विशेष संवाददाता, मोतिहारी। Illegal mining :
मोतिहारी से सटे पतौरा गांव में रात के अंधेरे में भूमाफिया अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं। इनका दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि सरकारी के साथ—साथ अब आम लोगों की भूमि पर भी गुंडागर्दी के बल पर अवैध खनन करने लगे हैं। बीते 22 जून यानी शनिवार की देर रात को पतौरा गांव में अंजलि श्रीवास्तव और ओम वर्मा की दो बीघा जमीन पर भूमाफिया अरविंद कुमार सिन्हा एवं उनके गुर्गे जेसीबी और हाइवा ट्रक लगा कर अवैध खनन कर रहे थे। सूचना मिलते ही भूमालिक और पुलिस मौके पर पहुंची। अवैध खनन को रोका और जेसीबी और हाइवा ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में अरविंद कुमार सिन्हा और उसके गुर्गो के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इन धाराओं में दोषियों को दस वर्ष तक की सजा हो सकती है।
https://fb.watch/sZgF4gT68z/
जीता था केस
Illegal mining : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मुख्यालय मोतिहारी से सटे गांव पतौरा गांव में 38 कट्ठा का प्लाट मोतिहारी के तेलियापट्टी मोहल्ला निवासी अंजलि श्रीवास्तव, मिस्कौट मोहल्ला निवासी ओम वर्मा और सिद्धार्थ कुमार वर्मा का है। यह खतियानी जमीन है, जिसका वर्षों से केस चल रहा था। मोतिहारी जिला जज ने ओम वर्मा बनाम अरविंद कुमार सिन्हा के इस केस में ओम वर्मा के पक्ष में फैसला दिया। अब इस मामले में दखलदहानी की प्रक्रिया चल रही है। मामला हाथ से निकलता देख भूमाफिया अरविंद कुमार सिन्हा बौखला गए और पटना हाईकोर्ट की शरण ली। उनकी अपील पर पटना हाईकोर्ट ने दखलदहानी की प्रक्रिया पर अस्थायी रोक लगा दी। मामला अब न्यायालय में है।
हरवे हथियार से लैस थे भूमाफिया
Illegal mining : इस बीच शनिवार की रात को सूचना मिली कि इस जमीन पर अरविंद कुमार सिन्हा, बाउथ महतो व अपने अन्य गुर्गों के साथ हरवे—हथियार से लैस होकर 38 कट्ठा के इस प्लाट पर जेसीबी और हाइवा ट्रक से अवैध खनन कर रहे हैं। सूचना पाकर अंजलि श्रीवास्तव, उनके पति एडवोकेट राधारमण प्रसाद, उनके पुत्र रिषीरमण प्रसाद और ओम वर्मा मौके पर पहुंचे। वहां पहुंच पर उन्होंने अरविंद कुमार से काम रोकने को कहा तो इस पर अरविंद कुमार भड़क गए। उन्होंने धमकी दी कि अगर आप सभी भूमालिक यहां से तुरंत नहीं भागे तो वे उन सभी को काट कर इसी जमीन में दफन कर देंगे।
इस पर भूमालिक पास में ही स्थित पैतृक घर में गए और वहां से 112 नंबर पर फोन कर के पुलिस की सहायता मांगी। 112 नंबर की पुलिस और फिर मोतिहारी मुफ्फसील थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से एक हाइवा ट्रक और जेसीबी को जब्त कर लिया और थाने ले आई। जेसीबी का नंबर प्लेट गायब था। इसका चेचीस नंबर HAR3DXSST02986388 है। हाइवा ट्रक का नंबर BR06GE 2602 और चेचीस नंबर F119913A PHEFK29H7 FH219913A है।
800 हाइवा मिट्टी काट चुके हैं
Illegal mining : एफआईआर के मुताबिक इस 38 कट्ठा जमीन से भूमाफिया अरविंद कुमार और उनके गुर्गे 800 हाइवा ट्रक मिट्टी काट चुके हैं। इनमें से ज्यादातर मिट्टी वे बेच चुके हैं तो थोड़ा बहुत अपने दरवाजे में इकट्ठा कर रखे हैं। यह अवैध धंधा कई दिनों से चल रहा था। सभी भूमालिक मोतिहारी में रहते हैं। इसलिए समय पर सूचना नहीं मिल पाई। जब तक सूचना मिली तब तक भूमाफिया 800 हाइवा ट्रक मिट्टी काट चुके थे।









