Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 1, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • स्वास्थ्य

…स्कूलों के खुलने से क्या बढ़ जाएगा कोरोना संक्रमण?

October 1, 2020
As per the new guidelines, cinema halls, multiplexes, swimming pools used for training of players and entertainment parks have been allowed to open from October 15.

इंफोपोस्ट न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। देश में आज यानी पहली अक्टूबर से अनलॉक के पांचवें चरण की शुरुआत हो रही है। केंद्र सरकार ने कुछ नई रियायतों की घोषणा की है। नई गाइडलाइन के मुताबिक, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लैक्स, खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले स्विमिंग पूलों और इंटरटेनमेंट पार्क को 15 अक्टूबर से खोलने की इजाजत दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सरकार ने कहा है कि सिनेमा, थिएटर, मल्टीप्लैक्स में 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी जाएगी। इसके लिए सूचना प्रसारण मंत्रालय की तरफ से स्टैंडर्ड ऑफ प्रोटोकॉल्स जारी किए जाएंगे। लेकिन स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को दोबारा खोलने के लिए माता-पिता की सहमति लेने की आवश्यकता होगी।

अमेरिका की एक रिपोर्ट चिंता का सबब

अमेरिका की एक रिपोर्ट अगर चिंता का सबब है, तो उससे सबक भी लिए जा सकते हैं। क्योंकि अमेरिका में स्कूलों के खुलने से बच्चों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं। अमेरिकन अकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कूली बच्चों में संक्रमण के मामले 10 फीसदी बढ़ गए हैं।

रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने सोमवार को कहा था कि स्कूल खुलते ही यानी सितंबर की शुरुआत में ही कोरोना मामलों का ग्राफ बढ़ा है। सीडीसी रिपोर्ट में कहा गया है कि छोटे बच्चों की तुलना में लगभग दोगुना अधिक किशोर संक्रमित थे। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अध्यक्ष डॉ. सैली गोजा ने कहा कि बच्चों के बीच संक्रमण की बढ़ती दर चिंता का विषय है, जो मास्क, हाथ धोने, शारीरिक दूरी जैसी सावधानियों के महत्व को रेखांकित करती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ लीना वेन ने कहा है कि जिस तरह से कॉलेज के छात्र पार्टी से कोरोना की चपेट में आ सकते हैं, उसी तरह स्कूली बच्चे भी खेलकूद और अन्य गतिविधियों के दौरान वायरस का शिकार हो सकते हैं।

भारत में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी

भारत में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। उसके बावजूद सरकार ने यह सुनिश्चित किया था कि कुछ और रियायतें दी जाएंगी। इससे पहले, अनलॉक 4.0 के दौरान केंद्र सरकार ने मेट्रो सेवाएं समेत कई गतिविधियों को दोबारा शुरू करने की इजाजत दी थी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन्स में बताया गया है कि 15 अक्टूबर के बाद सिनेमा हॉल, एंटरटेनमेंट पार्क, स्विमिंग पूल को खोलने की अनुमति होगी। हालांकि, सिनेमा हॉल में पहले के दर्शकों की तुलना में आधे दर्शक ही फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे। मंत्रालय ने 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघरों को दोबारा घोलने की अनुमति दी है।

वास्तव में, नई नई रियायतें देना सरकार की जिम्मेदारी है तो दिशा निर्देशों का पालन करना लोगों का दायित्व। सरकार के रुख से यह कतई नहीं समझा जाना चाहिए कि कोरोना बेअसर हो चुका है और दिशानिर्देंशों को गंभीरता से लिए जाने की आवश्यकता नहीं रह गई है। अलबत्ता सरकार की ओर से जारी सहूलियतों के बाद कहीं अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: जानें, क्या होता है स्पेस स्टेशन और कितना खतरनाक है इनसे हवा का रिसाव?
Next: दुनिया की सबसे बड़ी सुरंग बना कर क्या करना चाहता है चीन?

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.