Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

June 3, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Shiv Sena’s “Fear”: क्या कर रहा है शिवसेना का”डर”?

June 25, 2022
Shiv Sena's

महाराष्ट्र संकट बढ़ता जा रहा है। अब तो शिवसेना काडर भी बाहर निकल आया है। ठीक उसी तरह जैसे कोई भूखा शेर अपनी मांद से शिकार के लिए बाहर निकल आता है। आज चर्चा करेंगे कि महाराष्ट्र में शिवसेना काडर आखिर कर क्या रहा है?

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुंबई की सड़कों पर गरमा गरमी और तोड़फोड़


श्रीकांत सिंह


नई दिल्ली। मुंबई की सड़कों पर गरमा गरमी और तोड़फोड़ शुरू हो गई है। इसे आप ठाकरे की सेना का शक्ति प्रदर्शन भी कह सकते हैं। लेकिन इस शक्ति प्रदर्शन से भाजपा के शीर्ष नेताओं ने दूरी बना रखी है। इसलिए बागियों और उद्धव ठाकरे के बीच यह सीधी कशमकश है।

सवाल यह है कि सभी बागी विधायक अभी तक गुवाहाटी में क्यों छिपे हैं? वे मुंबई क्यों नहीं आ रहे हैं, जहां पर सत्ता छीनने की साजिश रची गई? क्या आज का गोदी मीडिया आपको यह जानकारी दे पाएगा?

शिवसेना काडर के डर से घबरा गए थे शिंदे

दरअसल, मुंबई के थाणे में मेयर के आवास पर एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के शिवसेना विधायकों की एक बैठक बुलाई थी। यह शिवसेना काडर का ही डर था कि शिंदे ने रातोरात विधायकों को लेकर गुजरात के सूरत जाने का फैसला किया। वहां भी शिंदे भयमुक्त नहीं हो सके और विधायकों की पलटन गुवाहाटी के एक होटल में पहुंचा दी गई।

अब शिंदे बागी विधायकों के साथ गुवाहाटी के होटल में छिपे हैं। वह इस परदे से बाहर आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। क्योंकि अब चुनौतियां देने का दौर शुरू हो गया है। संजय राउत ने तो यहां तक कह दिया है कि आप आइए और हमारा सामना कीजिए। शिवसेना प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी कहा है कि गुवाहाटी के फाइव स्टार होटल की तस्वीरें छापी जा रही हैं। क्या यही उनका शक्ति प्रदर्शन है?

राउत और प्रियंका की चुनौती हवा हवाई नहीं

संजय राउत और प्रियंका चतुर्वेदी ने जो चुनौती दी है, वह कोई हवा हवाई बात नहीं है। मुंबई में शिवसेना का जो नेटवर्क है, वह बहुत ही सघन और मजबूत है। जब जब शिवसेना का काडर सड़कों पर निकला है, तब तब मुंबई बेकाबू हुई है।

अब शिवसेना काडर जिस तरह से बागियों का घेराव कर रहा है और उनके दफ्तर और पोस्टर को निशाना बना रहा है, उसकी गूंज गुवाहाटी के फाइव स्टार होटल तक पहुंच रही है। कह सकते हैं कि शिंदे गुट राजनीतिक भूकंप का अनुभव कर रहा है।

शिवसैनिकों की काम करने की स्टाइल जग जाहिर

शिवसेना काडर अब अपने पर आ गया है। और बालासाहेब ठाकरे के नाम पर बाहर निकल पड़ा है। पिछले बीस वर्षों से बालासाहेब, शिवसैनिक और शिवसेना को लाठी के बल के लिए जाना जाता रहा है। यह पहचान है। और शिंदे को इसी पहचान का भय है।

यह कहावत पुरानी है कि जिसकी लाठी उसकी भैंस। आज के संदर्भ में जिसकी लाठी उसकी सरकार। यह लाठी राजनीति के गलियारों में साफ नजर आती है। भाजपा के पास ईडी, सीबीआई और अन्य तमाम सरकारी एजेंसियों की लाठी है तो शिवसेना खुद में एक लाठी है। वैसे, एक लाठी भगवान के पास भी है। तभी तो कहा जाता है कि भगवान की लाठी में आवाज नहीं होती। यह देखना दिलचस्प रहेगा कि किसके सिर पर किसकी लाठी बजेगी।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Rahul Gandhi: राहुल गांधी के धैर्य की परीक्षा क्यों?
Next: Agneepath Scheme: अग्निपथ योजना के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा का राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस

Related Stories

Coaching Culture
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Coaching Culture: कोचिंग संस्कृति का बढ़ता दबाव

Shrikant Singh June 3, 2026 0
Digital Education
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Digital Education: डिजिटल एजुकेशन बनाम पारंपरिक मीडिया

Shrikant Singh June 3, 2026 0
Cockroach Leader's Delhi Visit
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Cockroach Leader’s Delhi Visit: सोशल मीडिया की लोकप्रियता क्या सड़क पर भी दिखेगी?

Shrikant Singh June 2, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.