Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 2, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

महाराणा प्रताप पुण्यतिथि समारोह का न्योता देने डुमराँव पहुंचे जदयू नेता संजय सिंह

ohm verma December 23, 2023
JDU Bihar

इंफोपोस्ट संवादाता, बक्सर (डुमरांव)। JDU Bihar :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महाराणा प्रताप फाउंडेशन के अध्यक्ष और जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह शनिवार को बक्सर के डुमरांव पहुंचे। डुमरांव के चोंगाई में संजय सिंह और उनके सथियों का भव्य स्वागत किया गया। सिंह 28 जनवरी 2024 को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में होने वाले देशरत्न महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि कार्यक्रम में निमंत्रण देने पहुंचे थे।

उनके साथ जदयू महासचिव ओमप्रकाश सिंह सेतु, पिंटू सिंह मुखिया, निर्भय सिंह प्रमुख, सीताराम सिंह, हरेंद्र सिंह, बड़कू सिंह मुखिया, इंदल सिंह मुखिया, वीर सिंह मुखिया, धनजी सिंह मुखिया, कमल जी मुखिया, बंटी सिंह, भोला जी मुखिया, राकेश राय मुखिया, नीरज सिंह मुखिया, डब्लू सिंह, सोनू सिंह, अभय सिंह सहित कई गन्यमान्य लोग मौजूद रहे। चोंगाई में सभा की गई, जिसमें आसपास के इलाकों के कई जनप्रतिनिधि और आम लोग शामिल हुए।

बक्सर की भूमि को किया प्रणाम

JDU Bihar : कार्यक्रम में संजय सिंह ने कहा कि भगवन श्री राम की कर्मभूमि बक्सर को प्रणाम करता हूं। यहाँ की महान जनता को प्रणाम करता हूं। ये डुमराँव महाराज की धरती है। महाराज जी जो कहते थे, वो करते थे। उसी तरह माननीय नीतीश कुमार जो कहते हैं, वो करते हैं। जिस तरह से पटना के फ्रेजर रोड में देश रत्न महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा लगाई गई है उसके पीछे नीतीश कुमार का वादा था। उन्होंने पटना की हृदय स्थली फ्रेजर रोड में महाराणा प्रताप जी का प्रतिमा लगवाया। मैं माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का सहृदय धन्यवाद करता हूँ।

संजय सिंह ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने हमें वह स्थान दिया, हमारे पुरखों को वह स्थान मिला और उसी का परिणाम है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डुमराँव महाराज की प्रतिमा को लगवाया है, अब इस भव्य प्रतिमा का उद्घाटन भी होना हैं। इस प्रतिमा के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करेंगे और उनसे समय लेकर उद्घाटन समारोह किया जाएगा, ये वादा करता हूं।

समाज को एकजुट करना उद्देश्य

संजय सिंह ने कहा कि देश रत्न महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि 28 जनवरी 2024 को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में मना रहे हैं। इस कार्यक्रम को करने के पीछे का उद्देश्य अपने समाज को एकजुट करना, अपने समाज के बीच में एक एक सशक्त नेटवर्क तैयार करना, हम सभी भाई कैसे एकजुट रहे, हमें सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक रूप से एक दूसरे का साथ देना हैं। इसी उद्देश्य के साथ हम लोगों ने महाराणा प्रताप फाउंडेशन की स्थापना की है। जिसके तहत हर साल निर्धन परिवार की 20 कुंवारी कन्याओं का विवाह, 20 मेधावी छात्रों को पढ़ाने की जिम्मेदारी, हर जिला में महाराणा प्रताप भवन बनाने की घोषणा के साथ-साथ आकस्मिक दुर्घटना में घायल और मृत्यु होने पर लोगों की आर्थिक मदद करने की भी व्यवस्था की जा रही है।

ओम प्रकाश सेतु ने किया उत्साहवर्धन

JDU Bihar : जदयू के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु ने युवाओं की भीड़ को काफी उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी 2024 को आप सभी पटना के मिलर स्कूल मैदान में पहुंचेंगे तो हमारी ताकत चार गुनी बढ़ जाएगी। आप सभी से निवेदन है कि सभी काम को छोड़कर महाराणा प्रताप के लिए एक दिन 28 जनवरी को पटना जरूर चलें। ये बक्सर की धरती हैं यहां जो कहा जाता है, वो किया जाता हैं। मुझे पूरा विश्वास है, इस बार पूरे मनोयोग के साथ आप अभी पटना पहुंचेंगे और अपनी ताकत को बढ़ाएंगे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: Annual Media Fest: एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना जगाई
Next: भारतीयता हमारी पहचान और राष्ट्रवाद हमारा परम धर्म : धनखड़

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.