इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। Maharashtra :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महाराष्ट्र के पुणे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बीजेपी के अधिवेशन कार्यक्रम में शरद पवार पर जोरदार हमला बोला। शाह ने कहा राजनीति के भ्रष्टाचार का सरगना करार दिया। उन्होंने मराठा आरक्षण भी शरद पवार को घेरा और कहा कि उनके समय में ही मराठा आरक्षण को गायब कर दिया गया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम में कहा हमने महाराष्ट्र के कार्यकर्ताओं को चुनाव अभियान के दौरान दौड़ते हुए देखा है, पसीना बहाते हुए देखा है, परिणाम के लिए पल-पल जूझते हुए देखा है। मैं आज कहने आया हूं कि महाराष्ट्र के हर कार्यकर्ता ने परिश्रम की पराकाष्ठा करके भाजपा को यश दिलाने का काम किया है।
Maharashtra : अमित शाह ने कहा 60 साल बाद, देश में किसी एक नेता को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने का यश मिला है तो वो हमारे नेता पीएम मोदी जी को मिला है। आज मैं महाराष्ट्र के कार्यकर्ताओं को कहने आया हूं कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 2014 व 2019 के योग से भी बड़ी विजय 2024 में प्राप्त करने के लिए पुरुषार्थ करना है।
गृह मंत्री ने कहा जब परिणाम आया तो जिसने 90% का लक्ष्य रखा था, उसके 80 की जगह 78% मार्क्स आए और दूसरे विद्यार्थी को 20% की जगह 25% आ गये। अब आप बताइए कि किस विद्यार्थी का परिणाम अच्छा है? मैंने पहली बार ऐसा देखा है कि 30% मार्क्स का लक्ष्य तय करने वाला 25% मार्क्स लेकर अहंकार में आ गया।
ऐसे किया चुनावी नतीजे को स्पष्ट
अमित शाह ने कार्यक्रम में कहा आज मैं एक उदाहरण देकर 2024 के चुनाव नतीजे को स्पष्ट करना चाहता हूं। दो बच्चे थे, एक ही क्लास में पढ़ाई करते थे। एक बच्चा हमेशा 80% मार्क्स से पास होता था, क्लास में नंबर वन आता था, तीसरी बार उसने लक्ष्य तय किया कि 80% नहीं 90% लाऊंगा. दूसरा जो विद्यार्थी था, 4 साल से उसी कक्षा में था, वो पास नहीं कर पा रहा था. उसके 20% मार्क्स आ रहे थे और उसने लक्ष्य रखा कि मैं इस बार 30% लाऊंगा, उसने पास होने का लक्ष्य नहीं रखा, बल्कि 30% मार्क्स लाने का लक्ष्य रखा।
भाजपा को 240 सीटें मिलीं, NDA को 300 सीटें मिलीं और पूरे इंडी गठबंधन को 240 सीटें भी नहीं मिलीं। 2014, 2019 और 2024, तीनों चुनावों का अगर योग करें तो भी कांग्रेस पार्टी की सीटें 240 नहीं पहुंचतीं। देश में बहुत सी भ्रांतियां चलाई गईं, लेकिन हमें उनकी (विपक्ष) भ्रांतियों में नहीं आना है। उन्होंने (विपक्ष) कहा कि भाजपा आरक्षण समाप्त कर देगी।
Maharashtra : लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि 10 साल का एक्सटेंशन मोदी जी के ही समय मिला और पूर्ण बहुमत होने के बावजूद आरक्षण को बल देने का काम हमारे नेता मोदी जी ने किया। मैं काफी सोच समझकर बोल रहा हूं कि महाराष्ट्र में जब जब भाजपा सरकार आती है, मराठा को रिजर्वेशन प्राप्त होता है और जब जब शरद पवार की सरकार आती है मराठा रिजर्वेशन गायब हो जाता है।
मराठा आरक्षण को सक्षम करते हैं
गृह मंत्री ने कहा महाराष्ट्र में, जब भी भाजपा सत्ता में आती है, हम मराठा आरक्षण को सक्षम करते हैं. वहीं, पवार सरकार मौका मिलते ही इसे निष्क्रिय कर देती है. 2014 में, सीएम के रूप में देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व में, आपको मराठा आरक्षण मिला. यदि आप मराठा आरक्षण जारी रखना चाहते हैं, तो आपको भाजपा को जिताना होगा!
मोदी जी ने नारीशक्ति वंदन अधिनियम से बहनों को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया और देवेंद्र फडणवीस ने माझी लाडकी बहिन योजना के तहत हर बहन को 1500 रुपए भेजने की शुरुआत की।


