Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

June 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Agitation: देश और संविधान को बचाना हमारी जिम्मेदारी

infopost September 2, 2023
Agitation

Agitation: भारत बचाओ, संविधान बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गुर्जर ने कहा है कि देश और संविधान को बचाना हम सब की जिम्मेदारी है। वह शनिवार को नोएडा मीडिया क्लब के भवन में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

Agitation: बुलंदशहर से लेकर गाज़ियाबाद तक पदयात्रा 15 अक्टूबर से

इंफोपोस्ट न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नोएडा। Agitation: संविधान बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गुर्जर ने कहा कि आज देश में जो घटनाक्रम हो रहे हैं, वे देश के लिए सही नहीं हैं। मणिपुर की घटना देश को शर्मसार करती है। वहां केंद्र सरकार ने अभी कोई बड़ा निर्णय नहीं लिया। वहां की सरकार को बर्खास्त भी नहीं किया। क्योंकि वहां भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार है।

उन्होंने कहा, नूह मेवात में जो माहौल खराब हुआ, वहां भी राजनीति के तुष्टिकरण का शिकार वहां के लोग हुए हैं। भारत बचाओ, संविधान बचाओ आंदोलन के बैनर तले 15 अक्टूबर से बुलंदशहर से लेकर गाज़ियाबाद तक पदयात्रा निकाली जाएगी। उसमें भारत बचाओ, संविधान बचाओ आंदोलन के सभी संगठन भागीदारी निभाएंगे।

गलत नीतियों के कारण देश में त्राहि-त्राहि

भारत बचाओ, संविधान बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे देश में त्राहि-त्राहि मची है। इसको रोकने के लिए और जनमानस के अधिकारों के लिए हम संघर्ष कर रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पदयात्रा से पूरे देश में एक बड़ा मैसेज जाएगा और जनता जागेगी।

हम लोग संघर्षवादी लोग हैं, संघर्ष में विश्वास रखते हैं और हमारा यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक सत्ता का परिवर्तन नहीं हो जाता। इस मौके पर मास्टर महिपाल नागर को भारतीय किसान यूनियन एस का प्रदेश उपाध्यक्ष और महेश प्रजापति को भारतीय किसान यूनियन एस का दादरी नगर का अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव शाहिद भैया भारत बचाओ, संविधान बचाओ आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष सैयद असलम, बबली गुर्जर, फखरुद्दीन मेवाती, युसूफ अल्वी आदि ने भी अपने विचार रखे।

नफरत छोड़ो, संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत

दरअसल, हमारा देश ब्रिटिश उपनिवेशवाद के खिलाफ लंबे संघर्ष के बाद आजाद हुआ। हमारे संस्थापक पिताओं और माताओं के पास सांप्रदायिक सद्भाव, समानता, न्याय, धर्मनिरपेक्षता, बंधुत्व और लोकतंत्र के मूल्यों पर आधारित भारत का एक दृष्टिकोण था, जो सभी संविधान में निहित थे।

देश के नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाने और नफरत का जहर फैलाने वाली विभाजनकारी ताकतों को हराने, स्वतन्त्रता आंदोलन के मूल्यों और संवैधानिक मूल्यों को पुनर्स्थापित करने के लिए भारत के जन संगठनों ने नफरत छोड़ो, संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत की है।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: गणेश चतुर्थी के अवसर सदन का विशेष सत्र बुलाना हिंदू विरोधी मानसिकता का परिचायक : जद(यू)
Next: उदय​निधि स्टालिन ने किया सनातन धर्म पर हमला, भड़की भाजपा

Related Stories

AI for All Program
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

AI for All Program: युवाओं के लिए मुफ्त AI शिक्षा का सुनहरा अवसर

Shrikant Singh June 6, 2026 0
permission for demonstrations
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

permission for demonstrations: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन

Shrikant Singh June 6, 2026 0
Abhijit Deepak's Movement
  • आलेख
  • ख़ास ख़बर

Abhijit Deepak’s Movement: अमेरिका से लौटते ही आंदोलन की घोषणा क्यों?

Shrikant Singh June 5, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.