Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 1, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • स्वास्थ्य

Third Wave: क्या ये है तीसरी लहर का संकेत ?

August 26, 2021
Third Wave

Third Wave: स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46 हजार 164 नए मामले सामने आए हैं। और 607 लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन 34 हजार 159 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Third Wave: लगातार दूसरे दिन कोरोना के मरीजों में इजाफा, पिछले 24 घंटों में 607 लोगों की मौत

इंफोपोस्ट डेस्क

Third Wave: कोरोना महामारी एक बार फिर डराने लगी है। महामारी की दूसरी लहर अपने शिखर पर पहुंच चुकी थी। उसके तीन महीने बाद भी हालात सामान्य नहीं हो रहे हैं। ऐसा लग रहा है, जैसे महामारी की तीसरी लहर दस्तक देने वाली है।

केरल में संक्रमण बेकाबू हो चुका है। जिसका असर राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है। स्थिति यह है कि पिछले दो दिनों में 20 हजार से भी ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं।

देश में सक्रिय मरीजों की संख्या तीन लाख 33 हजार 725 है। कुल मृतकों की संख्या चार लाख 36 हजार 365 हो गई है। अब तक कुल तीन करोड़ 17 लाख 88 हजार 440 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं।

बुधवार को 24 घंटों में कोरोना के 37 हजार 593 नए मामले सामने आए थे। और 648 लोगों की मौत हो गई थी। सक्रिय मरीजों की संख्या तीन लाख 22 हजार 327 थी। इसी प्रकार एक दिन पहले मंगलवार को 24 घंटों में 25 हजार 467 नए मामले आए थे और 354 मरीजों की मौत हुई थी। सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 3.19 लाख थी।

राहुल ने बोला मोदी सरकार पर हमला

कोरोना मामलों में इजाफा होने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना से बचने के लिए खुद अपना ख्याल रखिए। क्योंकि सरकार बेचने में व्यस्त है।

उन्होंने कोविड मामलों में बढ़ोतरी को चिंताजनक करार दिया और कहा कि टीकाकरण की गति तेज करने की जरूरत है। ताकि तीसरी लहर में महामारी के गंभीर प्रभाव से बचा जा सके। उन्होंने ट्वीट किया, ‘कोविड-19 के मामलों में वृद्धि चिंताजनक है। टीकाकरण को गति दी जानी चाहिए ताकि अगली लहर में महामारी के गंभीर प्रभाव से बचा जा सके। कृपया अपना ध्यान रखें क्योंकि भारत सरकार ‘बेचने’ में व्यस्त है।

Rising #COVID numbers are worrying. Vaccination must pick up pace to avoid serious outcomes in the next wave.

Please take care of yourselves because GOI is busy with sales.

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 26, 2021

मध्य प्रदेश ने बनाया टीकाकरण का रिकॉर्ड

कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण की बात करें तो बड़े पैमाने पर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में तो जबरदस्त उत्साह देखा गया। वैक्सीनेशन महाअभियान-2 के पहले दिन 22 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। यह एक दिन में वैक्सीनेशन का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

इससे पहले 21 जून को मध्य प्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान के पहले चरण में 17 लाख वैक्सीन लगाई गई थी। उसके बाद सरकार के जन जागरूकता अभियान का कुछ ऐसा असर दिखा कि वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों की भीड़ लग गई। रात आठ बजे तक लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जिसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है।

#MPVaccinationMahaAbhiyan2 से जुड़ने के लिए आपको हृदय से धन्यवाद देता हूँ @nstomar जी। आप सभी के सहयोग और जनता की जागरुकता का परिणाम है कि आज रात 10 बजे तक 23.5 लाख नागरिकों का टीकाकरण किया जा चुका है। #MPFightsCorona https://t.co/3vSQanXW04

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 25, 2021

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Nationalism: खोखला और आडंबरों से भरा राष्ट्रवाद!
Next: Effects of laws: नए किसान कानूनों के दुष्प्रभाव का एक और मामला

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.