Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

June 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

तो गिर जाएगी बिहार में नीतीश सरकार, अमित शाह ने कर दी भविष्यवाणी

ohm verma September 17, 2023
amit shah in bihar

इंफोपोस्ट ब्यूरो, पटना। amit shah in bihar: 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार में आज राजनीतिक पारा चरम पर था। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री एवं भाजपा वरिष्ठ नेता अमित शाह बिहार में थे। उन्होंने इंडी एलायंस पर जोरदार हमला बोला। लगे हाथ उन्होंने बिहार में जल्द चुनाव होने की भविष्वाणी कर दी। अररिया में अमित शाह ने कहा कि मैं बिहार की सीमा की सारी दिक्कतों से परिचित हूं। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि बिहार में जल्द चुनाव होगा और पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या बिहार में नीतीश सरकार गिर जाएगी यानी बिहार में नीतीश सरकार कुछ ही दिनों की मेहमान है।

amit shah in bihar

amit shah in bihar: बिहार के झंझारपुर में जनरैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कुछ दिन पहले लालू जी और नीतीश जी की सरकार ने फतवा जारी करते हुए बिहार में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी की छुट्टी खत्म करने की घोषणा की। उसके विरोध मे बिहार की जनता ने जो आक्रोश दिखाया है, मैं बड़े हृदय से आपका सम्मान करता हूं।

2024 का लोकसभा चुनाव आने वाला है, मैं बिहार की जनता का इसलिए धन्यवाद करना चाहता हूं कि 2014 में 40% वोट और 31 सीटों के साथ अपने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का काम किया और 2019 में 53 प्रतिशत वोट और 39 सीट देकर मोदी जी को फिर से आपने प्रधानमंत्री बनाया। मैं इसके लिए आपका धन्यवाद करता हूँ।

बिहार में 40 की 40 सीटें भाजपा जीतेगी

मोदी जी ने मिथिलांचल के लिए झंझारपुर के लिए बिहार के लिए क्या किया गरीबों के लिए क्या किया बाद में मैं बताता हूं, मगर मैं आपको बताना चाहता हूं कि पूरे देश भर में ऐसे ही लोकसभा कार्यक्रमों में झंझारपुर जैसे ही भीड़ हर जगह आती है। जहां तक नजर पहुंचे भीड़ ही भीड़ दिखाई पड़ती है। झंझारपुर की जनता जिस उत्साह के साथ मोदी जी के समर्थन में यहां आई है मुझे पूरा भरोसा है बिहार में 39 सीटों का रिकॉर्ड तोड़कर 40 की 40 सीट एनडीए और बीजेपी जीतने जा रही है।

amit shah in bihar

amit shah in bihar: अमित शाह ने कहा कि जब हमारा चंद्रयान चंद्र पर उतरा तब सबके मन में आनंद बढ़ गया। G20 में हमारे देश के प्रधानमंत्री दुनिया भर के अनेक राष्ट्र अध्यक्षों के बीच में हथोड़ा लेकर, अफ्रीकन यूनियन को G20 में शामिल करता है तो हर हिंदुस्तानी की छाती गज गज फूल जाती है। G20 में देश के गरीब युवा किसान सबके लिए अनेक मौके खोलने का काम किया है। जो डेक्लरैशन हुआ है वह भारत के आर्थिक विकास का नक्शा खींचने वाला है। दुनिया के सारे देश भारत के साथ व्यापार करने के लिए उत्साहित है और मोदी जी के नेतृत्व में भरोसा करते हैं कि भारत आने वाले दिनों में दुनिया का नेतृत्व कर सकता है।

बिहार में दलितों की हत्याएं हो रही हैं

अमित शाह जी ने कहा कि अभी यहां लालू नीतीश जी की सरकार चल रही। मैं बारीकी से बिहार के अखबार पढ़ रहा हूं, रोज बिहार के अंदर गोलीबारी लूट, अपहरण, पत्रकारों की हत्या, दलितों की हत्या के केस बढ़ते जा रहे हैं। आज मैं बिहार की जनता को कहने आया हूं यह जो स्वार्थी गठबंधन बना है, वह बिहार को फिर से जंगल राज की दिशा में ले जाने वाला है।

amit shah in bihar: 

