Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

June 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

मोदी सरकार पर पूर्ण विश्वास

ohm verma August 10, 2023
No-Confidence Motion Defeated

मणिपुर में दो समुदायों के बीच जारी हिंसा को आधार बनाकर संसद में मोदी सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। संसद में प्रधानमंत्री के भाषण के बाद मतदान कराया गया, जिसके बाद यह प्रस्ताव गिर गया। प्रधानमंत्री संसद के माध्यम से देश को बड़ा संदेश देने में कामयाब रहे। स्थिति यह हो गई कि मोदी के भाषण के बाद विपक्षी गठबंधन पर देश की जनता का विश्वास कमजोर पड़ गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ओम वर्मा, नयी दिल्ली।


No-Confidence Motion Defeated: मणिपुर में हिंसा को लेकर संसद में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खुद विपक्ष को भारी पड़ गया। जब प्रधानमंत्री आइएनडीआइए गठबंधन की ओर से लाए गए इस प्रस्ताव पर कांग्रेस की परत दर परत खोलनी शुरू की तो सभी बगलें झांकने लगे। शायद कांग्रेस को इस बात का गुमान भी नहीं होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस तरह से बखिया उधेड़नी शुरू कर देंगे।

बात बात पर मोदी को ललकारने वाले कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई कि वे वॉकआउट कर मैदान छोड़ कर भाग गए। हालांकि सत्ता पक्ष उन्हें रोकने और पूरा जवाब सुनने के लिए कहा लेकिन विपक्षी गठबंधन नहीं रूका। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की स्थापना के इतिहास से लेकर अब तक पूरी करतूत बतानी शुरू की तो देशवासियों को वास्तविकता समझते देर नहीं लगी। इतना तो तय है कि आज के प्रधानमंत्री के जवाब के बाद भाजपा ने 2024 के लिए बढ़त बना ली है।

विपक्ष का प्रस्ताव गिरा

No-Confidence Motion Defeated: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर ध्वनिमत से मतदान कराया गया जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद पीएम के संबोधन के बाद मतदान कराया गया। इसके बाद यह अविश्वास प्रस्ताव गिर गया।

#WATCH | No Confidence Motion defeated in the Lok Sabha through voice vote. https://t.co/hRwQT75Z6n pic.twitter.com/SfPOzCEFNO

— ANI (@ANI) August 10, 2023

विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव भाजपा के लिए शुभ

प्रधानमंत्री ने जैसे ही सदन में आते ही अपना जवाब शुरू किया, पूरा देश उत्साह पूर्वक टीवी खोल कर उन्हें देखने लगा कि आज प्रधानमंत्री क्या बोलने वाले हैं। मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों की ओर से लाया गया यह अविश्वास प्रस्ताव भाजपा के लिए शुभ है। जब भी आप अविश्वास प्रस्ताव लेकर आते हैं तो लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पक्की हो जाती है। 2018 में भी आप अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए ​थे। फिर 2019 के चुनाव में हमारी जीत हुई। जनता को कांग्रेस गठबंधन पर विश्वास नहीं है।

No-Confidence Motion Defeated: प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें 2014 के लोकसभा चुनाव से भी अधिक सीटें 2019 में प्राप्त हुई थीं। मैंने 2018 में विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के समय ही कहा था कि आप 2023 में भी अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी करें। अब मैं आज भी कह रहा हूं कि आप सभी 2028 में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी करें। पिछली बार आप लोगों का काफी वक्त मिला था लेकिन पांच वर्ष तक आप लोगों ने कुछ तैयारी नहीं की।

अधीर रंजन के साथ मेरी संवेदना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अधीर रंजन विपक्ष के नेता हैं। इसके बाद भी कांग्रेस ने उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया। वैसे अधीर रंजन गुड़ का गोबर करने में माहिर हैं। कांग्रेस अपने नेता को ही महत्व नहीं दे रही है और उनका अपमान कर रही है। अधीर रंजन को सत्ता पक्ष ने अपने समय में से कुछ हिस्सा काट कर उनको बोलने का मौका दिया। अधीर रंजन जी के साथ मेरी पूरी संवेदना है।

यह कालखंड हर सपना पूरा करेगा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये कालखंड भारत के हर सपने को सिद्ध करने वाला है। ये भारत के लिए अहम वक्त है। नई ऊर्जा, नई उमंग और नए संकल्प का कालखंड है। इस कालखंड का प्रभाव आने वाले हजार साल तक रहेगा।

भारत को तीसरी आ​र्थिक शक्ति बनाने की गारंटी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नौ साल की अथक मेहनत के बाद अपना देश पूरी दुनिया में टॉप फाइव आर्थिक शक्ति की सूची में स्थान बनाने में सफल रहा है। अगले कार्यकाल में मैं गारंटी देता हूं कि भारत तीसरी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा।

कांग्रेस के पास सबकुछ चोरी का

कांग्रेस के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि इनके पास सबकुछ चोरी का है। इनका ध्वज भी तिरंगा से लिया गया है। यहां तक कि इनका सरनेम गांधी भी चोरी का है। कांग्रेस की स्थापना भी अंग्रेजों ने की थी। इनके पास अपना कुछ नहीं है। यह इंडिया नहीं घमंडिया गठबंधन है।

अपने हिंदुस्तान को बदनाम करने की साजिश

कुछ लोग देश के खिलाफ विदेश में साजिश कर रहे हैं। देश की साख पर विदेश में दाग लगाने की साजिश रची जा रही है। विपक्ष भारत की अच्छी बात सुनने को तैयार नहीं है। कांग्रेस को जब भी मौका मिलता है, वे अपने हिंदुस्तान को बदनाम करते हैं।

ohmverma@gmail.com

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: नीतीश, तेजस्वी सरकार एक साल पूरा होने पर श्वेत पत्र जारी करे : विजय सिन्हा
Next: मोतिहारी में भाजयुमो ने निकाला धिक्कार मार्च

Related Stories

Rekha Gupta statement controversy
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Rekha Gupta statement controversy: दिल्ली में पानी संकट और मुख्यमंत्री के बयान पर विवाद

Shrikant Singh June 7, 2026 0
AI for All Program
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

AI for All Program: युवाओं के लिए मुफ्त AI शिक्षा का सुनहरा अवसर

Shrikant Singh June 6, 2026 0
permission for demonstrations
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

permission for demonstrations: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन

Shrikant Singh June 6, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.