महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बोले नीतीश कुमार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हीरालाल प्रसाद, मोतिहारी। nitish kumar :
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में अपने संबोधन में कहा कि भाजपा से उनकी दोस्ती तब-तब खत्म नहीं होगी जब-तक वह जिंदा हैं। उन्होंने कहा— अलग है तो क्या हुआ। दोस्ती हमेशा बरकरार रहेगी। कुमार ने खुले मंच से जब यह बात कही तो समारोह में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से जमकर तालियां बजाईं गई।
nitish kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोतिहारी में दीक्षांत समारोह में शामिल छात्र-छात्राओं और अन्य अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि बापू के कर्मभूमि मोतिहारी में केन्द्रीय विश्वविद्यालय आवश्यक था और मैं केन्द्रीय विश्व विद्यालय को आवश्यक बताते हुए साल 2006/ और 2007 में उस समय की सरकार से मांग की थी, लेकिन बात नहीं सुनी गई और उन्होंने नहीं दिया। पर 2014 में जब नई सरकार बनी तो मैंने मांग की। मेरे विशेष अनुरोध को मानते हुए इस सरकार ने दे दिया तो अच्छा हुआ।


