इंफोपोस्ट संवाददाता, मोतिहारी। Lions Club Motihari :
इंटरनेशनल वर्ल्ड गर्ल्स डे पर 11 अक्टूबर 2023 बुधवार को ईस्ट चंपारण लायंस क्लब की ओर से बालगंगा अरेराज रोड स्थित आर्य विद्यापीठ स्कूल में सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगाया गया।
Lions Club Motihari : इस अवसर पर स्कूल में ईस्ट चंपारण लायंस क्लब के वरीय पदाधिकारी और सदस्यों के द्वारा इंटरनेशनल वर्ल्ड गर्ल्स डे पर स्कूल में बच्चियों द्वारा खो-खो खेल का आयोजन किया गया, जिसमें चार टीम बच्चियों का बनाया गया था। खेल उपरांत सभी विजेता बच्चियों को लायंस क्लब के पदाधिकारियों के द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। स्कूल के डायरेक्टर लायन रंजीत कुमार ईस्ट चंपारण लायंस क्लब के वरीय सदस्य हैं।

सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगाने एवं बच्चियों द्वारा खेल आयोजन के समय अध्यक्ष लायन सुजीत कुमार सिंह, सचिव सुधीर कुमार गुप्ता,कोषाध्यक्ष अमित कुमार सेन, जोनल चेयरपर्सन सुधांशु रंजन, रंजीत कुमार संजीव कुमार, मनीष झा स्कूल के प्रिंसिपल पारमिता सरकार और स्कूल के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।


