इंफोपोस्ट संवाददाता, मोतिहारी। LJP bihar :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास की विस्तार प्रकोष्ठ की बैठक रामगढ़वा प्रखंड के जैतापुर पंचायत में हुई। बैठक की अध्यक्षता रामगढ़वा प्रखंड के प्रखंड विस्तार प्रमुख नीलेश सिंह के द्वारा किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे जिला प्रमुख राहुल आर पाण्डेय ने सभा को सम्बोधित करते हुए बिहार में बढ़ रहे अपराध और पलायन को लेकर सरकार पर जम के निशाना साधा।

राहुल आर पाण्डेय ने कहा कि राज्य की स्थिति दिन पर दिन बदतर होती जा रही है। जिस बिहार को ज्ञान की भूमि के नाम से जाना था वो बिहार आज लेबर राज्य बन के रह गया है। रोज कहीं न कहीं हत्या, दुष्कर्म, लूट जैसी घटना बिहार के लिए आम बात हो गई है। बिहार और बिहारियों के लिए चिराग पासवान ही बेहतर विकल्प है।
नीलेश सिंह ने कहा कि पिछले तीन दशकों से बिहार को गर्त में पहुंचाने वाले सरकार के खिलाफ हम सभी को एकजुट होकर वर्तमान सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करनी पड़ेगी।
बैठक में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष सह प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि वर्तमान सरकार जात पात और धर्म की राजनीति करती है, यही कारण है कि सामर्थ्य और संसाधन के वावजूद बिहार का विकास नहीं हो रहा है।

LJP bihar : अब ऐसे सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ कदम से कदम मिला कर चलना होगा और बिहार फस्ट बिहारी फस्ट बनाने के लिए चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हम सभी को संकल्पित होना होगा।
बैठक में संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष विकास मिश्रा सहित मोहम्मद जलालुद्दीन, रंजीत पासवान, जितेंद्र पासवान, राहुल पासवान, नरेश राम, अजित साह, प्रमोहन राम, बिनोद बैठा, राजू कुमार, पुरषोतम कुमार बैठा, अजित झा, श्रीनारायण पासवान आदि मौजूद थे।


