Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 2, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • मनोरंजन

Virtual Exhibition of Photography: अवलोकन की कला है फोटोग्राफी

September 18, 2021
Virtual Exhibition of Photography

Virtual Exhibition of Photography: प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है। जिसकी हम कीमत नहीं समझते। लेकिन पिछले दो साल में पेंडेमिक ने हमें प्रकृति की कीमत सिखा दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Virtual Exhibition of Photography: पेड़ पौधे और स्वच्छ वातावरण ज़रूरी

इंफोपोस्ट न्यूज

नोएडा, उत्तर प्रदेश। Virtual Exhibition of Photography: बोस्निया और हर्ज़ेगोविना के राजदूत मुहम्मद सेनजिक ने कहा है, यदि हम प्रकृति को नहीं संभाल पाएंगे तो वो हमारा नाश करने में भी पीछे नहीं हटेगी। इसलिए पेड़ पौधे और स्वच्छ वातावरण हमारे लिए वैसे ही ज़रूरी हैं जैसे भोजन।

उन्होंने कहा, पिछले कुछ समय को मैंने फोटोग्राफी में इस्तेमाल किया और प्रकृति के निकट जाकर उसे कैमरे में कैद किया। और समझा कि प्रकृति हमें सिर्फ देती है। लेकिन यह भी ज़रूरी है कि हम उसे क्या देते हैं। मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है कि सातवें ग्लोबल लिटरेरी फेस्टिवल नोएडा में मेरी फोटोग्राफी की वर्चुअल प्रदर्शनी दिखाई गई।

कैमरा वो देखता है जो हम नहीं देख पाते

मारवाह स्टूडियो के निदेशक डॉ. संदीप मारवाह के साथ कोमोरोस संघ के वाणिज्य दूतावास के कॉन्सुल जनरल के.एल. गांजु, किर्गीज़ एम्बेसी की अटेचे ऐगरिम जाकिबकोवा, फाउंडर वर्ल्ड लीडर समिट अरिजीत भट्टाचार्य और ऑथर रितु भगत प्रदर्शनी में शामिल हुए।

संदीप मारवाह ने कहा कि कैमरा वो देखता है जो हम नहीं देख पाते। और कई बार तो हमारे दिमाग में कुछ और होता है और कैमरे के दिमाग में कुछ और। वाइल्ड लाइफ हो या फैशन शो या प्रकृति सब में कैमरामैन की रचनात्मकता नज़र आती है। आज मुझे बहुत ख़ुशी है कि मुहम्मद सेनजिक ने अपने समय का सदुपयोग करते हुए इतनी बेहतरीन फोटो प्रदर्शनी हमें दिखाई।

पहले और आज की फोटों में जमीन आसमान का अंतर

के.एल. गांजु ने कहा, मुझे संदीप मारवाह से मिलकर हमेशा ही एक नई ऊर्जा मिलती है। और आज ग्लोबल लिटरेरी फेस्टिवल में शामिल होकर मुझे बहुत ही अच्छा लग रहा है। पहले की बात करें तो पहले रील बनती थी जिसका रिजल्ट बहुत ही बेहतरीन होता था। आज भी आप कोई पुरानी ब्लैक एंड वाइट फोटो देखें और आज की फोटो में ज़मीन आसमान का फ़र्क़ है।

ऐगरिम जाकिबकोवा ने कहा, हर देश का साहित्य उसकी नींव होता है। और किर्गीज़ की हिस्ट्री बहुत पुरानी और महान है। मुझे इस फेस्टिवल में भाग लेकर बहुत अच्छा लगा। अरिजीत भट्टाचार्य ने कहा, एक आर्टिस्ट होने के नाते अगर मैं फोटोग्राफ के बारे में बताऊं तो, फोटो बहुत कुछ चीज़ें बिना कुछ लिखे बयां कर देती है। रितु भगत ने कहा, फोटो की कोई भाषा नहीं होती। किसी भी फोटो को देखकर वहां के कल्चर को समझा जा सकता है।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Workers of the Century: मोदीजी के जन्म दिन पर क्यों मनाया मरण दिन ?
Next: Ganga Katan: गंगा कटान से परेशान हैं लोग

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.