Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • दिल्ली एनसीआर

World Photography Day: दिल्ली एनसीआर के 21 फोटोजर्नलिस्ट ने नोएडा में लगाई तीन दिवसीय प्रदर्शनी

infopost August 20, 2023
World Photography Day

World Photography Day: विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर नोएडा मीडिया क्लब के तत्वावधान में फोटो जर्नलिस्टों की ओर से आर्ट लाइफ गैलरी सेक्टर 44 में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन नोएडा और दिल्ली के फोटो प्रेमी प्रदर्शनी में पहुंचे।

World Photography Day: फ़ोटो प्रदर्शनी में पहुंचे डीसीपी (यातायात) अनिल कुमार यादव

इंफोपोस्ट न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नोएडा, उत्तर प्रदेश। World Photography Day: फ़ोटो प्रदर्शनी देखने पहुंचे डीसीपी (यातायात) अनिल कुमार यादव ने सभी पत्रकारों और छायाकारों को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे की बधाई दी। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे सभी फ़ोटो बेहद उत्साहित हो देखे और कमेंट बुक में उन्होंने लिखा कि यहां प्रदर्शनी में डिस्प्ले की गई फोटो न केवल अपने सौंदर्य के लिए उत्कृष्ट हैं अपितु समाज को भी एक अच्छा मैसेज जाता है। ऐसी फोटो प्रदर्शनी समय-समय पर होती रहनी चाहिए।

आगे समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव नोएडा रविंद्र दुबे और सपा विधानसभा अध्यक्ष नोएडा बबलू चौहान ने सभी फोटो जर्नलिस्ट को बधाई देते हुए नोएडा क्लब की सराहना करते हुए लिखा, मुझे विश्वास है कि अगले वर्ष भी इसी भव्य तरीके से फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सभी ने फोटो को बड़ी उत्सुकता से देखा। संबंधित फोटो के विषय में फोटो जर्नलिस्ट से जानकारी भी ली। फोटो प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने अपने सुझाव और कमेंट भी वहां मौजूद कमेंट बुक में लिखे। फोटो प्रदर्शनी 21 अगस्त तक के लिए आयोजित की गई थी।

World Photography Day

मुख्य रूप से मौजूद रहे ये लोग

पहले दिन भी कई गण्यमान्य लोगों ने प्रदर्शनी का लुफ्त उठाया जिनमें डब्लू एन सी ए के अध्यक्ष संदीप शंकर, डब्लू एन सी ए के महासचिव एस एन सिंहा, टाइम्स आफ इंडिया के फोटो संपादक नीरज पाॅल, ब्लूमबर्ग के फोटो संपादक टी नारायण, वरिष्ठ फोटो संपादक रुबेन सिंह, ओपन के फोटो संपादक राउल ईरानी, वरिष्ठ फोटोग्राफर अनंदितो मुखर्जी, पीटीआई के वरिष्ठ फोटोग्राफर मानवेंद्र वशिष्ठ, टाइम्स आफ इंडिया के वरिष्ठ फोटोग्राफर अनिंदया चटोपाध्याय, एएफपी के वरिष्ठ फोटोग्राफर सज्जाद हुसैन व एएनआई के वरिष्ठ फोटोग्राफर श्रीकांत सिंह ने प्रदर्शनी में प्रस्तुत तसवीरों की सराहना की।

अमर उजाला के अभिषेक कुमार, फ्रीलांस अंकित यादव, फ्रीलांस के आसिफ, इंडियन एक्सप्रेस के गजेंद्र यादव, फ्रीलांस हिमांशु सिंह, हिंदुस्तान के ईश्वर चंद, अमर उजाला के लाल सिंह, राष्ट्रीय सहारा के मनोहर त्यागी, राष्ट्रीय सहारा के एन के दास, नवोदय टाइम्स के नीरज कुमार, नवोदय टाइम्स के प्रमोद शर्मा, फ्रीलांस प्रेम बिष्ट, नवभारत टाइम्स के रमेश शर्मा, नवभारत टाइम्स के रवि यादव, अमर उजाला के राजन राय, राष्टीय सहारा के सुशील अग्रवाल, हिंदुस्तान टाइम्स के सुनील घोष, हिंदुस्तान के सलमान अली, दैनिक जागरण के सौरभ राय, फ्रीलांस वीरेंद्र सिंह व टाइम्स ऑफ इंडिया के योगेश कुमार की फोटो प्रदर्शित की गई।

आर्ट लाइफ गैलरी में हुआ फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ

 

World Photography Day

इससे पहले नोएडा मीडिया क्लब के तत्वामवधान में आर्ट लाइफ गैलरी सेक्टर 44 में फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एसीपी 1 रजनीश वर्मा, नोएडा मीडिया क्लब के अध्याय पंकज पाराशर महासचिव विनोद राजपूत आर्ट लाइफ गैलरी संचालक प्रीति बजाज व प्रतिभा अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

फ़ोटो प्रदर्शनी के अवसर पर एसीपी 1 रजनीश वर्मा ने सभी पत्रकारों और छायाकारों को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे की बधाई दी। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे सभी फ़ोटो बेहद उत्साहित हो देखे और प्रत्येक फ़ोटो के विषय में सम्बंधित फोटोजर्नलिस्ट से पूरी जानकारी भी ली। एसीपी 1 रजनीश वर्मा ने नोएडा मीडिया क्लब के इस प्रयास की खूब सराहना की और कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम किए जाएं, जिनसे समाज के लोगों में रचनात्मक कार्यों के प्रति रुचि पैदा हो।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: चंद्रमा से टकराकर क्रैश हुआ रूस का स्पेसक्राफ्ट लूना-25
Next: BJP Noida Unit: डॉक्टर महेश शर्मा में अटूट विश्वास

Related Stories

On Akhilesh Yadav's birthday
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

On Akhilesh Yadav’s birthday: सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान

infopost July 12, 2026 0
WhatsApp Image 2026-07-02 at 4.44.31 PM
  • कारोबार
  • दिल्ली एनसीआर

ई-रिक्शा और ई-कार्ट को पॉलिसी से बाहर रखने पर नाराजगी, सरकार पर वादाखिलाफी और बड़े निर्माताओं को फायदा पहुंचाने का आरोप

infopost July 3, 2026 0
Shri Jagannath Rath Yatra 2026
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Shri Jagannath Rath Yatra: नोएडा में 16 जुलाई को निकलेगी 17वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

infopost June 30, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.