Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी 26 अक्टूबर को महाराष्ट्र और गोवा का दौरा करेंगे

ohm verma October 25, 2023
Narendra Modi

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। modi in maharashtra :


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 अक्टूबर, 2023 को महाराष्ट्र और गोवा का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर करीब एक बजे महाराष्‍ट्र में अहमदनगर जिले के शिरडी पहुंचेंगे, जहां वह श्री साईंबाबा समाधि मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे। वे मंदिर में नए दर्शन कतार परिसर का भी उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब दो बजे प्रधानमंत्री निलवंडे बांध का जल पूजन करेंगे और बांध के एक नहर नेटवर्क को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। अपराह्न लगभग सवा तीन बजे प्रधानमंत्री शिरडी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहां वह स्वास्थ्य, रेल, सड़क और तेल जैसे क्षेत्रों में लगभग 7500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे।

शाम करीब साढ़े छह बजे प्रधानमंत्री गोवा पहुंचेंगे, जहां वे 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे।

नया दर्शन कतार परिसर

शिरडी में प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किए जाने वाला नया दर्शन कतार परिसर नवीनतम तकनीकी से पूर्ण एक आधुनिक विशाल भवन है जिसकी परिकल्पना भक्तों को आरामदायक प्रतीक्षा क्षेत्र प्रदान करने के लिए की गई है। यह दस हजार से अधिक भक्तों के बैठने की क्षमता वाले कई प्रतीक्षा हॉलों से सुसज्जित है। इसमें क्लॉक रूम, शौचालय, बुकिंग काउंटर, प्रसाद काउंटर, सूचना केंद्र आदि जैसी वातानुकूलित सार्वजनिक सुविधाओं का प्रावधान है। इस नए दर्शन कतार परिसर की आधारशिला अक्टूबर, 2018 में प्रधानमंत्री द्वारा रखी गई थी।

बांध को राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री निलवंडे बांध के बाएं नहर नेटवर्क (85 किमी) को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे पानी के पाइप वितरण नेटवर्क की सुविधा से सात तहसीलों (अहमदनगर जिले में 6 और नासिक जिले से 1) के 182 गांवों को लाभ होगा। निलवांडे बांध का विचार सबसे पहले 1970 में आया था। इसे करीब 5177 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है।

सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ‘नमो शेतकरी महासम्‍मान निधि योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना से महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 86 लाख से अधिक लाभार्थियों को प्रति वर्ष 6000 रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी।

modi in maharashtra : प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें अहमदनगर सिविल अस्पताल में आयुष अस्पताल, कुर्दुवाड़ी-लातूर रोड रेलवे खंड (186 किमी) का विद्युतीकरण, जलगांव को भुसावल से जोड़ने वाली तीसरी और चौथी रेलवे लाइन (24.46 किमी), एनएच-166 (पैकेज-I) के सांगली से बोरगांव खंड को चार लेन का बनाना तथा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के मनमाड टर्मिनल पर अतिरिक्त सुविधाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री अहमदनगर सिविल अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग की आधारशिला रखेंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड और स्वामित्व कार्ड भी वितरित करेंगे।

गोवा में प्रधानमंत्री

modi in maharashtra : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति में आमूल-चूल परिवर्तन आया है। सरकार की ओर से मिल रहे लगातार सहयोग से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाडि़यों के प्रदर्शन में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिला है। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों की पहचान करने और खेलों की लोकप्रियता को और बढ़ाने में राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट आयोजित करने के महत्व को स्वीकार करते हुए देश में राष्ट्रीय खेल आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री 26 अक्टूबर 2023 को पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, मडगांव, गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। वह खेलों में भाग लेने वाले खिलाडि़यों को भी संबोधित करेंगे।

गोवा में राष्ट्रीय खेल पहली बार आयोजित हो रहे हैं। ये खेल 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक होंगे। देश भर से 10,000 से अधिक एथलीट 28 स्थानों पर 43 से अधिक खेल विधाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: Movie ‘Apoorva’: फिल्म ‘अपूर्वा’ 15 नवंबर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर होगी रिलीज़
Next: इजराइल की मदद करने पहुंचे अमेरिकी मरीन कोर के जनरल सहित सैन्य सलाहकार

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.