Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Horrible road accident: तेज रफ्तार ट्रक ने 18 को रौंदा, आठ की मौत

November 21, 2022
Horrible road accident

Horrible road accident: देश के दो प्रदेशों बिहार और महाराष्ट्र में रविवार की रात हुए भीषण सड़क हादसों ने हिला कर रख दिया। पहला हादसा बिहार के वैशाली जिले में तो दूसरा महाराष्ट्र के पुणे से बेंग्लुरु मार्ग पर हुआ। वैशाली में छह बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में तो 48 गाड़ियां आपस में टकरा गईं जिससे कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

Horrible road accident: किशोर का शव ट्रक के बंपर में जा फंसा

इंफोपोस्ट डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Horrible road accident: वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागंज अठ्ठाइस टोला के निकट रविवार रात करीब नौ बजे भीषण सड़क हादसे में छह बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई।

घनी आबादी वाले क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने डेढ़ दर्जन लोगों को रौंद दिया। फिर पास के पीपल के पेड़ में जा भिड़ा। एक किशोर सतीश कुमार (17) का शव ट्रक के आगे बंपर में फंस गया, जिसे रात 11 बजे निकाला जा सका।

ड्राइवर भी केबिन में फंस गया था। वह बुरी तरह घायल हो गया था। देर रात शासन ने उसे निकालने के लिए गैस कटर मंगवाया था। ड्राइवर कुछ बोल नहीं पा रहा था। इसलिए आशंका जताई जा रही थी कि उसकी भी मौत हो गई होगी।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने इस दुखद घटना पर शोक जताया है। उन्होंने हादसे के शिकार लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सड़क दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई है।

पीएमओ से पता चला है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली में हुए हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए दो दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और पीएमएनआरएफ यानी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ​​घायलों के लिए 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि स्वीकृत की है।

कंटेनर का ब्रेक फेल हुआ तो 48 गाड़ियां आपस में टकरा गईं

महाराष्ट्र के पुणे में रविवार को देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हुआ यह कि पुणे बेंग्लुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने नबाले पुल पर एक कंटेनर का ब्रेक फेल हो गया। और ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। और आगे पीछे चल रही 48 गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

इस हादसे में 50 से अधिक लोग घायल हो गए। बचाव दल मौके पर पहुंच गया था। हादसे के बाद वाहन से जो तेल निकल गया था, उससे पीछे की गाड़ियां फिसलने लगीं और उनकी आपस में टक्कर हो गई।

एक अन्य समाचार स्रोत से पता चला है कि हादसे के कारण सतारा से मुंबई जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया। करीब दो किलोमीटर से अधिक लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा। इस घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुणे सिटी पुलिस के ट्रैफिक डीजी के मुताबिक कुछ छह लोग घायल हुए हैं।

 

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: UK media: ब्रिटेन और मीडिया की स्वतंत्रता
Next: IND vs NZ: चर्चा में है सूर्या का विश्व रिकॉर्ड

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.