हीरालाल प्रसाद, मोतिहारी। president in motihari :
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी द्वारा महात्मा गांधी प्रेक्षागृह, मोतिहारी में भारत की महामहिम राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पूर्व तैयारी का जायजा लिया गया।
विदित हो कि दिनांक 19 अक्टूबर 2023 को महात्मा गांधी प्रेक्षागृह, राजा बाजार, मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी द्वारा आयोजित प्रथम ” दीक्षांत समारोह ” में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित होने हेतु द्रौपदी मुर्मु, भारत की माननीय राष्ट्रपति का कार्यक्रम निर्धारित है।

president in motihari : इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने, साफ सफाई, बैरिकेडिंग, हेलीपैड, वाहन पार्किंग, ग्रीन रूम, कार्केट, सिटिंग अरेंजमेंट, सेफ हाउस, एंबुलेंस, अग्निशमन, पुलिस, दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति आदि की व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

राष्ट्रपति के सम्मान में एसएसबी बैंड द्वारा धुन का रिहर्सल किया गया। हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतारकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के पदाधिकारी उपस्थित थे।