लालू जी फिर से एक्टिव, नीतीश जी इनएक्टिव

amit shah in bihar: आप मुझे बताओ झंझारपुर वालों आपको फिर से जंगल राज चाहिए क्या? लालू जी फिर से एक्टिव हो गए नीतीश जी इनएक्टिव हो गए अब लालू जी एक्टिव होते तो आप समझ सकते हो कि बिहार कैसा चलेगा। यह जो नया अलाइअन्स किया है उसका नाम बदलने की जरूरत पड़ी। नाम क्यों बदला? पहले यूपीए के नाम से वह काम करते 12 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार किया, रेलवे मंत्री रहते हुए लालू जी ने अरबों-खरबों का भ्रष्टाचार किया। कोर्ट में केस चल रहे हैं और नीतीश जी के भ्रष्टाचार को नहीं देखते हैं। उनको मालूम है कि बिहार के विकास के लिए यूपीए ने कुछ नहीं किया मैं आगे बताऊंगा और भ्रष्टाचार किया यूपीए के नाम से वह नहीं आ सकते हैं। इसलिए इंडी एलायंस के नाम से वह आ रहे हैं।

amit shah in bihar

इंडी एलायंस के लोग रामचरितमानस का अपमान कर रहे

amit shah in bihar: इंडी एलायंस के कुछ लोग रामचरितमानस का अपमान करते हैं, जन्माष्टमी की छुट्टी रद्द कर देते हैं, भाई बहन के त्यौहार रक्षाबंधन की छुट्टी रद्द कर देते हैं और सनातन धर्म को कई सारे रोगों के साथ जोड़ते है। इनका एक ही काम है तुष्टीकरण करना। मैं आज फिर से एक बार बिहार की जनता को कहने आया हूं । फिर से लालू नीतीश की जोड़ी को विधानसभा में जिताया और मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री नहीं बनाया तो याद रखना कि हमारा पूरा सीमांत क्षेत्र घुसपैठ से बढ़ जाएगा।

जदयू और आरजेडी का मेल, तेल और पानी जैसा

अमित शाह ने कहा कि जदयू और आरजेडी का मेल, तेल और पानी जैसा है, वह कभी एक नहीं होते हैं। नितीश बाबू स्वार्थ कितना भी ऊपर हो तेल और पानी एक नहीं हो सकते और उसमें तेल को कुछ नहीं गंवाना है, तेल पानी को मैला कर देता है। आपने प्रधानमंत्री बनने के लिए जो गठबंधन किया है वह गठबंधन आपको भी डुबाने वाला है।

यह धरती मां सीता की

मैं यहां आया हूं वह मां सीता की भूमि है। आप मुझे बताओ अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए था या नहीं बनना चाहिए था? सालों तक इस गठबंधन ने राम मंदिर को रोक कर रखा, कांग्रेसियों ने राम मंदिर को रोक कर रखा, लालू जी ने रोक कर रखा, और अब आपने दोबारा मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया। मैं फिर से एक बार कहता हूं जनवरी में उस जगह पर अयोध्या में जहां प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था, वहां भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। उनके पेट में इसका दर्द इसलिए दर्द पेट में है और सर पीट रहे हैं।

amit shah in bihar: अमित शाह जी ने कहा कि कश्मीर हमारा है या नहीं है, धारा 370 जानी चाहिए थी या नहीं जानी चाहिए थी? तुष्टीकरण के चलते लालू नीतीश की जोड़ी और कांग्रेस पार्टी धारा 370 को बचाकर रखती थी। आपने दोबारा मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया, मोदी जी ने धारा 370 को समाप्त कर के कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का अभिन्न अंग बनाने का काम किया है।

हमारी सरकार ने दरभंगा क्षेत्र के लिए बहुत काम किया

शाह ने कहा कि हमारी सरकार ने दरभंगा क्षेत्र के विकास के लिए ढेर सारे काम किए है। दरभंगा एयरपोर्ट नरेंद्र मोदी जी ने बनाया, 3 वर्षों में 16 लाख यात्री यात्रा कर चुके हैं, बेंगलुरु, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई के साथ आज दरभंगा से बिहार के लोग सीधा कनेक्ट पा चुके हैं। और 40 करोड़ की लागत से इंडियन टर्मिनल बिल्डिंग का कार्य चल रहा है और नवंबर 2023 तक DPRB 1000 करोड़ की लागत से नए टर्मिनल का काम शुरू कर देंगे।

