अरविंद कुमार, मोतिहारी। RSS program :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल ने कहा कि राजनीतिक दल परिस्थितियों के हिसाब से बनते और टूट कर बिखर जाते हैं, लेकिन संघ अटूट है और अटूट रहेगा। पार्टियां परिवारवाद से भी चलती है, मगर संघ राष्ट्रीय भावना से चलता है।
वह संघ के चंपारण विभाग की ओर से आयोजित परिचय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन मोतिहारी के अमर रिसोर्ट सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर ने किया। अतिथियों का स्वागत विभाग संपर्क प्रमुख रविशंकर ने किया।
खुद को हिंदू कहना गौरव की बात
कार्यक्रम में रामलाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने हमेशा ही राष्ट्रीय भावना को ध्यान में रखकर संघ के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने हमेशा देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांति वीरों का साथ दिया। चाहे वे तिलक हो या सुभाष चंद्रबोस । पहले हिन्दुतत्व की बात करना लोग गाली समझते थे, परंतु आज देश भर में अपने को हिन्दू कहना गौरव की बात समझते हैं।
संघ के विरुद्ध् भ्रम पैदा किया जा रहा
RSS program : आज संघ के विरुद्ध् भ्रम पैदा किया जा रहा है। विधर्मी लोगों ने पहले समाज को बांटने का काम किया और अब परिवार को तोड़ने का षड्यंत्र रच रहे हैं। समाज के सज्जनों को सावधान रहकर इसे रोकने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी ताकि परिवार सुरक्षित रह सके। संघ ने हमेशा ही नागरिकों को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया है। अच्छे नागरिकों के निर्माण में संघ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सार्थक सोच और रचनात्मक कार्य करते हुए संघ १०० वें वर्ष में प्रवेश करने वाला है। सज्जनों से अपेक्षा है वे मुखर होकर संघ की बातों को आम लोगों तक पहुंचाएं। तभी सभी लोग देशभक्त बने सकेंगे।
RSS program : कार्यक्रम के अंत में सभी श्रेणियों के साथ रामलाल एवं विभाग संपर्क प्रमुख रविशंकर के साथ बैठक हुई। इसमें सामाजिक श्रेणी के प्रमुख अरबिंद कुमार, प्रशासनिक श्रेणी के प्रमुख बसंत जायसवाल, बसंत मिश्रा, आर्थिक प्रमुख अरविंद श्राफ, अमरनाथ साहू, अंगद सिंह, चिकित्सा श्रेणी के डॉक्टर चंद्र सुभाष, जिला संपर्क प्रमुख सतीश टंडन, व्यवस्था प्रमुख जितेंद्र को नई जिमेवारियों से अवगत कराया गया।अंतिम सत्र में क्षेत्र के सांसद, विधायक एवं शहर के गण्यमान लोग उपस्थित थे।


