Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 22, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

वंचित समाज पार्टी का भाजपा में विलय, अध्यक्ष प्रो. रतन मंडल, डॉली सहित हजारों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

ohm verma November 7, 2023
BJP Bihar

इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। BJP Bihar :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वंचित समाज पार्टी का भाजपा में विलय हो गया। वंचित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन मंडल, कोषाध्यक्ष डॉली कुमारी, गोपाल सिंह सहित पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भाजपा में आए सभी लोगों का दिल खोलकर स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा अधिक से अधिक पिछड़ों, अति पिछड़ों को साथ में जोड़ना चाहती है।

चौधरी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने आज जाति गणना की रिपोर्ट और आर्थिक सर्वे रिपोर्ट जारी किया है। वैसे, हम वैसी पार्टी के सिपाही हैं जिसका नेतृत्वकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही अति पिछड़े समाज से आते हैं, जिसका देश और दुनिया में डंका बज रहा है।

उन्होंने नीतीश कुमार और लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े और छोटे भाई 33 वर्षों से बिहार के विकास को रोक रखा है। दूसरी ओर मोदी जी का स्पष्ट मानना है कि देश तब श्रेष्ठ होगा जब बिहार श्रेष्ठ होगा और बिहार तब श्रेष्ठ होगा जब अति पिछड़े, दलित और आदिवासी समाज के लोग मुख्यधारा में आ जाएंगे।

वंचित समाज से आए प्रमुख लोगों में राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन मंडल, कोषाध्यक्ष डॉली कुमारी, गोपाल सिंह, जगदीश तिवारी, राहुल झा, देवव्रत कुमार हैं।

उन्होंने भाजपा में आए लोगों को आश्वस्त किया कि भाजपा पहले भी सबसे अधिक अति पिछड़े समाज के लोगों को चुनाव लड़वाती थी और आगे भी ऐसा ही करेगी।

भाजपा नेता ने साफ कहा कि कल भी भाजपा जातीय सर्वे के साथ थी और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा समृद्ध बिहार और विकसित बिहार की परिकल्पना के साथ आगे बढ़ रही है।

BJP Bihar

कोई भ्रष्टाचारी नहीं बच सकता

चौधरी ने कहा कि जब तक मोदी जी प्रधानमंत्री हैं तब तक कोई भ्रष्टाचारी नहीं बच सकता है। आज बिहार में अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन जब बिहार में भाजपा की सरकार आयेगी तो अपराधी को नेपाल भागना पड़ेगा।

BJP Bihar : उन्होंने भाजपा में आए लोगों से कहा कि यहां से नीतीश, लालू मुक्त और भाजपा युक्त बिहार बनाने के संकल्प के साथ आप लौटे।

इस समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भाजपा में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि अति पिछड़ा समाज में भी गंगोतर समाज सबसे अधिक गरीब है।

रतन मंडल के आने से भाजपा मजबूत होगी

BJP Bihar : उन्होंने रतन मंडल को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे भाजपा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लाख कोशिश कर ले, लेकिन अति पिछड़ा समाज ने भाजपा का साथ देने का मन बना लिया है।

इस मौके पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, पूर्व मंत्री मंगल पाण्डेय, शाहनवाज हुसैन भी उपस्थित रहे। मंच का संचालन कार्यालय मंत्री प्रवीण पटेल ने किया।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: फिलिस्तीन में जारी जनसंहार पर तत्काल रोक की मांग पर पटना में वाम दलों का प्रदर्शन
Next: सेक्स एजुकेशन पर ‘ज्ञान’ देने वाले नीतीश कुमार ने मारी पलटी, मांगी माफी

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.