Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

कैंसर रोगियों को राहत, तीन और दवाओं को सीमा शुल्क से छूट, मोबाइल फोन भी सस्ते

ohm verma July 23, 2024
budget

केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री, श्रीमती निर्मला सीतारमण 23 जुलाई, 2024 को नई दिल्ली में मोदी 3.0 का पहला केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करने के लिए वित्त राज्य मंत्री, श्री पंकज चौधरी और उनकी बजट टीम/वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नॉर्थ ब्लॉक में वित्त मंत्रालय से राष्ट्रपति भवन और संसद भवन के लिए प्रस्थान करती हुई।

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। budget :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बजट में कैंसर मरीजों पर विशेष ध्यान दिया गया है ताकि उन्हें इलाज कराने में आर्थिक समस्याएं नहीं आएं। कैंसर की गई दवाओं को सीमा शुल्क में छूट दी गई है। तीन दवाओं— ट्रस्टूजुमाब डेरूक्सटीकन, ओसीमर्टिनिव और डूरवालूमाव को सीमा शुल्क से पूर्ण छूट प्रदान की गई है। इसके अलावा एक्स-रे ट्यूबों और फ्लैट पैनल डिटेक्टरों पर बीसीडी में बदलावों का भी प्रस्ताव किया गया है, ताकि इन्हें स्वदेशी क्षमता में वृद्धि के अनुकुल बनाया जा सके।

budget : केन्‍द्रीय वित्‍त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में ‘केन्‍द्रीय बजट 2024-25’ पेश करते हुए कहा कि सीमा शुल्क के लिए बजट प्रस्तावों का उद्देश्य आम नागरिकों और उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए घरेलू विनिर्माण को सहयोग, स्थानीय मूल्यवर्धन में वृद्धि, निर्यात प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहन औऱ कराधान का सरलीकरण करना है।

मोबाइल फोन का घरेलू उत्पादन बढ़ा

केन्‍द्रीय वित्‍त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पिछले छह वर्षों के दौरान मोबाइल के घरेलू उत्पादन में तीन गुना वृद्धि होने और मोबाइल फोन के निर्यात में लगभग 100 गुना वृद्धि होने से भारत का मोबाइल फोन उद्योग परिपक्व हो गया है। उपभोक्ताओं के हित में, मोबाइल फोन, मोबाइल पीसीबीए और मोबाइल चार्जर पर बीसीडी को घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है।

25 खनिजों को सीमा शुल्क से छूट

budget : केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री ने दूरसंचार और उन्नत प्रौद्योगिकी वाले इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों के लिए अत्यन्त आवश्यक 25 खनिजों को सीमा शुल्क से पूरी तरह छूट देने और 02 खनिजों पर बीसीडी को कम करने का निर्णय लिया गया है। इस उपाय से अंतरिक्ष, रक्षा, दूरसंचार, उच्च प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, परमाणु ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे रणनीतिक एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए इन खनिजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

वित्तमंत्री ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को प्रोत्साहन देने लिए सोलर सैल और सोलर पैनलों के विनिर्माण में उपयोग होने वाली पूंजीगत वस्तुओं की करमुक्त सूची का विस्तार करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त सोलर ग्लास और टिन्ड कॉपर इंटरकनैक्ट की पर्याप्त घरेलू विनिर्माण क्षमता को ध्यान में रखते हुए इसके लिए दी गई सीमा शुल्क छूट को और आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है।

बीसीडी को घटाकर 5 प्रतिशत किया

वित्त मंत्री ने कहा कि समुद्री खाद्य पदार्थों के निर्यात में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए ब्रूडस्टॉक, पॉलीकीट वॉर्म्स, श्रिम्प और फिश फीड पर बीसीडी को घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है। श्रिम्प और फिश फीड के विनिर्माण में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न इनपुट्स को भी सीमा शुल्क से छूट दी गई है। इसी प्रकार, चमड़ा और टेक्सटाइल क्षेत्रों में निर्यात की प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए बीसीडी को कम करने का निर्णय लिया गया है। निर्यात किए जाने वाले चमड़े और टेक्सटाइल गारमेंट, फुटवेयर और चमड़े की अन्य वस्तुओं के विनिर्माण में प्रयुक्त, कर-मुक्त वस्तुओं की सूची में, कुछ और वस्तुओं को भी जोड़ा गया है। इसके अलावा रॉ हाइड, स्किन और चमड़े पर निर्यात शुल्क संरचना को सरल एवं तर्कसंगत बनाया गया है।

सोने और चांदी पर सीमा शुल्क 15 प्रतिशत किया

budget : वित्त मंत्री सीतारामण ने कहा कि सोने और कीमती धातुओं के आभूषणों में घरेलू मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए, सोने और चांदी पर सीमा शुल्क को 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत तथा प्लेटिनम पर सीमा शुल्क को 15.4 प्रतिशत से घटाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया गया है। इस्पात और तांबा के उत्पादन की लागत को कम करने के लिए फैरो निकल और ब्लिस्टर कॉपर पर बीसीडी हटाने का निर्णय लिया गया है।

वित्त मंत्री ने कहा कि सीमा शुल्क दरों की संरचना की विस्तृत समीक्षा अगले छह महीने में की जाएगी, जिससे व्यापार में सुगमता, शुल्क हस्तक्षेप समाप्त होगा और झगड़ों का निपटारा हो सकेगा।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: राज खुलने के बाद पूर्व फोटोग्राफर अशोक कुमार वर्मा की दिमागी हालत बिगड़ी, कर रहे उटपटांग हरकत
Next: सरकार ने नई कर व्यवस्था को अधिक आकर्षक बनाया

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.