Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

June 3, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

RRTS Corridor: रैपिडएक्स सेवा के परिचालन को मंजूरी

infopost June 29, 2023
RRTS Corridor

RRTS Corridor:  मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त ने दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के प्राथमिकता खंड पर रैपिडएक्स सेवा के परिचलान को मंजूरी दे दी है। 

RRTS Corridor:  परिचालन गति में देश की पहली रेलवे प्रणाली

श्रीकांत सिंह 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RRTS Corridor:  पिछले सप्ताह रेल मंत्रालय ने आरआरटीएस रोलिंग स्टॉक को मंजूरी प्रदान की, जिसकी डिज़ाइन गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा और परिचालन गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह रोलिंग स्टॉक की पूर्ण क्षमता है। सीएमआरएस की मंजूरी के साथ, आरआरटीएस का प्राथमिकता खंड देश की ऐसी पहली रेलवे प्रणाली बन गया है जिसे 160 किमी प्रति घंटा की अधिकतम परिचालन गति पर इसकी सम्पूर्ण लंबाई को तय करने के लिए परिचालन हेतु खोला जा रहा है।

पिछले एक वर्ष के दौरान, एक से अधिक स्वतंत्र सुरक्षा मूल्यांकनकर्ताओं ने इस अत्याधुनिक, विश्वस्तरीय, न्यू ऐज ट्रांज़िट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को तैयार करने के लिए एनसीआरटीसी द्वारा प्रयोग की जा रही प्रक्रियाओं की सख्ती से जांच की। इस प्रकार आरआरटीएस सिस्टम की गहन जांच में सफल होने के बाद ही इसे रेल मंत्रालय और सीएमआरएस से मंजूरी प्राप्त हुई है। 

इसी माह 2019 में शुरू हुआ परियोजना का निर्माण कार्य

एनसीआरटीसी परियोजना का निर्माण जून 2019 में आरंभ हुआ और इसके चार साल के भीतर ही एनसीआरटीसी रैपिडएक्स सेवाओं का कमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने के लिए तैयार है। कोविड-19 का गंभीर प्रभाव भी इस लक्ष्य को प्राप्त करने में एनसीआरटीसी की टीम के संकल्प को प्रभावित नहीं कर सका। 

एनसीआरटीसी की टीम ने परियोजना के बाकी हिस्से में भी तेजी से प्रगति की है और जून 2025 में निर्धारित समयसीमा के भीतर मेरठ में मेट्रो सेवाओं के साथ-साथ पूर्ण कॉरिडोर को परिचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है। परियोजना कार्यान्वयन की इस यात्रा के दौरान, एनसीआरटीसी की टीम ने असंख्य हितधारकों के साथ काम किया।

कई जिलों के अधिकारियों से समर्थन हासिल 

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय, रेल मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, दूरसंचार विभाग, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और जीएनसीटीडी राज्य सरकारों, एशियन डेवलपमेंट बैंक, एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक, न्यू डेवलपमेंट बैंक, गाजियाबाद और मेरठ जिलों के अधिकारियों से अमूल्य समर्थन हासिल किया।

एनसीआरटीसी की टीम के साथ काम करने वाले जनरल कंसल्टेंट्स, निर्माण भागीदारों और सलाहकारों ने भी परियोजना के सफल कार्यान्वयन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस महत्वपूर्ण माइलस्टोन के साथ, एनसीआरटीसी अब औपचारिक रूप से परिचालन और रखरखाव के चरण में प्रवेश करने के लिए तैयार है।

रैपिडएक्स ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों के लिए तेज़, सुरक्षित और आरामदायक रीजनल आवागमन सेवा प्रदान करने के लिए एनसीआरटीसी की ओ एंड एम टीम – एनसीआरटीसी नेत्रा, डीबी और एल्स्टोम कड़ी मेहनत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Film ‘Parastri’: दिल्‍ली आए फिल्म ‘परस्त्री’ के नेपाली कलाकार
Next: Monsoon Update: उत्तराखंड में भारी बारिश, दक्षिण गुजरात में बाढ़

Related Stories

Coaching Culture
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Coaching Culture: कोचिंग संस्कृति का बढ़ता दबाव

Shrikant Singh June 3, 2026 0
Digital Education
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Digital Education: डिजिटल एजुकेशन बनाम पारंपरिक मीडिया

Shrikant Singh June 3, 2026 0
Cockroach Leader's Delhi Visit
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Cockroach Leader’s Delhi Visit: सोशल मीडिया की लोकप्रियता क्या सड़क पर भी दिखेगी?

Shrikant Singh June 2, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.