Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • राष्ट्रीय

Women’s Day: महिला दिवस की पूर्व संध्या पर वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम

March 8, 2022
Women's Day23333

गन्ने की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्रामीण महिला उद्यमियों को प्रशिक्षण दिया गया।


इन्फोपोस्ट न्यूज

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। गन्ना एवं चीनी आयुक्त गन्ने की खेती को प्रोत्साहित करने में लगे हैं। उन्होंने बताया कि गन्ना आयुक्त कार्यालय के सभागार में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न गन्ना उत्पादक जनपदों की ग्रामीण महिला उद्यमियों को बीज उत्पादन के कार्य को सरल बनाने और कठिनाइयों का निवारण करने के लिए एक दिवसीय वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला उद्यमियों ने उत्तम गन्ना नर्सरी तैयार करने के गुर सीखे और विभागीय अधिकारियों से अपने विचार और अनुभव भी साझा किये। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के 37 गन्ना बहुल जिलों के महिला स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में प्रत्येक जिले के 20 महिला स्वयं सहायता समूहों की अध्यक्ष एवं सचिवों की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

इनमें से कई महिला स्वयं सहायता समूह जैसे जागृति महिला स्वयं सहायता समूह-बुलन्दशहर अन्नपूर्णा महिला स्वयं सहायता समूह-बरेली, गंगा महिला स्वयं सहायता समूह-सहारनपुर आदि की ओर से गन्ना बीज उत्पादन में उत्साह दिखाया गया। इनके द्वारा 10 लाख पौधों से भी अधिक का उत्पादन किया जा रहा है।

Women’s Day:अनुभव और विचार साझा किए
इन समूहों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान अपने अनुभव व विचार साझा किये गये। जिससे प्रशिक्षण में जुड़े अन्य महिला समूहों में भी उत्साह का संचार हुआ है, और वह भी अपने समूह के माध्यम से बीज उत्पादन कार्य को बढ़ाने के प्रति अग्रसर हुये हैं।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण महिला उद्यमियों द्वारा उन्नत गन्ना बीज वितरण कार्यक्रम योजना के माध्यम से न केवल ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार एवं आय का जरिया मिला है। इसके साथ ही गन्ना खेती के टिकाऊ उत्पादन एवं बीज बदलाव के लिए सिंगल बड के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण बीज की त्वरित उपलब्धता भी सुनिश्चित हुयी है, और कम बीज से अधिक आच्छादन किया जाना सम्भव हो रहा है। खास तौर पर नवीन गन्ना किस्मों यथा-को.शा.13235, को.लख.14201, को.15030 आदि किस्में जिनके बीज की उपलब्धता अत्यन्त सीमित है इन किस्मों के त्वरित बीज संवर्धन के लिए भी महिला स्वयं सहायता समूहों का योगदान सराहनीय है।

Women’s Day: महिला समूहों का मार्गदर्शन
प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गन्ना आयुक्त द्वारा भी प्रशिक्षण के दौरान समस्त परिक्षेत्रीय एवं जिलास्तरीय अधिकारियों को महिला स्वयं सहायता समूह के लिए बीज, बडकटर, ट्रे आदि की व्यवस्था करने हेतु निर्देषित किया। गन्ना आयुक्त द्वारा आगामी समय में बीज उत्पादन के लिए कोकोपिट के स्थान पर बगास के प्रयोग, बीज उपचार विधि में सावधानी तथा जीवन में बड़ा लक्ष्य रख कर उद्यमी के रूप में कार्य को आगे बढ़ाने के सम्बन्ध में महिला समूहों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान अपर गन्ना आयुक्त, मुख्यालय द्वारा बताया गया कि गन्ना विभाग की महत्वकांक्षी उत्कृष्ट कार्य योजना में भी महिला स्वयं सहायता समूहों को इस वर्ष से स्थान दिया गया है तथा अधिक उत्पादन करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए भी पुरस्कार का प्राविधान किया गया है। वहीं अपर गन्ना आयुक्त, विकास द्वारा बताया गया कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर रोजगार के विकल्प उपलब्ध होने के कारण ग्रामीण महिला उद्यमियों कोे आर्थिक संबल मिला है और महिलाओं को अधिक से अधिक पौध तैयार करने को प्रेरित किया गया। गन्ना विभाग द्वारा उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया गया। संयुक्त गन्ना आयुक्त, समिति द्वारा भी इस योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए आगे बढ़ने का सुझाव दिया गया।

Women’s Day: उन्नत गन्ना बीज वितरण कार्यक्रम योजना
उल्लेखनीय है कि ’’ग्रामीण महिला शक्ति द्वारा उन्नत गन्ना बीज वितरण कार्यक्रम योजना’’ सफलता के नये आयाम स्थापित कर रही है इस योजना के अन्तर्गत अब तक प्रदेश के 37 गन्ना उत्पादक जिलों में 3,002 महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है तथा इन ग्रामीण महिला उद्यमियों द्वारा गठित समूहों के माध्यम से अब तक 2,022.13 लाख सीडलिंग का उत्पादन किया जा चुका है।

उन्हें लगभग रू.5,105 लाख तथा प्रति समूह औसतन 1.70 लाख प्रतिवर्ष की आय प्राप्त हुयी है। जो व्यक्तिगत समूहों के लिए 15 से 20 लाख तक प्राप्त हुयी है। इसके अतिरिक्त महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किये गये पौधों के खेत में रोपाई कराने के लिए उनके परिवार के सदस्यों को भी रू.1.70 करोड़ की कुल आय प्राप्त हुयी है। इस योजना से अब तक 58,905 ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध हुआ है तथा कुल 1,52,440 कार्य दिवस का रोजगार सृजित हुआ है। समूहों द्वारा उत्पादित सीडिलिंग की बुआई से कुल 5,440 हे. नवीन गन्ना किस्मों का प्रदर्शन स्थापित कर नवीन किस्मों के गन्ने का आच्छादन बढ़ाया गया।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: cinema and journalism: सिनेमा और पत्रकारिता एक ही सिक्के के दो पहलू
Next: UP Election Result: एक्जिट से इक्जैक्ट पोल तक किसने उड़ा दी नींद?

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.