Amrit Festival of Freedom: भारत सांस्कृतिक विविधाता का देश है। जहां अलग अलग प्रदेशों के नृत्य मनोरंजन में वरायटी लाते हैं। तभी तो आज़ादी का अमृत महोत्सव “भारत के रंग निष्ठा के संग” जैसे रंगारंग कार्यक्रम के जरिये मनाया गया।
Amrit Festival of Freedom: निष्ठा एक सामजिक संस्था
इंफोपोस्ट न्यूज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Amrit Festival of Freedom: आज पूरा भारत आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आज़ादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में “भारत के रंग निष्ठा के संग” रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में किया गया। निष्ठा एक सामजिक संस्था है जो अनेक वर्षों से देश में सामाजिक कार्य कर रही है।
महोत्सव में मुख्य अतिथि जम्मू-कश्मीर के पूर्व महाराजा एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कर्ण सिंह एवं मारवाह स्टूडियो के अध्यक्ष डॉ संदीप मारवाह थे। इस अवसर पर दिल्ली की कई जानी मानी हस्तियां भी मौजूद थीं।
इनमें ग्लोबल योग एलायंस के अध्यक्ष डॉ गोपाल, पोपुलर ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन सुधीर गोकरन शामिल थे। उन्हें योग पर लिखी पुस्तक के लिए भारत गौरव सम्मान दिया गया।
शैफाली गोकरण को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
अन्य हस्तियों में बेग राज खटाना और डॉ मीनाक्षी पाहुजा, आचार्य सत्येंद्र नारायण ने प्रोग्राम की शोभा बढ़ाई । इस अवसर पर शैफाली गोकरण जो की एम.टेक. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से हैं और एक शोध सहयोगी के रूप में आर्इआर्इटी मुंबई के लिए काम कर रही हैं। साथ ही वह मिचगुन विश्वविद्यालय यू.एस.ए से आगे पढ़ाई कर रही हैं।
उनके नाम दो पेटेंट हैं। उन्होंने दो व्हीलचेयर की खोज की है और उनके नाम व्हीलचेयर में दो पेटेंट हैं। उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जो उनके हुनर का एक जीवंत दस्तावेज बना। लोगों ने इसकी सराहना की।
देश के जाने माने सांस्कृतिक कलाकारों में डॉ. ज्योति उड़िसी नृत्य, ठाकुर मीनू सिंह कुचिपुड़ी, अनुराधा शर्मा कथक नृत्य आदि बहुत से कलाकारों ने कला का शानदार प्रदर्शन किया।


