Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

एनिमेटेड सीरीज़ ‘कृष, ट्रिश और बाल्टिबॉय – भारत हैं हम’ का ट्रेलर लॉन्च

ohm verma October 11, 2023
animated series

केंद्रीय सूचना एवं amp; मंत्री; प्रसारण, युवा मामले और खेल, श्री अनुराग सिंह ठाकुर 11 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली में केटीबी-भारत हैं हम, एनीमेशन सीरीज़ के लॉन्च पर।

19 भाषाओं में रिलीज होने वाली यह सीरीज़ भाषा की बाधा को पार कर पूरी दुनिया के दर्शकों तक पहुंचेगी 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंफोपोस्ट संवाददाता, नयी दिल्ली। animated series :


केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को ‘कृष, ट्रिश और बाल्टिबॉय (केटीबी)-भारत हैं हम’ का ट्रेलर लॉन्च किया। यह केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और ग्राफिटी स्टूडियो द्वारा निर्मित दो सीज़न वाली एक एनिमेटेड सीरीज़ है। इस सीरीज़ में 11-11 मिनट के 52 एपिसोड हैं, जिनमें वर्ष 1500 से 1947 तक के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की कहानियां शामिल हैं। इस सीरीज़ की मेजबानी प्रतिष्ठित एनिमेटेड पात्रों कृष, ट्रिश और बाल्टिबॉय द्वारा की गई है। इस सीरीज़ का निर्माण ग्राफिटी स्टूडियोज के मुंजाल श्रॉफ और तिलकराज शेट्टी की सह-निर्माता जोड़ी ने किया है।

animated series : इस अवसर अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह सीरीज़ युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम के उन गुमनाम, लेकिन महत्वपूर्ण योगदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में शिक्षित करने का एक प्रयास है जिन्हें अतीत की शिक्षा प्रणाली ने भुला दिया था और उनका पर्याप्त उल्लेख नहीं किया गया था।

युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का प्रयास

यह सीरीज़ उन लोगों की कहानी सामने लाकर युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का प्रयास कर रही है, जिनके योगदान ने आधुनिक भारत को आकार प्रदान दिया है। यह सीरीज़ विदेशी भाषाओं सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी, जो भाषा की बाधाओं को पार कर इन सेनानियों की कहानियों को पूरी दुनिया के दर्शकों तक पहुंचाएगी।

एक ही समय में होगा प्रसारण

ठाकुर ने कहा कि दूरदर्शन, नेटफ्लिक्स और अमेज़ॅन प्राइम एक ही समय में इस एनिमेटेड सीरीज़ का प्रसारण करेंगे। यह ऐसा प्रयास है, जो इससे पहले कभी नहीं किया गया है। इस सी‍रीज़ में एक प्रमुख केंद्र बिंदु विदेशी उपनिवेशवादियों के खिलाफ किए गए संघर्ष में महिलाओं और जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को दर्शाना है।

उन्होंने यह घोषणा की कि यह सीरीज़ अगले सत्र के दौरान सभी सांसदों को दिखाई जाएगी।

केंद्रीय सूचना एवं amp; मंत्री; प्रसारण, युवा मामले और खेल, श्री अनुराग सिंह ठाकुर 11 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली में केटीबी-भारत हैं हम, एनीमेशन श्रृंखला के शुभारंभ पर सभा को संबोधित करते हुए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंच प्रण को दोहराते हुए उन्होंने लोगों से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि जहां स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया, वहीं आज के युवाओं को भी अमृतकाल से स्वर्णिमकाल तक इस देश को ले जाने में अपना पूरा योगदान देना होगा।

सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि मंत्रालय के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है कि वह पहली बार एक ऐसी एनिमेटेड सीरीज़ शुरू कर रहा है, जिसका उद्देश्य सामान्य रूप से भारत के लोगों और विशेष रूप से देश के बच्चों पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि एक व्यय निकाय, केंद्रीय संचार ब्यूरो, राजस्व अर्जित करने के क्षेत्र में शामिल हो रहा है।

animated series : मुंजाल श्रोल ने दर्शकों को बताया कि इस सीरीज़ का निर्माण करने में एक हजार से अधिक लोगों ने योगदान दिया है। इसमें की गई कारीगरी के पैमाने के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि जहां एक सामान्य एनीमेशन शो में लगभग 40 पृष्ठभूमि वाले 25 से 30 पात्र होते हैं, वहीं ‘भारत हैं हम’ के एक एपिसोड में औसतन 50 पृष्ठभूमि वाले 50 से 100 पात्र हैं।

‘केटीबी-भारत हैं हम’ के बारे में जानकारी

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत के बच्चों में हमारे गौरवशाली स्वतंत्रता संग्राम और देश भर के उन असंख्य नायकों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अभियान शुरू करने का निर्णय लिया, जिन्होंने हमारे देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

केंद्रीय सूचना एवं amp; मंत्री; प्रसारण, युवा मामले और खेल, श्री अनुराग सिंह ठाकुर 11 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली में केटीबी-भारत हैं हम, एनीमेशन श्रृंखला के शुभारंभ पर दीप प्रज्वलित करते हुए।

प्रत्येक एपिसोड में लोकप्रिय पात्र कृष, ट्रिश और बाल्टिबॉय (केटीबी) होंगे, जो प्रशंसित केटीबी मूवी सीरीज़ से पहले से ही काफी लोकप्रिय है, इन गुमनाम नायकों की कहानियों को उजागर करने वाले संवाद शुरू करेंगे।

भारत के स्वतंत्रता संघर्ष की विविधता को अपनाते हुए यह श्रृंखला विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जिसमें हिमाचल प्रदेश, बंगाल, पंजाब, केरल और उससे आगे के स्वतंत्रता सेनानियों को शामिल किया जाएगा। केन्‍द्रीय संचार ब्यूरो और ग्राफिटी स्टूडियो द्वारा निर्मित यह सीरीज़ विश्वास और एकता की एक टेपेस्ट्री है जो धार्मिक बाधाओं को पार करते हुए देश के विश्वास और मान्यताओं को एकजुट करती है।

रानी अब्बक्का, तिलका मांझी, तिरोत सिंह, पीर अली, तात्या टोपे, कोतवाल धन सिंह, कुँवर सिंह (80 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी), रानी चेन्नम्मा, टिकेंद्र जीत सिंह और अन्य ऐसी ही अनगिनत शहीद वीर हस्तियों को इस एनिमेटेड उत्कृष्ट कृति के माध्यम से इतिहास में अपना उचित स्थान मिलेंगा।

animated series : इस सीरीज़ का प्रतिभाशाली मुंजाल श्रॉफ और तिलक शेट्टी ने निर्माण किया, जिसके सीज़न-1 में 26 मनोरम एपिसोड शामिल होंगे और प्रत्येक एपिसोड में 11 मिनट की एनिमेटेड कहानी होगी।

इस सीरीज़ का निर्माण निम्नलिखित 12 भाषाओं में किया जा रहा है : हिन्दी (मास्टर), तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती, पंजाबी, बंगाली, असमिया, उड़िया और अंग्रेजी।

इस सीरीज़ को निम्नलिखित अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में भी डब किया जाएगा : फ़्रेंच, स्पैनिश, रूसी, अरबी, चीनी, जापानी और कोरियाई।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: जयंती पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Next: पठानकोट आतंकी हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ की सियालकोट में गोली मारकर हत्या

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.