Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 5, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Transfer Policy: यूपी में तबादलों के लिए मिलेगा 15 दिन का अधिक समय!

infopost May 27, 2023
Transfer Policy

Transfer Policy: उत्तर प्रदेश सरकार की तबादला नीति इस बार पहले यानी मई में ही आने की संभावना है। क्योंकि तबादला नीति का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है और उसे कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही लागू कर दिया जाएगा। पिछले साल यानी 2022 में तबादला नीति 14 जून को आ पाई थी।

Transfer Policy: नई ट्रांसफर पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार, जल्द होंगे तबादले

इंफोपोस्ट न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। Transfer Policy: राज्य सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों के लिए योगी सरकार नई वार्षिक स्थानांतरण नीति लाने जा रही है। कार्मिक विभाग ने स्थानांतरण नीति का ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है, जिसे मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री को भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही नई नीति पर कैबिनेट की मुहर लगवा दी जाएगी।

योगी सरकार ने पिछले साल 14 जून को वर्ष 2022-23 के लिए स्थानांतरण नीति को मंजूरी दी थी। इस स्थानांतरण नीति की समयावधि समाप्त हो चुकी है और कार्मिक विभाग ने नई स्थानांतरण नीति का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है।

बैक डेट में करने पड़ते थे तबादले

सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित स्थानांतरण नीति में कर्मचारियों के तबादलों के लिए एक माह की समयावधि निश्चित करने का प्रस्ताव है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय उच्च स्तर पर किया जा सकेगा। पिछले वर्ष की स्थानांतरण नीति में तबादलों के लिए 15 दिनों का समय दिया गया था। तय समयावधि में तबादले न होने पर विभिन्न विभाग इसकी समय सीमा बढ़ाने की मांग करते हैं या फिर बैक डेट में तबादले करते हैं।

इसी बात को ध्यान में रख कर नई नीति में तबादलों के लिए एक माह का समय दिए जाने का प्रस्ताव है। शासन का विचार है कि नई स्थानांतरण नीति को इसी माह के उत्तरार्ध या फिर पहली जून से लागू कर दिया जाए। ऐसा करने पर तबादलों के लिए पूरे एक माह का समय मिल जाएगा। क्योंकि तबादलों की समयावधि आमतौर पर 30 जून तक समाप्त हो जाती है, जिससे तबादले करने में असुविधा होती है।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: The Bageshwar Sarkar: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर बनेगी फिल्म
Next: Dhirendra Krishna Shastri: ग्रेटर नोएडा आएंगे बागेश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.