Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 6, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

लोकसभा चुनाव में जीतेंगे चार सौ सीटें, मोतिहारी में विकास कार्यों की बहार, देखें एक्सक्लूसिव वीडियो इंटरव्यू

ohm verma November 5, 2023
BJP Motihari

निवेदिता झा, मोतिहारी। BJP Motihari :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

भाजपा इस बार कुछ बड़ा करेगी। पार्टी का दावा है कि इस बार पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी। केंद्र में एक ​बार फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। बिहार में भाजपा का बड़ा चेहरा और मोतिहारी नगर निगम के उप महापौर डॉ लालबाबू प्रसाद ने इंफोपोस्ट के साथ विशेष वीडियो इंटरव्यू में कहा कि वह आइएनडीआइए को कोई चुनौती नहीं मानते। आइएनडीआइए गठबंधन को लेकर भाजपा निश्चिंत है। भाजपा को कोई खतरा नहीं है। देश की जनता को नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। जनता किसी भी सूरत में अपना भविष्य गलत हाथों में नहीं देगी।

विकास कार्यों की लंबी फेहरिस्त

BJP Motihari : डॉ लालबाबू प्रसाद ने कहा कि देश—विदेश, गांव—शहर सभी क्षेत्रों में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास हुआ है। मोतिहारी का होने के नाते मैं मोतिहारी का उदाहरण देना चाहूंगा कि हमारे पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री और मोतिहारी के भाजपा सांसद राधामोहन सिंह के नेतृत्व में पीपरा कोठी, कोटवा का मठबनवारी, मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, गांव—शहरों में सड़कों का जाल, बिजली, पानी, मदर डेयरी, मोतिहारी रेलवे स्टेशन का पुररुद्धार सहित कई विकास कार्य कराए गए। विकास कार्यों की लिस्ट इतनी लंबी है कि अगर सब गिनाने बैठें तो एक पूरा दिन कम पड़ जाएगा। विकास कार्यों को लेकर हमलोग फिर से जनता के बीच जा रहे हैं। पिछली बार तीन लाख वोटों से भाजपा जीती थी। इस बार और भी ज्यादा वोटों से भाजपा को विजयश्री प्राप्त होगी।

आइएनडीआइए कोई चुनौती नहीं

BJP Motihari : भाजपा के वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि आइएनडीआइए कोई चुनौती नहीं है। मैंने आइएनडीआइ गठबंधन के कई वरिष्ठ नेताओं से पूछा कि इसका फुल फॉर्म क्या है तो कोई इसका जवाब नहीं दे पाया। अब आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि इनके नेताओं को गठबंधन का पूरा नाम तक नहीं पता है तो आगे ये क्या करेंगे।

निराश हो चुके हैं नीतीश जी

बिहार में आइएनडीआइए के सबसे बड़े नेता नीतीश कुमार हैं लेकिन उन्हें कोई पूछ ही नहीं रहा है। ऐसा लग रहा था कि आइएनडीआइए गठबंधन का नेतृत्व नीतीश कुमार करेंगे। अब उनको पूछा ही नहीं जा रहा है। हाल ही में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आइएनडीआइए गठबंधन में कोई दिलचस्पी नहीं है, गठबंधन के लिए समय नहीं है। नीतीश कुमार खुद निराश हैं। दूसरी ओर लालू प्रसाद ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को कांग्रेस की गोद में बिठा दिया है। कुल मिला कर आइएनडीआइए गठबंधन बेमेल गठबंधन है। यह खुद ही धराशायी हो जाएगा। इसका कोई भविष्य नहीं है।

भाजपा की सहयोगी है लोजपा

BJP Motihari : उप महापौर डॉ लालबाबू प्रसाद ने कहा कि लोजपा हमारी विश्वस्त घटक है। इसके नेता चिराग पासवान मजबूती के साथ भाजपा के साथ हैं। हम लोग मिलकर अच्छा काम करेंगे। दोनों पार्टियों की विचारधारा भी काफी मिलती है। रामविलास पासवान जी, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं, वह भी भाजपा के सहयोगी थे। लोकसभा चुनाव में भाजपा, लोजपा को कितनी सीटें देगी, इस सवाल पर डॉ लालबाबू प्रसाद ने कहा कि यह तो पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। हाजीपुर में लोजपा का अपनी पार्टी में कोई मतभेद है तो इसे आसानी से सुलझा लिया जाएगा।

इतना विकास कार्य कि गिन नहीं पाएंगे

BJP Motihari : डॉ लालबाबू प्रसाद ने कहा कि हमारे सांसद राधामोहन सिंह के नेतृत्व में इतने विकास कार्य हुए हैं ​कि आप गिन नहीं पाएंगे। नौ वर्षों में बिहार में दो केंद्रीय विश्वविद्यालय बने और दोनों में हमारे सांसद राधामोहन सिंह का योगदान रहा। एक मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, जिसके भवन का निर्माण अब तेजी से होगा। राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पहले बिहार सरकार के अधीन था तो विकास के कार्य कम होते थे। राधामोहन सिंह ने इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का रूप दिया। इसका लाभ पूर्वी चंपारण ही नहीं, पूरे बिहार के किसानों को मिल रहा है।

बहुत जल्द मोतिहारी चांदमारी ओवरब्रिज बनना शुरू होगा। मोतिहारी कचहरी का ओवरब्रिज तेजी से बन रहा है। मोतिहारी छतौनी चौक पर ओवरब्रिज का निर्माण होना है। मोतिहारी अवधेश चौक पर ओवरब्रिज का दिसंबर में काम शुरू होने जा रहा है। मोतिहारी जीवधारा में रेलवे का ​वॉशिंग पिट का शिलान्यास होने जा रहा है। यानी अब ट्रेनें जीवधारा में धुलेंगी और मोतिहारी से चलेंगी। चकिया में ओवरब्रिज का काम शुरू होने जा रहा है। मोतिहारी सिंघिया ओवरब्रिज का जल्द उद्घाटन होने जा रहा है। मोतिहारी का चरखा पार्क दो—तीन माह में देश का दूसरा राजघाट जैसा विकसित हो जाएगा। मोतिहारी कचहरी, राजाबाजार सहित कई इलाकों में सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है। मोतिहारी के लोगों को नयी दिल्ली के कनॉट प्लेस जैसा फील होगा। 24 करोड़ रुपये की लागत से रोइंग क्लब से मिस्कौट 30 फीट नाला सहित सड़क का काम शुरू हो गया है।

चंपारण के हमलोग सौभाग्यशाली

डॉ लालबाबू प्रसाद ने कहा कि चंपारण के हमलोग सौभाग्यशाली नागरिक हैं कि हमें राधामोहन सिंह जैसे सांसद का कुशल नेतृत्व मिला है। विकास कार्यों से जनता खुश है। गदगद है। मोतिहारी का रेलवे स्टेशन अंतरराष्ट्रीय स्तर का बन रहा है। हाजीपुर से सगौली रेल लाइन काफी तेज गति से बन रहा है। गोरखपुर से सिलीगुड़ी छह लेन मार्ग बनने का रास्ता साफ हो गया है। रामजानकी पथ भी तेजी से बन रहा है। दुनिया का सबसे बड़ मंदिर कैथवलिया में बन रहा है। हम इतना कह सकते हैं कि अपना चंपारण तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकास के नए—नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: कोलकाता में रंगकर्मी प्रसाद रत्नेश्वर बिखेरेंगे चंपारण की मिट्टी की खुशबू, देखें पूरा वीडियो इंटरव्यू
Next: मध्यप्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी : नरेंद्र मोदी

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.