Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

बेतिया में जदयू का ‘हाटे बाजार-नीतीशे कुमार जनसम्पर्क’ अभियान

ohm verma September 3, 2023
jdu nitish kumar

बेतिया में जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ तथा जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलास्तरीय प्रशिक्षण सह संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन। ललन सर्राफ के नेतृत्व में बेतिया के मुख्य बाजार में चला ‘‘हाटे बाजार-नीतीशे कुमार जनसम्पर्क अभियान’’ शामिल हुए जदयू के सैकड़ों पदाधिकारी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंफोपोस्ट संवाददाता, बेतिया। jdu nitish kumar:


jdu nitish kumar:बेतिया में जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ तथा जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलास्तरीय प्रशिक्षण सह संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विधान पार्षद व जदयू के प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा दोनों प्रकोष्ठों के प्रभारी ललन सर्राफ, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अमरदीप, जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद, सांसद सुनील कुमार, विधानपार्षद भीष्म सहनी, पश्चिम चम्पारण जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुकेश जैन, प्रदेश पदाधिकारी अरविन्द निराला सिन्दूरिया, वरिष्ठ नेता एन.एन. साही, अर्पणा सिंह ‘बहूरानी’, देवनारायण राम शामिल रहे।

jdu nitish kumar:इनके अलावा असलम खाँ हक्की, अखिलेश्वर आजाद, अशोक पटेल, वरीय पदाधिकारी राकेश गुप्ता, श्यामबिहारी गुप्ता, किशोरीलाल जायसवाल, मनोज कुशवाहा,मुन्ना सर्राफ, सर्वजीत बरनवाल, कुमार नीतेश,प्रमोद कुमार, राजेश तोदी,रमेश तोदी, आकाश तोदी, पवन सोनी, नीरज सोनी, चमन त्यागी, अमित अग्रवाल, हरिओम कुमार, आशुतोष कुमार, अरविन्द सर्राफ, राजन सोनी, आलोक पाठक, जटाशंकर, बबलू उरांव,मुकेश राय,सौरभ कुमार, राजेन्द्र बहादुर थापा, पिंटू राय, साहेब सोनी, पन्नालाल प्रसाद, विजयनंदन प्रसाद, सुजीत पाठक,कुणाल गौरव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनजी प्रसाद ने की, जबकि संचालन डाॅ अमरदीप ने किया।

इस मौके पर विधानपार्षद ललन सर्राफ ने कहा कि बहुत जल्द पूरा देश ‘‘जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया’’ बोलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे नेता मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता की धुरी बनकर उभरे हैं। उन्हीं की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है कि ‘इंडिया’ गठबंधन ने आकार लिया। उन्होंने जिस भाजपा-मुक्त भारत का संकल्प लिया है, हम उसे 2024 में पूरा करके दिखाएंगे।

jdu nitish kumar: उन्होंने आगे कहा कि आज एक ओर सच बोलने वालों के पीछे ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स लगा दिया जाता है तो दूसरी ओर 70 हजार करोड़ का घोटाला करने वाला भाजपा की वाशिंग मशीन में जाकर बेदाग हो जाता है। आज हमारा देश खतरे में है। हमारे इतिहास को बदलने की साजिश की जा रही है। अगर देश में लोकतंत्र को फिर स्थापित करना है तो हमें सजग रहना होगा और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का संदेश गांव-गांव और जन-जन तक पहुँचाना होगा।

जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अमरदीप ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार हमारी गंगा-जमुनी तहजीब को खत्म करने पर तुली है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग चरम पर है और लोकतंत्र की आत्मा कराह रही है। हमें 2024 में हर हाल में इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। इसके लिए जरूरी है कि बदलते समय के अनुरूप हम अपने विचारों को तकनीक की ताकत दें।

jdu nitish kumar: वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की एकमात्र चिन्ता अपने चहेते उद्योगपतियों की तिजोरी भरना और अपने साम्प्रदायिक एजेंडे को लागू करना है। इस बार जनता इन जुमलेबाजों को सबक सिखाएगी। 2024 में हम बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटें जीतेंगे।

विधानपार्षद भीष्म सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे नेता युगों में पैदा होते हैं। हमें उनके संदेश को गांव-गांव पहुँचाना है और 2024 में ऐतिहासिक जीत हासिल करनी है।

jdu nitish kumar: जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री धनजी प्रसाद ने कहा कि व्यवसायी वर्ग एकजुट होकर 2024 की लड़ाई लड़ेगा। हम हर हाट, हर बाजार में अपनी मजबूत उपस्थति दर्ज करेंगे।

अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री मुकेश जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने 18 वर्षों के कार्यकाल में बिहार को नई ऊँचाई प्रदान की है और राज्य के गौरव को बढ़ाया है।

jdu nitish kumar: पश्चिम चंपारण जिला जदयू अध्यक्ष श्री शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि हम संगठन के हर स्तर पर ऐसे प्रशिक्षण और संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे।

ज्ञातव्य है कि आज ही ललन सर्राफ के नेतृत्व में बेतिया के मुख्य बाजार में ‘‘हाटे बाजार-नीतीशे कुमार जनसम्पर्क अभियान’’ भी चलाया गया। इस अभियान में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान एक-एक दुकान-प्रतिष्ठान में जाकर पार्टी का पर्चा बांटा गया और साथ ही नुक्कड़ सभा भी हुई।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: राजस्थान में कांग्रेस पर जमकर बरसे शाह, संकल्प यात्रा को दिखाई झंडी
Next: मोतिहारी में जल संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाने आया सिटीजन फोरम

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.