इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। Narendra Modi :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सामाजिक समानता और सद्भावना से जुड़े महर्षि वाल्मिकी के विचार आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं। मोदी ने कहा, अपने संदेशों के माध्यम से वे युगों-युगों तक हमारी सभ्यता और संस्कृति की अमूल्य धरोहर बने रहेंगे।
देशवासियों को वाल्मीकि जयंती की अनंत शुभकामनाएं। सामाजिक समानता और सद्भावना से जुड़े उनके अनमोल विचार आज भी भारतीय समाज को सिंचित कर रहे हैं। मानवता के अपने संदेशों के माध्यम से वे युगों-युगों तक हमारी सभ्यता और संस्कृति की अमूल्य धरोहर बने रहेंगे। pic.twitter.com/wls3yN8ZfJ
— Narendra Modi (@narendramodi) October 28, 2023
Narendra Modi : प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “देशवासियों को वाल्मीकि जयंती की अनंत शुभकामनाएं। सामाजिक समानता और सद्भावना से जुड़े उनके अनमोल विचार आज भी भारतीय समाज को सिंचित कर रहे हैं। मानवता के अपने संदेशों के माध्यम से वे युगों-युगों तक हमारी सभ्यता और संस्कृति की अमूल्य धरोहर बने रहेंगे।”
प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की 400 मीटर – टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर दिलीप को बधाई दी
Heartiest congratulations to Dilip for his stupendous Gold Medal victory in the Men's 400m – T47 event!
This historic achievement has made the entire nation proud. pic.twitter.com/9leYE83IU4
— Narendra Modi (@narendramodi) October 28, 2023
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हांगझोऊ में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की 400 मीटर – टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर दिलीप को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “पुरुषों की 400 मीटर – टी47 स्पर्धा में शानदार स्वर्ण पदक जीतने पर दिलीप को हार्दिक बधाई! इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।”
प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज यादव को बधाई दी
Heartiest congratulations to @neerajy31401032 for his stupendous Gold Medal victory in Men's Javelin Throw-F55 at the Asian Para Games.
Neeraj’s second Gold Medal is a historic achievement. Best wishes for his endeavours ahead. pic.twitter.com/s84Lu3sMxO
— Narendra Modi (@narendramodi) October 28, 2023
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हांगझोऊ में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की भाला फेंक-एफ55 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज यादव को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की भाला फेंक-एफ55 स्पर्धा में शानदार स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज यादव को हार्दिक बधाई।
नीरज का दूसरा स्वर्ण पदक एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”
एशियाई पैरा खेलों में भारत की पदक संख्या ऐतिहासिक 100 तक पहुंचने पर प्रसन्नता व्यक्त की
100 MEDALS at the Asian Para Games! A moment of unparalleled joy. This success is a result of the sheer talent, hard work, and determination of our athletes.
This remarkable milestone fills our hearts with immense pride. I extend my deepest appreciation and gratitude to our… pic.twitter.com/UYQD0F9veM
— Narendra Modi (@narendramodi) October 28, 2023
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हांगझोऊ में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में भारतीय एथलीटों द्वारा 100वां पदक जीतने पर खुशी जाहिर की।
उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए एथलीटों, कोच और उनकी सहायता प्रणाली की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “एशियाई पैरा खेलों में 100 पदक! अद्वितीय खुशी का क्षण। यह सफलता हमारे एथलीटों की प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।
यह उल्लेखनीय उपलब्धि हमारे मन को अत्यधिक गर्व से भर देती है। मैं अपने अविश्वसनीय एथलीटों, कोचों और उनके साथ काम करने वाली संपूर्ण सहायता प्रणाली के प्रति अपनी सराहना और आभार व्यक्त करता हूं।
ये जीतें हम सभी को प्रेरित करती हैं। ये हमें याद दिलातीं हैं कि हमारे युवाओं के लिए कुछ भी असंभव नहीं है।


