Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 6, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

नीतीश कुमार ने भाजपा मुक्त भारत बनाने का बीड़ा उठाया : उमेश सिंह कुशवाहा

ohm verma October 29, 2023
JDU Bihar

इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। JDU Bihar :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा मुक्त भारत बनाने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने 18 वर्षों के कार्यकाल में अतिपिछड़ा समाज की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम किया है। अतिपिछड़ा समाज के उत्थान में नीतीश कुमार ने देशभर में नजीर पेश की है। उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को सच्चे मायनों में धरातल पर उतारने का काम किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अतिपिछड़ा समाज को नगर निकाय और पंचायती राज में आरक्षण देने का फैसला हिंदुस्तान के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण और युगांतरकारी फैसला था। बाद में अन्य राज्यों ने भी इसको अपनाया।

JDU Bihar

रविवार को वह सारण जिला के मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र में रविवार को जनता दल (यू0) द्वारा एकदिवसीय कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल कुमार सिंह एवं मंच का संचालन गामा सिंह ने किया।

JDU Bihar : कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय विधानपार्षद प्रो0 वीरेंद्र नारायण यादव, पूर्व विधायक हेमनारायण शाह, पूर्व विधानपार्षद सह प्रमंडलीय प्रभारी सतीश कुमार, जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू, किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भोला सिंह, चांदनी सिंह कुशवाहा, कुसुम रानी, राजेश राम त्यागी, सकिला बानो, गुड्डी जायसवाल, विजेंद्र सिंह, रवि प्रकाश, दिनेश कुशवाहा, बालमुकुंद चैहान, कामेश्वर सिंह, प्रकाश सिंह, मुरारी सिंह, सत्येंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

JDU Bihar

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी भाषणों में खुद को अतिपिछड़ा का बेटा कहते हैं लेकिन जब बात अतिपिछड़ा को वाजिब हक देने की आती है तो वह अपना कदम पीछे खींच लेते हैं। हाल के दिनों में महिला आरक्षण का बिल पास हुआ लेकिन उसे बिल में अतिपिछड़ा समाज की महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था नहीं की गई। भाजपा बताए कि क्या यही उनका अति पिछड़ा प्रेम है?

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अब तक केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए अतिपिछड़ा समाज को गुमराह करती आई है। हाल में ही मोदी सरकार ने पिछड़ा और अतिपिछड़ा छात्रवृत्ति योजना को बंद करने का निर्णय लिया। साथ ही भाजपा दलितों-पिछड़ों को मिल रहे आरक्षण को भी समाप्त करने को लेकर विचार कर रही है।

 

आइएनडीआइए बड़ी चुनौती बनकर उभरा

JDU Bihar : प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने भाजपा मुक्त भारत बनाने का बीड़ा उठाया है। नीतीश कुमार के अथक प्रयास से इंडिया गठबंधन भाजपा के लिए आज बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। देश की जनता अब बेरोजगारी, महंगाई, धार्मिक उन्माद, और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है और यह तभी मुमकिन है जब हम बिहार की सभी लोकसभा सीटें इंडिया गठबंधन की झोली में डालेंगे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: रंगारंग कार्यक्रम और कलश यात्रा के बाद बिहार से अमृत कलश विशेष ट्रेन से दिल्ली रवाना
Next: पूर्वी चंपारण में लोजपा रामविलास को बूथ स्तर तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.