Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत का संकल्प लें भाजपा कार्यकर्ता : सम्राट चौधरी

ohm verma December 30, 2023
Bjp bihar :

इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। Bjp bihar :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा प्रदेश मुख्यालय के अटल सभागार में शनिवार को प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय सह प्रभारी सहित अन्य मोर्चों के अध्यक्षों व लोकसभा प्रभारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा का ध्येय विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करना है।

Bjp bihar :

बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित कर राज्य की विकास विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता संकल्पित हो।

Bjp bihar :

Bjp bihar : देश का विपक्ष भ्रष्टाचार, वंशवाद और परिवारवाद का पोषक है और उसका लक्ष्य भ्रष्टाचार को पोषित कर बांटो और राज करो की नीति को बढ़ावा देना है, जबकि इसके विपरीत भाजपा के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र के साथ आजादी के अमृतकाल की समाप्ति तक देश को विकसित बनाने के संकल्प के साथ प्रतिबद्ध हैं।

Bjp bihar :

बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने प्रस्तुत किया जिसका समर्थन केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय और नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधान परिषद हरि सहनी ने किया। आगामी कार्यक्रम और संगठनात्मक संरचना पर संगठन मंत्री भीखूभाई दलसानिया ने अपने विचार रखा।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त वाजपेयी व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के सम्बोधन के साथ हुआ। इसके पूर्व लोकसभा प्रवास योजना पर चर्चा पूर्व मंत्री जीवेष मिश्रा, विकसित भारत संकल्प यात्रा पर मिथिलेष तिवारी, रामलला दर्शन अभियान पर जगन्नाथ ठाकुर, नमो एप डाउनलोड पर रीतेश रंजन और सोशल मीडिया पर अनमोल सोभित ने अपने विचार रखे।

देश के लिए आज अनेक संभावनाएं

राजनीतिक प्रस्ताव के माध्यम से कहा गया है कि आज देश, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में एक ऐसी यात्रा पर निकला है, जहां अनेक संभावनाएं हैं। मोदी के 10 साल के कार्यकाल में जहां यूपीए (वर्तमान में इंडी) गठबंधन के कार्यकाल की उदासी छंट चुकी है।

बिहार के विकास के लिए नमो सरकार प्रतिबद्ध

Bjp bihar : राजनीतिक प्रस्ताव के अनुसार बिहार में हुए जातीय सर्वे, पिछड़ों, अतिपिछड़ों और एससी, एसटी के आरक्षण में वृद्धि का भाजपा हिमायती रही है। बिहार के विकास के लिए नमो सरकार प्रतिबद्ध है। केन्द्र सरकार ने विगत 10 वर्षों में अकेले बिहार को 10 लाख करोड़ रुपये उपलब्ध करा चुकी है।

ताकि संवारा जा सके अगली पीढ़ी का भविष्य

Bjp bihar : आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों पर भाजपा की जीत तय करें ताकि विकास की लौ धीमी न हो और 2025 में वर्तमान हत्यारी एवं अपराधयुक्त माफिया सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता संकल्पवान हों ताकि अगली पीढ़ी के भविष्य को संवारा जा सके।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: ठंड में सहारा बना मिशन अन्नपूर्णा रसोई, जरूरतमंदों को भोजन के साथ शॉल का वितरण
Next: रुस के राष्ट्रपति पुतिन की आलोचना करने वाले को दस साल की सजा

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.