Congratulation Ceremony: डॉक्टर महेश शर्मा फैंस क्लब की ओर से ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क 5 स्थित गोल्डन ड्रीम बैंक्वेट प्लाटिनम हॉल में एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौका था सांसद एवं पूर्व मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा के जन्मदिन पर अभिनंदन समारोह का। लाखों लोगों ने अपने प्रिय नेता को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
Congratulation Ceremony: बधाई देने वालों का लगा तांता
इंफोपोस्ट न्यूज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Congratulation Ceremony: डॉक्टर महेश शर्मा ने अपने जन्मदिन पर बधाई देने वालों का आभार जताया है। गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र के लोग काफी खुश नजर आए। यही नहीं, तमाम संगठनों ने भी अलग अलग स्थानों पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। लोगों का उत्साह देख कर लग रहा था कि वे अपने प्रिय नेता को कितना चाहते हैं। सोशल मीडिया की बात करें, तो कई प्लेटफार्मों पर डॉक्टर शर्मा के समर्थकों ने उन्हें जन्म दिन की बधाई दी।
भाजपा के आला कमान से लेकर निचले स्तर के पदाधिकारियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उपस्थित प्रसिद्ध रागिनी गायक ब्रह्मपाल नागर की टीम ने सांसद जी के द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर रागिनी गाकर उस गाने का विमोचन किया। उन्होंने मौके पर पहुंचे क्षेत्र के लोगों को सांस्कृतिक एवं देशभक्ति के गीत सुना कर मंत्रमुग्ध कर दिया।
तमाम नेताओं ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा
दादरी विधायक तेजपाल नागर, एम.एल.सी. नरेन्द्र भाटी, एम.एल.सी. शिक्षक श्रीचंद शर्मा, सिकन्द्राबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, चेयरमैन दादरी गीता पंडित, खुर्जा विधायक श्रीमती मीनाक्षी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर अमित चौधरी, प्रशांत त्यागी, टी.एन. गोविल, पूर्व विधायक बिजेन्द्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली आदि ने मिल कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
संदीप शर्मा, बलराज भाटी, सुरेश चंद शर्मा, सत्य प्रकाश सिंह, सोनू वर्मा, सतपाल तालान, अभिषेक शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर विजय भाटी, जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर गजेन्द्र मावी, गणेश जाटव, उमेश त्यागी, जैनेन्द्र चौरसिया, विधायक प्रतिनिधि दीपक यादव, देव मिश्रा, संतोष झा, गौरव पटेल और ओमवीर अवाना भी मौके पर मौजूद रहे।
कई टीमों ने मिल कर कराया राजनीतिक ताकत का अहसास
पूरी टीम के साथ विपिन मल्हन, फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, डीडीआरडब्ल्यूए अध्यक्ष एनपी सिंह, पंजाबी समिति नोएडा विरेन्द्र मेहता, अग्रवाल मित्र मंडल से संजय गोयल, सत्यनारायण गोयल, गौतमबुद्धनगर सिकन्द्राबाद खुर्जा के सभी मण्डल अध्यक्ष और जिले के सभी पदाधिकारी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष इस खुशी के मौके पर लगे रहे।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सभी सोसाइटियों की सामाजिक संस्थाओं की ओर से भी डॉक्टर महेश शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी गई। इन संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। तभी तो इस मौके पर डॉक्टर महेश शर्मा को प्रेम करने वाली जनशक्ति की भागीदारी खास राजनीतिक संदेश दे रही थी।


