Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • संस्कार

Kalash Yatra:ग्रेटर नोएडा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा से पूर्व कलश यात्रा

infopost July 9, 2023
Kalash Yatra

Kalash Yatra: ग्रेटर नोएडा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमद भागवत कथा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही थी। बावजूद इसके, कथा का कार्यक्रम शुरू हो गया है। तेज बारिश के बीच हजारों महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुईं।

Kalash Yatra: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार

श्रीकांत सिंह 


Kalash Yatra: कल 10 जुलाई से 16 जुलाई तक ग्रेटर नोएडा के जैतपुर मेट्रो स्टेशन के समीप खाली मैदान में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार सजने बाला है। कथा शुरू होने से पूर्व ही इस भव्य एवं दिव्य आयोजन ने कई रिकॉर्ड्स बना दिए हैं। 

आज यानी रविवार को इस धार्मिक यज्ञोत्सव का श्री गणेश होने से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दिव्य कलश यात्रा में लगभग 10 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा में भाग लेने वाले बाला जी के भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने कहा कि एक अलग उमंग और उत्साह की अनुभूति उन्हें कलश यात्रा में शामिल होने से हो रही है। 

कथा स्‍थल की व्यवस्था काफी सुचारु और सुगम

उनका कहना है कि कलश यात्रा में शामिल होने के बाद भक्ति में खोने की एक नई वजह धीरेंद्र शास्त्री जी से हमें मिली है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर अपने श्री मुख से हमारे सामने कथा वाचन करेंगे। यह हमारा सौभाग्य है। सनातन धर्म और हिंदू धर्म के लिए यह कार्यक्रम बेहद खास रहेगा। श्रद्धालुओं ने कहा कि यहां की व्यवस्था काफी सुचारु और सुगम है। 

कलश यात्रा में भाग ले रहे श्रद्धालुओं की इस यज्ञोत्सव के प्रति असीम श्रद्धा है। भक्तों ने कहा कि यह कथा गौतमबुद्ध नगर के इतिहास में दर्ज होगी। मौसम के फेरबदल और झमाझम बौछार के बीच भी श्रद्धालुओं की श्रद्धा बागेश्वर धाम के प्रति जुड़ी हुई है। तमाम महिलाएं कलश यात्रा में बारिश की बौछार की चिंता न करते हुए ग्रेटर नोएडा से कथा स्थल तक कलश यात्रा में जय श्री राम के उद्घोष के साथ जुड़ी रहीं। 

आयोजकों ने कर ली है पूरी तैयारी

इस भव्य धार्मिक महोत्सव के लिए आयोजकों ने पूरी तैयारी कर ली है। बदलते मौसम और बारिश को देखते हुए कथा स्थल पर वाटर प्रूफ जर्मन टेंट लगाया गया है। सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं प्रशासन की ओर से भी विशाल कार्यक्रम के लिए पुख्‍ता तैयारियां की गई हैं।ट्रैफिक पुलिस की चुस्‍त व्यवस्था कार्यक्रम स्थल के आसपास की गई है। लोगों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और लोगों के खान-पान को ध्यान में रखते हुए 24 घंटे भंडारे की व्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल पर की गई है।

यह भी बताना जरूरी है कि बारह जुलाई को बागेश्‍वर सरकार का दिव्‍य दरबार लगेगा। जिसमें लोगों की समस्‍याओं का समाधान पर्ची निकाल कर किया जाएगा। इस कार्यक्रम का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। तभी तो इस दिन के लिए स्‍थान फुल हो चुका है। इसी के लिए तो लोग बाबा के समीप पहुंचना चाहते हैं। 

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Vande Bharat: सस्‍ता हो जाएगा वंदे भारत का सफर!
Next: 12 Jyotirlinga temple: जानें, वृंदावन में कहां बनेगा 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर

Related Stories

Women Safety
  • दिल्ली एनसीआर
  • शिक्षा
  • संस्कार

Women Safety: भारत में महिला सुरक्षा का भ्रम

Sajid1 M Sajid October 11, 2026 0
Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.