Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

June 8, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • राज्यों से ...

पटना में नए क्राफ्ट सेंटर का उद्घाटन

ohm verma August 5, 2023
patna

उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान का है यह क्राफ्ट केंद्र

पटना ब्यूरो।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पटना। new craft center: पटना में उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के क्राफ्ट केंद्र का उद्घाटन बिहार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने किया। उद्घाटन के अवसर पर उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक, उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय, उद्योग विभाग के विशेष सचिव दिलीप कुमार और भवन निर्माण विभाग के विशेष सचिव मनीष कुमार उपस्थित रहे।

नए कलाकारों को सही राह दिखाना कला गुरुओं की जिम्मेदारी: समीर महासेठ

patna

new craft center: कार्यक्रम में उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि बिहार की कला को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाने में उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान की विशेष भूमिका है। बिहार का मधुबनी पेंटिंग एथेंस के म्यूजियम में दिखता है तो अमेरिका के बाजार में भी। जापान में तो मधुबनी पेंटिंग पर पूरा संग्रहालय ही है। उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान से बिहार की पारंपरिक कलाओं में पारंगत होकर कलाकार देश-विदेश में अपनी पहचान बनाते हैं। उन्होंने कहा कि नए कलाकारों को सही राह दिखाना कला गुरुओं की जिम्मेदारी है। इस संस्थान के छह मासिक कार्यक्रम में 18 विभिन्न शिल्पों में लगभग 400 लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह अपने आप में प्रशंसनीय बात है। समर कैंप में भी 700 बच्चों को प्रशिक्षित किया गया। उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान में प्रशिक्षित किए गए बच्चे भविष्य के बेहतर कलाकार हैं।

patna

कला की ट्रेनिंग एक साधना

new craft center: उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक ने कहा कि कला की ट्रेनिंग साधना है। कला साधना पूरी गंभीरता के साथ करनी चाहिए। उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण और सुविधाओं का लाभ उठाकर प्रशिक्षु कलाकार अपनी कला को समाज की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार विकसित करें। पूरी दुनिया में कला का बाजार विस्तृत हो रहा है। मधुबनी पेंटिंग के साथ-साथ मंजूषा कला, टिकुली कला, बंबू आर्ट, टेराकोटा, सिरामिक, एप्लिक और सुजनी जैसी कलाओं में पारंगत होकर बिहार के युवा न सिर्फ अपने लिए रोजगार की व्यवस्था कर सकते हैं बल्कि कला के क्षेत्र में बड़ा नाम भी कमा सकते हैं। जब कलाकार का नाम होता है तो उनके संस्थान का भी नाम होता है। कला शैलियां स्कूल के नाम से चलते रहती हैं। उन्होंने कहा कि लगातार प्रयास करते रहें। अपने आपको लगातार तरासते रहें। इससे परिपक्वता आएगी और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहचान मिलेगी।

29.90 करोड़ की योजना स्वीकृत

new craft center: इससे पहले सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान पटना के क्राफ्ट केंद्र के निर्माण हेतु 29.90 करोड़ की योजना स्वीकृत है जिसके तहत ब्लॉक 1, ब्लॉक 2 और ब्लॉक 6 बनकर तैयार हो गया है जिसका उद्घाटन किया जा रहा है। दो और ब्लॉक का निर्माण जल्दी ही पूरा हो जाएगा। नए भवनों के निर्माण से मधुबनी पेंटिंग, टिकुली आर्ट और दूसरी कलाओं के प्रशिक्षण हेतु बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। इससे लोकप्रिय कलाओं के लिए निर्धारित सीटों की संख्या को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान में अभी मधुबनी पेंटिंग, टिकुली पेंटिंग, मंजूषा पेंटिंग, पेपर मैसी, टेराकोटा, कशीदाकारी, काष्ठ खिलौना, रंगाई-छपाई, चर्म शिल्प, सुत बुनाई, पाषाण शिल्प, मेटल क्राफ्ट, सिक्की कला,सेरामिक शाखा, वेणु शिल्प, सुजनी शाखा, गुड़िया शाखा और जूट शाखा में प्रशिक्षण की व्यवस्था है। क्राफ्ट सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर पर्यवेक्षक बृजेश कुमार सिंह, उद्योग विस्तार पदाधिकारी अरमान अली, मुकेश कुमार, राहुल कुमार सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: Bihar congress: देश में कानून का राज, साजिशकर्ता होगा नाकाम : डॉ. अखिलेश प्रसाद
Next: अमृत भारत स्कीम लॉन्च, मोतिहारी सहित 508 स्टेशनों की बदलेगी सूरत

Related Stories

bulldozer action
  • ख़ास ख़बर
  • राज्यों से ...

bulldozer action1: यूपी में होगी कानून-व्यवस्था पर सख्ती

infopost April 9, 2026
Gold and Black Elegant Appreciation Certificate (7)
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से ...

वेव सिटी में मुआवजे को लेकर प्रदर्शन, स्कूल के पास हंगामे से अभिभावकों में चिंता

M Sajid February 18, 2026
Missing BLO Officer Took ₹5 Million Loan, Says Bengal Police
  • ख़ास ख़बर
  • राज्यों से ...
  • राष्ट्रीय

Missing BLO Officer : 50 लाख का लोन लेकर लापता हुआ बीएलओ, एसआइआर के काम से कोई संबंध नहीं: बंगाल पुलिस

infopost December 27, 2025

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.