Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 18, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

उत्तराखंड के सिल्क्यारा में चल रहे बचाव कार्यों को सनसनीखेज न बनाएं खबरिया चैनल

ohm verma November 21, 2023
Silkyara Rescue Operations

गतिविधि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने समाचार चैनलों को जारी की सलाह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिजनों ने श्रमिकों से की बात, आंखें हुईं नम

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। Silkyara Rescue Operations :


खबरिया चैनलों की गतिविधि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को नागवार गुजरी है। मंत्रालय ने टेलीविजन चैनलों को सलाह जारी कर कहा है कि वे उत्तराखंड के सिल्कयारा में चल रहे बचाव अभियान को सनसनीखेज बनाने से बचें और जिस सुरंग स्थल पर बचाव अभियान चल रहा है, उसके करीब से कोई भी लाइव पोस्ट/वीडियो न करें। यह सुनिश्चित करें कि मानव जीवन बचाने में लगीं विभिन्न एजेंसियों की गतिविधि किसी भी तरह से ऑपरेशन स्थल के पास या आसपास कैमरामैन, पत्रकारों या उपकरणों की उपस्थिति से बाधित या परेशान न हो।

दूसरी ओर सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों को छह इंच के पाइप से फल भेजे गए हैं। मजदूरों के परिजनों का कहना है कि उन्हें खुशी है कि अंदर फंसे श्रमिक सुरक्षित हैं। कई परिजनों ने अंदर श्रमिकों से बात भी की। इस दौरान उनकी आंखें नम हो गईं। परिजनों की आंखें उनके लौटने का इंतजार कर रही हैं।

#WATCH | Uttarakhand: Drone visuals from Uttarkashi, where a rescue operation is currently underway to bring out 41 workers trapped inside the Silkyara tunnel.

A part of the Silkyara tunnel collapsed in Uttarkashi on November 12. pic.twitter.com/2UTwoV4ysV

— ANI (@ANI) November 21, 2023

सरकार कर रही हरसंभव प्रयास

Silkyara Rescue Operations : सरकार 2 किलोमीटर लंबी सुरंग के एक हिस्से में फंसे श्रमिकों से लगातार संपर्क बनाए हुए है और उनका मनोबल बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। विभिन्न सरकारी एजेंसियां 41 श्रमिकों की सुरक्षित निकासी के लिए अथक प्रयास कर रही हैं।

#WATCH | Uttarkashi tunnel rescue | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami says, "With the efforts of all agencies, experts, engineers, officials and people working there, we saw a big success last night. A 6-inch pipe was inserted there. Through that food is being sent to them… pic.twitter.com/mZ5BtvURZF

— ANI (@ANI) November 21, 2023

सुरंग के आसपास चल रहा बचाव कार्य बेहद संवेदनशील प्रकृति का है, जिसमें कई लोगों की जान बचाना शामिल है। टीवी चैनलों द्वारा खासकर बचाव कार्य स्थल के करीब कैमरे और अन्य उपकरण रखकर बचाव कार्य से संबंधित वीडियो फुटेज और अन्य तस्वीरों के प्रसारण से चल रहे ऑपरेशन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टीवी चैनलों को सलाह दी है कि वे इस मामले पर रिपोर्टिंग करते समय सतर्क और संवेदनशील रहें, खासकर हेडलाइन, वीडियो और तस्वीरें डालते समय। मंत्रालय ने कहा है कि टीवी चैनल ऑपरेशन की संवेदनशील प्रकृति, परिवार के सदस्यों और साथ ही आम दर्शकों की मनोवैज्ञानिक स्थिति का उचित ध्यान रखें।

बोरिंग के लिए मशीन रवाना

Silkyara Rescue Operations : सिलक्यारा सुरंग के ऊपर बोरिंग के लिए मशीन रवाना कर दी गई है। यह मशीन अस्थायी सड़क से ऊपर पहुंचकर बोरिंग करेगी। यह बोरिंग लाइफलाइन के रूप में की जाएगी।

ऑगर मशीन को फिर से शुरू

ड्रिलिंग के लिए लगाई गई पुरानी ऑगर मशीन को फिर से शुरू किया गया है। इससे अब पांचवें पाइप को आगे बढ़ाया जा रहा है। मशीन चलाते हुए भीतर अभी भी कंपन महसूस हो रही है। इसलिए केवल केवल जरूरी ऑपरेटर और विशेषज्ञ ही सुरंग के अंदर हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1726874254795501917?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1726874254795501917%7Ctwgr%5E9fadc6a0763360951fb4ed8a828d0e21ab82f120%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Flive%2Fdehradun%2Futtarkashi-tunnel-collapse-live-silkyara-tunnel-rescue-operation-underway-day-10-today-all-update-in-hindi-2023-11-21

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: उत्तर कोरिया करने जा रहा जासूसी सेटेलाइट को लॉन्च
Next: पश्चिम बंगाल राजभवन ने किया प्रसाद रत्नेश्वर का सम्मान, सांस्कृतिक विकास के सुझावों को मिली सराहना

Related Stories

Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0
Government vs. Movement
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Government vs. Movement: जंतर-मंतर से 21वें दिन हटाए गए सोनम वांगचुक

infopost July 18, 2026 0
On Akhilesh Yadav's birthday
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

On Akhilesh Yadav’s birthday: सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान

infopost July 12, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.