Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

PM Modi birthday: आज 73 साल के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

infopost September 17, 2023
PM Modi

PM Modi birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। देश और दुनिया के तमाम नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं। बीजेपी सेवा पखवाड़ा मना रही है। रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में लव कुश रामलीला कमेटी की ओर से एक मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन दिल्ली के लाल किला मैदान में किया गया।

PM Modi: नर सेवा नारायण सेवा का सिद्धांत

इंफोपोस्ट न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

PM Modi birthday: लव कुश रामलीला कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के लाल किला मैदान में किया गया। कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा, हम नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत को मानते हैं। इस हेल्थ मेले से सैकड़ों दिव्यांगजन, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को लाभ मिला है।

मुख्य अतिथि प्रियांक कानूनगो अध्यक्ष, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और अर्जुन कुमार ने दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल, बैसाखी, वॉकर, व्हीलचेयर आदि सामान वितरित किया।

मेगा हेल्थ कैंप में क्या कुछ हुआ?

मेगा हेल्थ कैंप में एलप्स की ओर से निशुल्क कानों की मशीन बांटी गई। हेल्थियनस, सहगल न्यू हॉस्पिटल के डॉक्टरों एवं विशेषज्ञों की ओर से स्वास्थ्य जांच की गई। तारा संस्थान के डॉक्टरों की ओर से आंखों की जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन, आंखों के चश्मा निशुल्क वितरित किए गए।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग की ओर से व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, बैसाखी, वॉकर आदि उपलब्ध कराए गए। लव कुश रामलीला कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल, सत्य भूषण जैन, राजन चोपड़ा, राजकुमार गुप्ता, कपिल रस्तोगी, मदन अग्रवाल आदि ने स्कूली बच्चों में स्कूल बैग, महिलाओं में साड़ी का वितरण किया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

लोकप्रियता भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में

पीएम मोदी का जन्म 1950 में गुजरात के वडनगर में हुआ था। इनके पिता का नाम दामोदर दास मूलचंद मोदी और माता का नाम हीराबेन है। वह पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर आते हैं।

उनकी लोकप्रियता भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में है। उनकी गिनती प्रसिद्ध भारतीय प्रधानमंत्रियों में होती है। हाल में हुए जी20 सम्मेलन के दौरान उनकी दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ केमेस्ट्री को पूरी दुनिया ने देखा और समझा। उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व के अलावा पीएम मोदी का संवाद या भाषण देने का तरीका भी काफी पसंद किया जाता है।

जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का सिलसिला

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्षों के अलावा सरकार और विपक्षी दलों के दिग्गज नेता भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर आम नागरिक भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

PM Modi birthday: अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने देश को एक बड़ी सौगात दी है। उसका सीधा लाभ जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों को मिलेगा। दरअसल, पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को लॉन्च किया है।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Mayhem in Libya: लीबिया में तूफान से तबाही क्यों?
Next: UPKL: आईपीएल की तर्ज पर ‘उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग’

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.