दरभंगा एम्स पर हमेशा नितीश बाबू बोलते रहते हैं, बहुत कम प्रदेश जहां पर दो एम्स दिए गए हैं। पटना में एम्स दिया और मोदी जी ने 2020 में दिसंबर में दरभंगा में दूसरा एम्स स्वीकृत किया। 81 एकड़ भूमि नीतीश जी ने दी मेडिकल कॉलेज के लिए। बाद में इसको वापस ले लिया मैं आज स्पष्ट रूप से नीतीश जी पर आरोप करने आया हूं।

amit shah in bihar: अगर बिहार सरकार ने 81 एकड़ भूमि वापस नहीं ली होती तो आज दरभंगा में एम्स बन गया होता और यहां पर मरीजों का इलाज होता। अब जो 151 एकड़ भूमि दी है वह पंडाल से भी तीन गुना बड़े गड्ढे वाली भूमि दी है। मैं नीतीश जी को कहना चाहता हूं कि वह भूमि की जमीन को एक बार नीचे छूकर दरभंगा वालों को बताएं कि यहां कैसे एम्स बन सकता है? इनके कारण ही 1250 सौ करोड़ की लागत से बनने वाला एम्स रुक गया है। इसका हिसाब लालू नीतीश की जोड़ी से मांगिए।

बिहार को 5 लाख 92 हजार करोड़ रुपये मोदी सरकार ने दिया

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने 9 साल में 5 लाख 92 हजार करोड़ रूपया बिहार को देने का काम किया। नीतीश जी लालू जी, यूपीए सरकार ने बिहार से इतना अन्याय क्यों किया? हमने 2014 से 2022 तक राजमार्गों के लिए 72000 करोड़ रूपया दिया, बिहार में पुल 8000 करोड़ की लागत से 7 पुल बन रहे हैं। 12400 करोड़ की लागत से 4 पुलों का DPR अभी बन रहा है , गंगा नदी पर महात्मा गांधी सेतु, भागलपुर-विक्रमशिला सेतु , मनिहारी-साहिबगंज सेतु और मोकामा के पास पूल का निर्माण भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार कर रही है।

कोसी नदी पर चार लेन पुल का निर्माण जारी

amit shah in bihar: कोसी नदी पर चार लेन पुल का निर्माण 1500 करोड़ से कर रहे हैं। बिहार को 2 वंदे भारत ट्रेन दी, और पटना-हावड़ा जल्दी शुरू की जाएगी और तीन वनडे मेट्रो ट्रेन चलाई जाएंगे जमालपुर से मालदा, भागलपुर से हावड़ा और भागलपुर से देवघर। अमृत भारत योजना के तहत 2584 करोड़ की लागत से बिहार के 49 रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय बनाने का काम नरेंद्र मोदी सरकार कर रही है।

रैली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय और अश्विनी चौबे के साथ बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी, बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े एवं भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह के साथ कई अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंड-बंड बोलते रहते हैं शाह: नीतीश कुमार

amit shah in bihar

amit shah in bihar: अमित शाह के बिहार दौरे के संबंध में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा तो वे भड़क गए। उन्होंने कहा कि उन लोगों की बात हम नहीं सुनते। उन्हें (अमित शाह) ना तो बिहार की जानकारी है और ना ही देश के ही बारे में कुछ पता है। वे केवल अंड-बंड बोलते रहते हैं, उनकी पर ध्यान देना हम जरूरी नहीं समझते। नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी बातों पर ध्यान मत दीजिए। हम उन लोगों के किसी बात पर ध्यान नहीं देते हैं, क्योंकि वो आते हैं तो अंड-बंड बोलते हैं। उन्‍हें कोई ज्ञान है। बिहार का कितना ज्यादा विकास हुआ है, कितना काम हो रहा है, उन्‍हें कुछ जानकारी है।

अमित शाह के बयान पर राबड़ी का पलटवार

amit shah in bihar

amit shah in bihar: दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बाद बयानबाजी शुरू हो गई है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और मंत्री तेजप्रताप यादव ने गृह मंत्री पर निशाना साधा है। राबड़ी देवी ने केंद्र सरकार पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर में चुनाव क्यों नहीं करवा रहे हैं, चुनाव कराने से डर लगता है क्या? राबड़ी देवी ने गृहमंत्री अमित शाह के लालू-नीतीश के गठबंधन को तेल-पानी जैसा बताने वाले बयान पर कहा कि व्यापारी तो वो खुद हैं, तो तेल पानी वही मिलाते होंगे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की नाकामियों के खिलाफ भाजपा की परिवर्तन यात्रा
Next: मोतिहारी में मानव सेवा की मिसाल बनी मिशन अन्नपूर्णा रसोई

Related Stories

AI for All Program
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

AI for All Program: युवाओं के लिए मुफ्त AI शिक्षा का सुनहरा अवसर

Shrikant Singh June 6, 2026 0
permission for demonstrations
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

permission for demonstrations: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन

Shrikant Singh June 6, 2026 0
Abhijit Deepak's Movement
  • आलेख
  • ख़ास ख़बर

Abhijit Deepak’s Movement: अमेरिका से लौटते ही आंदोलन की घोषणा क्यों?

Shrikant Singh June 5, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.