Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • आलेख
  • राज्यों से ...

सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी के कार्यक्रम में उपहार पाकर बच्चे हुए खुश

ohm verma January 2, 2024
Citizen Forum

इंफोपोस्ट संवाददाता, मोतिहारी। Citizen Forum :


सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी के तत्वावधान में मंगलवार को नववर्ष के अवसर पर मोतिहारी के पंच मंदिर रोड स्थित पकड़ी बाजार स्कूल में बच्चों के बीच ज्ञानवर्धक एवं अन्य कार्यक्रम का आयोजन कर “बच्चों की मुस्कान, बढ़े उनमें ज्ञान” का शुभारंभ किया गया।

Citizen Forum : स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य रत्नेश अस्थाना के सहयोग एवं नवनिर्वाचित फोरम अध्यक्ष बिंटी शर्मा के नेतृत्व में बच्चों के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वर्ग एक से वर्ग आठ तक के बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं एवं उपस्थित सभी बच्चों को नववर्ष उपहार दिए गए।

Citizen Forum

विभिन्न वर्गों के विजेता बच्चों में फलक खातून, मोहम्मद वसीम, नूरन शाहिद, सौरभ कुमार, अकबर सेराज को पुरस्कृत कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Citizen Forum

स्वच्छता के प्रति जागरूक किया

अंगद कुमार सिंह ने स्वच्छता के प्रति बच्चों को उनकी जिम्मेवारियां बताते हुए उन्हें जागरूक किया।

Citizen Forum

प्रतियोगिता के प्रति बच्चों में ललक

Citizen Forum : महासचिव राम भजन ने बताया कि यह कार्यक्रम सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी द्वारा सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में प्रत्येक माह आयोजित किया जाएगा।

Citizen Forum

कार्यक्रम के शुभारंभ आयोजन में विद्यालय में एक आनंददायी वातावरण का निर्माण हुआ। बच्चों में प्रतियोगिता को लेकर ललक देखने को मिली। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे पर निश्छल सी मुस्कान और उत्साह देखने को मिला।

इस कार्यक्रम में फोरम के अध्यक्ष बीरेंद्र जालान, महासचिव राम भजन, नवनिर्वाचित महासचिव सतीश टंडन, कार्यकारिणी सदस्य अंगद कुमार सिंह एवं सुधीर कुमार गुप्ता, सुरेश चंद्र, अजय कुमार आर्य, सागर कुमार, मानस जालान इत्यादि नागरिक उपस्थित थे। इस सरकारी स्कूल के शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने आयोजन में काफी मदद की।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: 92 के कारसेवक अशोक श्रीवास्तव ने सुनाए संस्मरण, कहा— खुश हूं कि बन रहा भगवान श्रीराम का मंदिर
Next: ‘सबके सिया, सबके राम’ नारे के साथ अयोध्या के लिए निकला लव-कुश रथ

Related Stories

CJP Protest
  • ताजा तरीन
  • राज्यों से ...
  • राष्ट्रीय

CJP Protest: मुंबई में उमड़ा युवाओं का सैलाब

infopost October 2, 2026 0
रोडवेज कर्मचारी चुनाव
  • ख़ास ख़बर
  • ताजा तरीन
  • राज्यों से ...

रोडवेज कर्मचारी चुनाव: गिरिजा तिवारी अध्यक्ष चुने गए

infopost September 26, 2026 0
अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन
  • ख़ास ख़बर
  • ताजा तरीन
  • राज्यों से ...

अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन: डॉ. सरस्वती गौड़ को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

infopost September 26, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.