Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • आलेख

मोतिहारी में कल लगेगा मेगा हेल्थ कैंप, न्यूरोलॉजिस्ट सहित कई बड़े डॉक्टर देंगे सेवाएं

ohm verma January 13, 2024
health camp

इंफोपोस्ट संवाददाता , मोतिहारी। health camp :


माता सुशीला देवी की पुण्यतिथि और मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में मोतिहारी शहर के स्टेशन रोड पर आदित्य विजन के पास स्थित डरमेटोलॉजी क्लीनिक डा अमित कुमार के कैंपस में एसआरआइटीआइ की ओर से रविवार 14 जनवरी को मेगा हेल्थ कैंप लगाया जा रहा है। इसमें बिहार के जानेमाने डॉक्टर मरीजों को सेवाएं देंगे और उनका निशुल्क इलाज करेंगे।

मरीजों को थी जरूरत

इस बारे में शनिवार को डॉ ​अमित कुमार ने बताया कि लंबे समय से मोतिहारी के लोगों को बड़े हेल्थ कैंप की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। मरीजों को इलाज कराने के लिए बड़े शहरों का रूख करना पड़ रहा था। मरीजों की परेशानी को देखते हुए हम लोगों ने मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया है। इसमें कई बड़े डॉक्टर मरीजों को देखेंगे और उनका इलाज करेंगे।

पटना से आएंगे न्यूरोलॉजिस्ट

health camp : डॉ अमित कुमार ने बताया कि जाने माने न्यूरोलॉजिस्ट डॉ मुकुल कुमार पटना से आकर यहां मरीजों को सेवाएं देंगे। विशेष आग्रह पर उन्हें यहां बुलाया गया है। अपने शहर मोतिहारी में न्यूरो से संबंधित समस्याएं बढ़ती जा रही हैंं। भागदौड़ से भरी दिनचर्या में लोगों को कई प्रकार की समस्याएं हो रही हैं। इसी को देखते हुए डॉ मुकुल कुमार को आमंत्रित किया गया है। डॉ मुकुल कुमार सिरदर्द, माइग्रेन, ​जटिल सिरदर्द, गर्दन—सर्वाइकल, कमर—साइटिका, रीढ़ दर्द, लकवा, मि​र्गी, हाथ पैर में कंपन, चक्कर, बेहोशी आना, झुनझुनी, सुन्नता और नसों के रोग, नींद संबंधी बीमारियां, याददाश्त की कमी, स्वभाव और व्यवहार में परिवर्तन, दिमागी बुखार, ब्रेन एवं रीढ़ की टीबी आदि रोगों का इलाज करेंगे।

ये डॉक्टर देंगे सेवाएं

health camp : डॉ अमित कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में जाने माने फीजिसियन डॉ सुमित कुमार और डॉ राकेश कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कुमारी आभा, क्रिटिकल केयर के डॉ राकेश कुमार, डेंटिस्ट डॉ शालिनी कुमारी और डॉ सुमन कुमार अपनी सेवाएं देंगे।

सुबह 11 बजे से शुरू होगा शिविर

health camp : डॉ अमित कुमार ने बताया कि शिविर के लिए 9471298460 और 9470287412 नंबरों पर रजिस्ट्रेशन करवा कर निशुल्क इलाज कराया जा सकता है। अ​त्यधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है ताकि मरीजों को असुविधा नहीं हो। शिविर सुबह 11 बजे शुरू होगा और दोपहर बाद 3 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि यह मेगा शिविर माता सुशीला देवी की पुण्यतिथि और मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: Loksabha Elections 2024: सत्ता हो या विपक्ष, ये दिल मांगे मोर
Next: मिशन अन्नपूर्णा रसोई : मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर 400 लोगों को कराया भोजन

Related Stories

SIM UPI Fraud 2026
  • आलेख
  • ख़ास ख़बर
  • ताजा तरीन

SIM UPI Fraud 2026: SIM से UPI फ्रॉड, ऐसे उड़ सकते हैं पैसे

infopost September 22, 2026 0
Indian politics
  • आलेख
  • ताजा तरीन

Indian politics: The Week India Went Back to the 1980s

Shrikant Singh Shrikant Singh September 11, 2026
Socio-economic landscape
  • आलेख
  • ताजा तरीन

Socio-economic landscape: कैसे बदला भारत 2014 से 2026 तक

infopost June 20, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.