Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 21, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

किसान मजबूत होगा, तभी बिहार मजबूत और श्रेष्ठ होगा : सम्राट

ohm verma September 11, 2023
samrat choudhary:

सम्राट का किसान मोर्चा को सलाह, किसानों की समस्या को लेकर लड़ें लड़ाई। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने ग्रहण किया दायित्व

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंफोपोस्ट ब्यूरो, पटना। samrat choudhary:


बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि किसान मजबूत होगा तभी बिहार मजबूत और श्रेष्ठ होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने देश में पहली बार किसानों के जीवनयापन की चिंता की।

उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि अब तक जितनी भी सरकार आई थी सभी कर्ज माफ करने की ही चर्चा करते थे, लेकिन इस सरकार ने किसानों के जीवनयापन के विषय में सोचा। किसानों के खाते में प्रति वर्ष सीधे 6 हजार भेजने का काम किया जा रहा है।

नयी टीम को शुभकामनाएं

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारीगण के लिए आयोजित नव दायित्व शपथग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष चौधरी ने मोर्चा अध्यक्ष मनोज सिंह समेत उनकी टीम को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के साथ किसान मोर्चा के प्रभारी ब्रजेश रमन, उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, बाबूलाल शौर्य, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नवीन कुमार का भी पदभार ग्रहण कराया गया।

samrat choudhary:

किसानों के लिए लड़ाई लड़नी होगी

samrat choudhary: भाजपा अध्यक्ष ने मोर्चा के अध्यक्ष को किसानों की समस्या को लेकर लड़ने की सलाह देते हुए कहा कि आज बिहार के किसानों को खेत में सिंचाई की समस्या होती है। इसके लिए हमे सोचना होगा कि अन्नदाताओं की समस्याएं हल हों और अन्नदाता के रूप में प्रतिष्ठित हों, इसपर विचार करना होगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के किसानों को लेकर किए गये कार्यों को जन जन तक पहुंचाने की बात करते हुए कहा कि बिहार में कई ऐसे उत्पाद हैं जिससे बिहार की पहचान होती है। लीची, केला के लिए किसानों को बाजार नहीं मिलता, जिससे किसानों को घाटा उठाना पड़ता है, इसके लिए हमें सोचने की जरूरत है।

खाद की उपलब्धता के लिए केंद्र ने कई कदम उठाए

चौधरी ने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार, खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठा रही है। एक ओर जहां पूरी दुनिया आर्थिक मंदी से जूझ रही है, खाद के दाम आसमान छू रहे फिर भी केंद्र सरकार एक बोरा यूरिया में 2400 रुपये सब्सिडी देकर किसानों तक पहुंचा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में बिहार के बरौनी स्थित जिस खाद के कारखाने को बंद कर दिया गया था, उसे फिर से योग्य बनाया गया। नीम कोटेड यूरिया पर बल देकर खाद की कालाबाजारी रोकने की पहल की गई।

उन्होंने कहा कि आज भारत और भाजपा को ऐसा नेतृत्व मिला है, जिसका डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। चौधरी जी 20 की बैठक से भारत का गौरव बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।

samrat choudhary:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर राज्य में प्रतिदिन औसतन एक से ज्यादा हत्या हो रही है और मुख्यमंत्री खुद गृहमंत्री रहते गृहमंत्री को खोज रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि अब उन्हें आधी बात याद ही नहीं रहती।

चौधरी ने भाजपा के किसान मोर्चा के अधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि हमारे अन्नदाता मजबूत होंगे तो समृद्ध होंगे और जब ये समृद्ध होंगे तो बिहार समृद्ध होगा, बिहार श्रेष्ठ बनेगा।

मंच संचालन नागेंद्र पटेल ने किया

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया प्रदेश मंत्री संतोष रंजन पूर्व विधायक रामजन्म शर्मा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रत्नेश सिंह, कृष्णा कुमार गुप्ता, अमरेश कुमार, राजीव कुमार, दिलीप सिंह रंजीत सिंह, नंदन मेहता, अभय सिंह सहित सभी जिलों के किसान मोर्चा अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: विहिप बोली—’इंडिया’ होगा पस्त, जीतेगा भारत, फिर आएगी मोदी की सरकार, देखें वीडियो
Next: मोदी के जन्मदिन पर 17 से 23 सितंबर पूरे बिहार में पौधारोपण होगा : सतीश

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.