Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

नीतीश के सचिवालय दौरे पर सिन्हा ने किया कटाक्ष, जब गंगोत्री ही अपवित्र हो तो स्वस्थ वातावरण की परिकल्पना बेमानी

ohm verma September 22, 2023
bjp sinha press confrence:

बिहार में भाजपा नेता बोले— नीतीश को जो भी सफलता मिली है उसमें भाजपा की ताकत रही है, सीएम ने जंगल राज को जनता राज बता कर ऐसे तत्वों को उत्साहित किया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। bjp sinha press confrence:


बिहार विधानमंडल में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सचिवालय दौरा और निरीक्षण किए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि जब गंगोत्री ही अपवित्र हो तो स्वस्थ वातावरण की परिकल्पना ही बेमानी है।

उन्होंने कहा कि जब विभागों में कमीशन फिक्स कर दिया गया हो, भ्रष्टाचार की गंगोत्री बह रही हो तो कैसे वातावरण पवित्र हो सकता है। उन्होंने सीएम से कार्यालयों की उच्चस्तरीय जांच करने की बात करते हुए कहा कि करा लीजिए जांच दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

bjp sinha press confrence: प्रदेश कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए सिन्हा ने कहा कि आज संवैधानिक संस्थाओं के प्रति बयान देकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज वही लोग इन संस्थाओं का कोपभाजन बन रहे हैं, जो अवैध तरीके से अकूत संपत्ति कमाया है। उन्होंने कहा कि ईमानदार तो आज भयभीत नहीं हैं।

सत्ता में जंगलराज के पुरोधा बैठे हैं

विजय सिन्हा ने कहा कि आज सत्ता में जंगलराज के पुरोधा लोग बैठे हैं। प्रदेश में अराजक स्थिति है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अपराधियों को कानून का भय नहीं है। अधिकारी मनमानी कर रहे। यही तो जंगलराज है।

नीतीश से बिहार नहीं संभल रहा है

bjp sinha press confrence: सिन्हा ने कहा कि जब से इस जंगलराज को मुख्यमंत्री द्वारा जनता राज बताया है तब से इनका उत्साह और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि जदयू के नेता भी मंत्री के खिलाफ बोल रहे है, मुख्यमंत्री भी इशारों में मंत्री को नसीहत दे रहे, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ रहा। भाजपा नेता ने कहा कि नीतीश कुमार से बिहार संभल नहीं रहा है। पांच पांच विभाग एक मंत्री के पास है।

उन्होंने महिला आरक्षण बिल के संसद में पारित किए जाने के प्रश्न पर कहा कि अब नारी वंदन का अभिनंदन होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी इसे 27 साल लटका कर रखा।

उन्होंने इसके लिए बिहार और देश की जनता का आभार जताते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने राजद के एक भी नेता को लोकसभा नहीं भेजा था, नहीं तो फिर बिल की कापी फाड़ देता। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगली बार भी बिहार के लोग राजद के एक भी व्यक्ति को फिर से लोकसभा नहीं भेजेंगे।

नीतीश कुमार को धारा 370 हटाने का भी श्रेय लेना चाहिए

bjp sinha press confrence: पत्रकारों द्वारा जदयू के नेताओं द्वारा नीतीश कुमार को इसका श्रेय लेने पर कहा कि नीतीश कुमार धारा 370 हटाए जाने का श्रेय क्यों नहीं लेते।

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि नीतीश कुमार को अब तक जो भी सफलता मिली है उसमें भाजपा की ताकत रही है। उन्होंने कहा कि अब अपराधियों पर लगाम क्यों नही लग रहा है। महिला आरक्षण के लिए तो पूरी जनता को श्रेय लेने का अधिकार है, जिसने दूसरी बार नरेंद्र मोदी जी को पीएम बनाया।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: कैलाशपति मिश्र की जन्मशताब्दी मनाएगी बिहार भाजपा, 1 महीने चलेगा कार्यक्रम
Next: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के दोनों सदनों से पारित होने पर बिहार भाजपा कार्यालय पर जश्न

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.