Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Trump card Priyanka for Congress: प्रियंका से योगी की नींद में खलल

October 22, 2021
Trump card Priyanka for Congress

Trump card Priyanka for Congress: एक बात साफ है कि योगी सरकार प्रियंका गांधी से डरने लगी है। यही वजह है कि हाथरस, लखीमपुर हो या फिर आगरा कांड, वह जहां भी जाती हैं, पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेती है। प्रियंका गांधी चाहती भी हैं कि पुलिस उन्हें बार-बार गिरफ्तार करे। जितना पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी, योगी सरकार का ग्राफ उतना ही गिरेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Trump card Priyanka for Congress: एक लड़की कुछ भी कर सकती है, यही बता रही कांग्रेस के लिए ट्रंप कार्ड प्रियंका

@रमेश कुमार “रिपु”

Trump card Priyanka for Congress: अगले साल यूपी में चुनाव होने हैं। प्रियंका गांधी यूपी में पांच साल में जितनी राजनीतिक जमीन नहीं बना पाईं, उससे ज्यादा पिछले दो-तीन माह में बना डाली। चुनाव तक यदि यही स्थिति रही तो कांग्रेस उत्तर प्रदेश में न केवल जी उठेगी, बल्कि बीजेपी को सीधी टक्कर भी देने की स्थिति में आ सकती है।

वैसे भी प्रियंका गांधी ने जब से यह घोषणा की है कि महिलाओं को चुनाव में 40 फीसदी की हिस्सेदारी मिलेगी, बीजेपी की गेरुवाई राजनीति का रंग फीका पड़ने लगा है। देखना यह है कि यूपी के चुनाव में बीजेपी, सपा और बीएसपी तीनों राजनीतिक पार्टियां कितनी सीट महिलाओं को देती हैं।

एक लड़की कुछ भी कर सकती है, यह तो प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को बता ही दिया है। जाहिर सी बात है कि जो कांग्रेस यूपी में अपना वजूद खत्म कर चुकी थी, उसका तापमान इन दिनों बढ़ता जा रहा है।

पांच पुलिसकर्मियों पर योगी सरकार की कार्रवाई

योगी सरकार अपनी लाज बचाने आगरा में पुलिस हिरासत में हुई हत्या मामले में 5 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। एसएसपी ने एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर और तीन सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।

एसएसपी ने कहा कि घटना में मुकदमा दर्ज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा, अरुण वाल्मीकि की मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई। उनका परिवार न्याय मांग रहा है। मैं परिवार से मिलने जाना चाहती हूं। उप्र सरकार को डर किस बात का है? क्यों मुझे रोका जा रहा है?

पीएम ने महात्मा बुद्ध पर बड़ी बातें की, लेकिन उनके संदेशों पर हमला कर रहे हैं। बहरहाल कांग्रेस का या ट्रंप कार्ड यानी प्रियंका गांधी ने योगी सरकार की नींद में खलल पैदा कर दी है।

आतंकवाद की घिनौनी तस्वीर

आने वाले समय में योगी और मोदी साथ ही बीजेपी के अन्य नेता भी अपने भाषणों में हिंदुत्व को जगाने के लिए पाकिस्तान को ले आएंगे। और एक सर्जिकल स्ट्राइक या फिर सीमा पर गोलीबारी या फिर आतंकवाद की कोई घिनौनी तस्वीर अचानक देश में पैदा हो जाएगी।

ताकि वोट की राजनीतिक दशा और दिशा बदलने के लिए बीजेपी के लिए glucon-d साबित हो पाए। पता नहीं क्यों चुनाव के समय ही यह सब होता है। तभी तो चुनाव की रणभेरी बजते ही लोग सिहर उठते हैं। लेकिन लोग नेताओं के हथकंडे समझने लगे हैं। कितना समझ पाए हैं, यह तो चुनाव परिणाम ही तय कर पाएंगे।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Health Care by Bath: जानें, सेहत और सौंदर्य के लिए नहाने का तरीका
Next: Kerala floods: बादल फटा, भूस्खलन और कम दबाव से तबाही

Related Stories

On Akhilesh Yadav's birthday
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

On Akhilesh Yadav’s birthday: सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान

infopost July 12, 2026 0
Shaping the future
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Shaping the future: इंग्लैंड से लौटकर किताबों की दुनिया बसाने वाले इंजीनियर

infopost July 7, 2026 0
Trust Treasurer Letter Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Trust Treasurer Letter Controversy: जवाबदेही का संकट और पारदर्शिता बहस

infopost July 7, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.