आईपी न्यूज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नोएडा। बेलारूस की फिल्मों के फेस्टिवल में तकनीकी आदान प्रदान किया गया। इसमें फिल्मों के छात्रों ने बहुत कुछ सीखा और कई तकनीकी जानकारी हासिल की। दरअसल, आधिकारिक तौर पर बेलारूस गणराज्य पूर्वी यूरोप में एक भूमि से घिरा देश है। इसकी सीमा पूर्व और उत्तर पूर्व में रूस, दक्षिण में यूक्रेन से मिलती है। ये एक शांतिप्रिय, खूबसूरत और फ़िल्म प्रेमी देश है।
Belarus film: बेलारूस फिल्म प्रेमी देश
आईसीएमईआई के अध्यक्ष डॉ. संदीप मारवाह ने बताया कि बेलारूस में काफी फिल्मे बनती हैं। और यहाँ के लोग हिंदी फिल्मो से भी प्रभावित रहते हैं। फिल्म फेस्टिवल से छात्रों को यहाँ की फिल्मो के बारे में जानकारी मिली। यहाँ की तकनीक और हमारी तकनीक में काफी अंतर है। उस अंतर को कम करने के लिए बेलारूस की फिल्मो के फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।
Belarus film: बेलारूस के राजदूत ने किया शुभारंभ
फिल्म उत्सव का आयोजन आईसीएमईआई-बेलारूस और विभिन्न देशों के राजदूतों और राजनयिकों के साथ किया गया। भारत में बेलारूस के राजदूत ने फिल्मोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मिशन वेनेज़ुएला के उप प्रमुख जोस एस्कोरिहुएला, दारखान सीटेनोव, कजाकिस्तान दूतावास, शलार गेल्डिनाज़रोव, तुर्कमेनिस्तान के राजदूत, आंद्रेई रेज़ेस्की, बेलारूस के राजदूत, भारत में ताजिकिस्तान के राजदूत लुकमोन बोबोकलोंजोडा शामिल हुए। मारवाह स्टूडियो में बेलारूस से फिल्म महोत्सव के लिए रूस के दूतावास के मिशन के उप प्रमुख रोमन बाबुश्किन को विशेष तौर आमंत्रित किया गया ।


