Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 30, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

LuvKush Ramleela: डिजिटल साउंड के साथ ताड़का वध

infopost October 16, 2023
LuvKush Ramleela

LuvKush Ramleela: दिल्ली में रामलीला का अलग ही क्रेज है। लवकुश रामलीला कमेटी के आयोजन में दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में पधार कर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मौके की शोभा में चार चांद लगा दिए।

LuvKush Ramleela: मुख्य अतिथि के रूप में पधारे नितिन गडकरी

इंफोपोस्ट न्यूज


नई दिल्ली। LuvKush Ramleela: लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रामलीला कमेटी के प्रेसीडेंट अर्जुन कुमार ने बताया दूसरे दिन लीला के विशाल मंच पर ताड़का वध और सुबाहु वध के एक्शन सींस को सजीव और जीवंत बनाने के लिए बॉलिवुड फिल्मों के मशहूर एक्शन डायरेक्टर मनोज कांगड़ा की निगरानी में डिजिटल साउंड और कम्प्यूटर ग्राफिक्स का ऐसा जानदार प्रयोग किया गया कि मैदान में बैठे हजारों राम भक्तो ने जमकर तालियां बजाईं। आज लीला अवलोकन के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भारत सरकार ने मुख्य अतिथि के रुप में पधारे|

लीला के जनरल सेक्रेट्री सुभाष गोयल के अनुसार आज भव्य मंच पर मुम्बई फिल्म नगरी और टीवी के मंझे हुए कलाकारो द्वारा राम जन्म, नामकरण संस्कार, विश्वामित्र यज्ञ में विघ्न से लेकर ताड़का वध तक की लीला का मंचन हुआ। श्रीराम जन्म के दृश्य में कौशल्या की भूमिका में प्रसिद्ध फिल्म एवम टीवी एक्ट्रेस अमिता नागिया ने बेहतरीन अभिनय किया।

लीला के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कल केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ऋषि विश्वामित्र और दिल्ली के विधायक विजेन्द्र गुप्ता राजा दशरथ के किरदार निभायेंगे। लीला मंचन के उपरांत कमेटी के वरिष्ठ वाइस प्रेसिडेंट राजन चोपडा, सत्य भूषण जैन, सौरव गुप्ता, अंकुर गोयल कोषाध्यक्ष, प्रवीण सिंगल लीला मंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों मंच पर पर प्रभु श्री राम ,सीता, लक्ष्मण की पूजा अर्चना की और आज आए सभी अतिथियों का स्वागत किया।

लव कुश रामलीला कमेटी का गणेश पूजन

Ramleela

लव कुश रामलीला कमेटी का गणेश पूजन समारोह लालकिला मैदान में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी , आसाम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, रामनिवास गोयल अध्यक्ष दिल्ली विधानसभा, दीपेंद्र पाठक स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर दिल्ली पुलिस, राजीव रघुवंशी, ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया, लीला के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार के कर कमलो से संपन्न हुआ।

लीला कमेटी के प्रेसीडेंट अर्जुन कुमार के मुताबिक़ काशी और मथुरा के विद्वान पंडितों द्वारा हवन , पूजा आदि रस्मों के साथ हुए भूमि पूजन कार्यक्रम के उपरांत लीला का मंचन शुरू हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा रामलीला हमारी आने वाली पीढ़ी के साथ संस्कृति का आदान प्रदान करती है और उन्हें अपने धर्म और संस्कृति को समझने का अवसर प्रदान करती है।

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने दी नवरात्र की बधाई

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने सभी राम भक्तों को नवरात्र पर्व की बधाई दी। अर्जुन कुमार ने बताया आज गणेश पूजन से शुरू हुई लीला में शिव पार्वती प्रसंग, नारद मोह, से लेकर रावण वेदवती संवाद तक की लीला के मंचन में मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारो ने अभिनय किया।

कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार , महासचिव सुभाष गोयल , वरिष्ठ वाइस प्रेसिडेंट सत्यभूष्ण जैन , राजन चोपड़ा ने आए हुए सभी अतिथियों का पटका, स्मृति चिन्ह, शक्ति की प्रतीक गदा भेंट कर सम्मान किया।इस अवसर पर अर्जुन कुमार के मुताबिक हम पूरी तरह से हाईटेक डिजिटल तरीके से लीला करते है देश विदेश के कई टीवी चैनलों पर लीला का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के स्थापना दिवस पर एनएसजी कर्मियों को बधाई दी
Next: Membership of BJP: ललन, कृष्णा कुशवाहा, आशा रंजन सहित राजद, जदयू के कई नेता भाजपा में

Related Stories

Dhanteras 2026
  • ताजा तरीन
  • संस्कार
  • स्वास्थ्य

Dhanteras 2026: धनतेरस 6 या 7 नवंबर को?

infopost October 30, 2026 0
SIR Voter List Revision
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • सत्ता की सियासत

SIR Voter List Revision: चुनाव आयोग और सरकार पर बढ़ता दबाव

infopost October 30, 2026 0
Chandni Chowk Protest
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

Chandni Chowk Protest: व्यापारियों ने राहुल गांधी को समर्थन दिया

infopost October 29, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.