Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 6, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • राष्ट्रीय

Delhi Flood: यमुना में उफान, खतरे में दिल्‍ली

infopost July 12, 2023
Delhi Flood

Delhi Flood: दिल्ली समेत उत्तर-भारत के अधिकांश राज्यों में मानसून ने आफत की बारिश कर दी है। दिल्ली वालों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। क्योंकि बारिश का थमा हुआ सिलसिला फिर शुरू होने वाला है। हरियाणा के पानी से यमुना का जलस्तर इतना बढ़ गया कि 45 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। दिल्ली-एनसीआर में 15-16 जुलाई को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi Flood: यमुना के जलस्तर ने तोड़ा 45 साल का रिकॉर्ड

इंफोपोस्‍ट डेस्‍क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Delhi Flood: यमुना के बढ़ते जलस्तर ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार दोपहर दो बजे नदी का जलस्तर 207.55 मीटर तक जा पहुंचा। इससे पहले 1978 में नदी का जलस्तर 207.49 मीटर तक पहुंचा था। मयूर विहार पुस्ते पर पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों का हाल जाना। डीएम को यहां पर तत्काल नाव की व्यवस्था करने के लिए कहा। यहां लोग बता रहे हैं कि अभी भी हजारों लोग अंदर फंसे हुए हैं। यमुना का बढ़ता जलस्तर दिल्ली वालों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। नदी का पानी नोएडा-दिल्ली लिंक रोड तक पहुंच गया है।

1978 में दिल्ली में यमुना की बाढ़ ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसमें करीब 43 वर्ग किलोमीटर कृषि भूमि जलमग्न होकर बर्बाद हो गई थी। लाखों लोग बेघर हो गए थे। उस समय यमुना के लोहे के पुल पर जलस्तर 207.49 मीटर पहुंच गया था, तब यमुना के किनारों पर पुस्ते नहीं बनाए गए थे। इसके बाद दो बार और यमुना का जलस्तर 207 मीटर के निशान के पार गया है। 2010 (207.11 मीटर) और 2013 (207.32 मीटर) में दिल्ली को बाढ़ का सामना करना पड़ा था। कश्मीरी गेट तक यमुना का पानी पहुंच गया था।

टूटने वाला है 1978 के जलस्तर का रिकॉर्ड

यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। दोपहर 12 बजे नदी का जलस्तर 207.48 जा पहुंचा है। 1978 का 207.49 मीटर जलस्तर का रिकॉर्ड बस टूटने ही वाला है। यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है। दिल्ली सचिवालय में इमरजेंसी बैठक होंगी। बैठक में में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

मयूर विहार सब डिवीजन के तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रात में पानी बढ़ने पर ऊंची व सूखी जगहों पर पानी भरने लगा तो सांप व बिच्छू निकलने लगे। लोगों को उनके घरों के पास जाकर समझाने की कोशिश की गई कि अब तराई इलाके में रहना उनके लिए सुरक्षित नहीं है। बाढ़ का खतरा होने के साथ-साथ सांप-बिच्छू भी लोगों की जान के लिए खतरा बन सकते हैं। यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बुधवार सुबह 10 बजे तक नदी का जलस्तर 207.37 मीटर हो गया।

केजरीवाल ने अमित शाह को लिखा पत्र 

दिल्ली की बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से खत लिखकर एक साथ काम करने की अपील की है। उन्‍होंने अमित शाह से दिल्ली की संकटग्रस्त स्थिति में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। लोगों से भी अनुरोध किया है कि वे निचले इलाकों में अपने घर खाली कर दें। 

कई दिनों की मूसलाधार बारिश के बाद सोमवार शाम को दिल्ली में यमुना खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गईं। बुधवार शाम 4 बजे तक नदी 207.71 मीटर के उच्चतम स्तर पर बह रही थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में केजरीवाल ने अनुरोध किया है कि यदि संभव हो तो हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से पानी सीमित गति में छोड़ा जाए।

My letter to Union Home Minister on Yamuna flood levels… pic.twitter.com/dqDMLWuIfe

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 12, 2023

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: 12 Jyotirlinga temple: जानें, वृंदावन में कहां बनेगा 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर
Next: Film Industry:  … और विजु शाह ने सुदीप को संगीतकार बना दिया

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Passport/Proof of Citizenship
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Passport/Proof of Citizenship: पासपोर्ट क्या नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.