Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 6, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

देवघर में जन औषधि केंद्र की संचालक तथा जन औषधि योजना के लाभार्थी से हुए रूबरू प्रधानमंत्री

ohm verma November 30, 2023
Jan Aushadhi Kendra

प्रधानमंत्री ने 30 नवंबर, 2023 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एम्स देवघर में ऐतिहासिक 10,000वें जन औषधि केंद्र को समर्पित किया।

बाबा धाम में 10,000वां जन औषधि केंद्र शुरू होना प्रसन्नता की बात: प्रधानमंत्री

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुणवत्तापूर्ण और किफायती दवाएं बहुत बड़ी सेवा है: प्रधानमंत्री

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। Jan Aushadhi Kendra :


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत की। उन्होंने प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने एम्स, देवघर में ऐतिहासिक 10,000वें जन औषधि केंद्र का लोकार्पण किया। इसके अलावा मोदी ने देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने संबंधी कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण के दौरान इन दोनों पहलों -महिला एसएचजी को ड्रोन प्रदान करने और जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने की घोषणा की थी। यह कार्यक्रम इन वादों को पूरा करने का प्रतीक है।

Jan Aushadhi Kendra : प्रधानमंत्री ने इस योजना के लाभार्थी तथा एम्स देवघर में जन औषधि केंद्र की संचालिका रुचि कुमारी से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने बाबा धाम देवघर में यह उपलब्धि हासिल होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए 10,000वां जन औषधि केंद्र शुरू करने पर उन्हें बधाई दी।

जन औषधि केंद्र के संबंध में उनके निर्णय के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि गरीबों और मध्यम वर्ग के साथ बातचीत करने पर उन्हें किफायती दवाओं की आवश्यकता महसूस हुई, क्योंकि जो दवा बाजार में 100 रुपये में मिलती है, वह केंद्र में प्राय: 10 से 50 रुपये में उपलब्ध होती है। उन्होंने क्षेत्र में जन औषधि केंद्रों के बारे में जागरूकता फैलाने के बारे में भी चर्चा की। रुचि ने उन्हें योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया के उपयोग के बारे में जानकारी दी।

जागरूकता फैलाने पर जोर

Jan Aushadhi Kendra : जन औषधि योजना के लाभार्थी सोना मिश्रा ने प्रधानमंत्री को बताया कि वह जन औषधि केंद्र से किफायती कीमत पर दवाएं खरीदकर प्रति माह लगभग 10,000 रुपये बचाने में कामयाब रहे हैं। प्रधानमंत्री ने मिश्रा को सुझाव दिया कि वे अपनी दुकान पर जन औषधि केंद्र के अनुभवों के बारे में एक बोर्ड लगाएं। उन्होंने किफायती दवाओं की उपलब्धता के बारे में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया।

किफायती दवाएं बहुत बड़ी सेवा

Jan Aushadhi Kendra : प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि स्थानीय लोग योजनाओं के बारे में जागरूक हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “गुणवत्तापूर्ण और किफायती दवाएं बहुत बड़ी सेवा है” और लोगों को इसके बारे में जागरूक होना चाहिए।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: अगले तीन वर्षों तक फास्ट ट्रैक विशेष अदालतें जारी रखने को केंद्र सरकार की मंजूरी
Next: एक उज्ज्वल भविष्य की ओर: भारत की जी-20 अध्यक्षता और एक नए बहुपक्षवाद की शुरुआत

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.