इंफोपोस्ट संवाददाता, मोतिहारी। Culture Committee :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहार सिनेमा संस्कृति समिति, मोतिहारी ईकाई ने संगठन कई पदों पर नियुक्ति की है। समिति की ओर से रविवार को जिला अध्यक्ष सौरभ वर्मा की अध्यक्षता में मोतिहारी में कुरुआ मंदिर के समीप जन संवाद केंद्र ब्लॉक मोतिहारी में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कलाकारों ने हिस्सा लिया। बैठक में कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इसी दौरान पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष सौरभ वर्मा ने कहा कि समिति कलाकारों के हित में काम करेगी। संगठन के संस्थापक राजकपूर शाही बैठक में विशेष तौर पर मौजूद थे। उन्होंने अपने संबोधन में कलाकारों के साथ हर वक्त खड़ा रहने का भरोसा दिलाया।
मोतिहारी के कलाकारों की भी बैठक
Culture Committee : मोतिहारी जिला के भी कलाकारों की बैठक की गयी। इसमें जिला अध्यक्ष सौरभ वर्मा के द्वारा कुछ लोगों के पदों की घोषणा की गयी। इसमें उप-जिला अध्यक्ष रोशन राज, जिला सचिव संजय कुमार, जिला संगठन मंत्री राजू खान, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य बाबा बिफेशु, जिला मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष पप्पु प्रीतम्, जिला सूचना मंत्री गुरु देव जी, मोतिहारी जिला कार्यकारिणी मंत्री जय सिंह, जिला प्रखंड पकड़ीदयाल से शहजाद खान अध्यक्ष, पकड़ीदयाल से सचिव सनी सिंगम,जिला प्रखंड पकड़ीदयाल से कार्यकारिणी मंत्री सागर बाबा को बनाया गया। पकड़ीदयाल प्रखंड से विनय कुमार बैठा को मीडिया प्रभारी और गायक व अभिनेता अजेय अनमोल को पकड़ीदयाल प्रखंड से प्रसारण मंत्री बनाया गया।
कलाकारों के हित में कार्य करेगी समिति
जिला अध्यक्ष सौरभ वर्मा ने बताया कि बिहार सिनेमा संस्कृति समिति राज्य के कलाकारों के हित में कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि राज्य के बहुत से ऐसे कलाकार हैं जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। ऐसे में वे अपना कार्य बेहतर तरीके से नहीं कर पाते हैं। साथ ही वे अपनी कला का प्रदर्शन ठीक ढंग से नहीं कर पाते हैं। समिति इन कलाकारों के लिए सक्षम पदाधिकारियों और नेतागण से बात करेगी ताकि राज्य सरकार से कलाकारों के हित में जारी किए जाने वाले अनुदान का लाभ दिलाकर उन्हें संरक्षण प्रदान किया जा सके।
मोतिहारी के कलाकार प्रतिभा के धनी
Culture Committee : जिला अध्यक्ष सौरभ वर्मा ने बताया कि वैसे तो पूरे बिहार के कलाकारों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन मोतिहारी के कलाकारों की बात की जाए तो यहां के कलाकारों ने पूरी दुनिया में अपनी कला का डंका बजाया है। जहां भी मोतिहारी के कलाकार काम करते हैं, चाहे वह दुनिया का कोई भी हिस्सा हो, वहां अपनी अमिट छाप छोड़ते हैं। ऐसे में मोतिहारी के कलाकारों को हर प्रकार से संरक्षण देना जरूरी है। सौरभ वर्मा ने बताया कि इसके लिए उन्हें जो भी करना पड़े, वह करेंगे। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष सौरभ वर्मा को सम्मानित भी किया गया।


