Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 30, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन

नई दिल्ली से 7,000 किलोमीटर लंबी ‘वायु वीर विजेता’ कार रैली को गर्मजोशी से रवाना किया

ohm verma October 1, 2024
veer vijeta

केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 01 अक्टूबर, 2024 को नई दिल्ली में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की 92वीं वर्षगांठ के दौरान राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से ‘वायु वीर विजेता’ कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

50 से अधिक वायुवीर 8 से 29 अक्टूबर तक थोइस (लद्दाख) से तवांग (अरुणाचल प्रदेश) तक नौ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा करेंगे

यह कार रैली युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगी: राजनाथ सिंह

इंफोपोस्ट संवाददाता, नयी दिल्ली। veer vijeta : 


भारतीय वायु सेना की 92 वीं वर्षगांठ के सिलसिले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 01 अक्टूबर, 2024 को राष्ट्रीय समर स्मारक, नयी दिल्ली से ‘वायु वीर विजेता’ कार रैली को रवाना किया। इसके साथ ही, 50 से अधिक वायुवीर लद्दाख के थोइस के लिए रवाना हो गए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। लद्दाख के थोइस वे अरुणाचल प्रदेश के तवांग के लिए अभियान शुरू करेंगे, जो नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए कुल 7,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। रैली के विभिन्न चरणों में पूर्व वायु सेना प्रमुख भी भाग लेंगे।

वायु वीरों की सराहना

veer vijeta : इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने बेहद कठिन परिस्थितियों में वीरता, समर्पण और देशभक्ति के साथ मातृभूमि की सेवा करने वाले वायुवीरों की सराहना की। उन्होंने कहा, “भारतीय वायुसेना ने देश और उसके लोगों की रक्षा में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। यह देश के दुश्मनों को उनके क्षेत्र में गहराई तक घुसकर मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम भारतीय वायुसेना को सबसे उन्नत विमानों, हथियारों और साजोसामान से लैस करने और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के माध्यम से उन्हें और अधिक सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

गोरखपुर, तेजपुर और दिरांग में भी रुकेंगे वायुवीर

veer vijeta : राजनाथ सिंह ने उन वायुवीरों को शुभकामनाएं दीं, जो बेहद कठिन और दुर्गम इलाकों से होकर गुजरने वाली इस रैली का हिस्सा बनेंगे। इस रैली को औपचारिक रूप से 8 अक्टूबर को थोइस में झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह समुद्र तल से 3,068 मीटर की ऊंचाई पर दुनिया के सबसे ऊंचे वायु सेना स्टेशनों में से एक है। 29 अक्टूबर, 2024 को तवांग में रैली का समापन होगा। इससे पहले वायु वीर लेह, कारगिल, श्रीनगर, जम्मू, चंडीगढ़, देहरादून, आगरा, लखनऊ, गोरखपुर, दरभंगा, बागडोगरा, हासिमआरा, गुवाहाटी, तेजपुर और दिरांग में रुकेंगे।

स्कूलों और कालेजों में युवाओं से करेंगे बात

इस रैली का उद्देश्य लोगों में भारतीय वायुसेना के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताना तथा विभिन्न युद्धों और बचाव अभियानों में वायु वीरों की बहादुरी के बारे में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को मातृभूमि की सेवा के लिए आकर्षित करना है। रक्षा मंत्री ने कहा कि कार रैली के दौरान, वायु वीर विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों और कॉलेजों में युवाओं के साथ बातचीत करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस दौरान उत्साही युवा सशस्त्र बलों में शामिल होने और गौरव और सम्मान का जीवन जीने के लिए प्रेरित होंगे।

एडवेंचर सेल कर रहा समन्वय

veer vijeta : इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, पूर्व प्रमुख आरकेएस भदौरिया (सेवानिवृत्त) और एवाई टिपनिस (सेवानिवृत्त) तथा भारतीय वायुसेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उत्तराखंड युद्ध स्मारक के दिग्गजों के सहयोग से वायुसेना ने इस रैली का आयोजन किया है। वायुसेना का एडवेंचर सेल इस रैली का नेतृत्व और समन्वय कर रहा है।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा के महानिदेशक का पद संभालने वाली पहली महिला बनीं आरती सरीन
Next: ईवी अपनाने और प्रमुख चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी पीएम ई-ड्राइव योजना

Related Stories

Dhanteras 2026
  • ताजा तरीन
  • संस्कार
  • स्वास्थ्य

Dhanteras 2026: धनतेरस 6 या 7 नवंबर को?

infopost October 30, 2026 0
SIR Voter List Revision
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • सत्ता की सियासत

SIR Voter List Revision: चुनाव आयोग और सरकार पर बढ़ता दबाव

infopost October 30, 2026 0
Chandni Chowk Protest
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

Chandni Chowk Protest: व्यापारियों ने राहुल गांधी को समर्थन दिया

infopost October 29, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.