Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

Delhi Ordinance Bill: कल राज्यसभा में पेश होगा दिल्ली विधेयक

ohm verma August 6, 2023
sansad

इंफोपोस्ट डेस्क।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नयी दिल्ली। Delhi Ordinance Bill: दिल्ली के अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़े अध्यादेश को कल यानी 7 अगस्त को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। इस बिल पर कल सदन में चर्चा हो सकती है। राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने पत्र जारी करते हुए बताया कि 7 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली अध्यादेश बिल को राज्यसभा में पेश करेंगे। बता दें कि दिल्ली अध्यादेश वाले बिल को पहले ही लेकसभा से पास कराया जा चुका है। राज्यसभा से पास होने के बाद यह मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास जाएगा जहां से पास होते ही यह कानून बन जाएगा। केजरीवाल ही नहीं केंद्र सरकार के लिए भी यह किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।

लोकसभा से हो चुका है पास

सबसे पहले दिल्ली अध्यादेश बिल को लोकसभा से आसानी से पास करा लिया गया। इस बिल पर चर्चा के बाद हुए मतदान में विपक्ष को असफलता हाथ लगी। बिल को 7 अगस्त यानी सोमवार को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। अमित शाह इस बिल को पेश करेंगे। चर्चा के बाद मतदान होगा जिसके बाद इसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास भेजा जाएगा। वहां से अप्रूवल के बाद एक गैजेट जारी होगा जिसके बाद यह पूरी तरह से कानून की शक्ल ले लेगा। विपक्ष की ओर से कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी विधेयक पर चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं।

केंद्र सरकार के लिए यह अग्निपरीक्षा

Delhi Ordinance Bill: केंद्र सरकार के लाए दिल्ली अध्यादेश का सबसे ज्यादा विरोध सीएम केजरीवाल कर रहे हैं। यह बिल दिल्ली में समूह-ए के अधिकारियों के ट्रांसफर एवं पोस्टिंग के लिए एक प्राधिकार के गठन के लिहाज से लागू अध्यादेश का स्थान लेगा। इसके बाद केजरीवाल सरकार सीधे फैसला न लेकर एलजी से परमिशन लेनी होगी। इस बिल को राज्यसभा में गिराने के लिए सीएम केजरीवाल अब तक सभी विपक्षी पार्टियों से मुलाकात कर चुके हैं। कल का दिन उनके लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगी।

नंबर गेम की बात करें तो बीजेपी के पास 238 में से 92 सांसद हैं। बिल को पास कराने के लिए 119 सांसदों का सपोर्ट चाहिए। खबर यह है कि वाईएसआर और बीजू जनता दल के पास 9-9 सांसद हैं। एनडीए के बाकी सहयोगियों की बात करें तो एआइडीएमके के पास 4, आरपीआई के पास, टीडीपी के पास 1, असम गण परिषद के पास 1, पट्टाली मक्कल काची के पास 1, तमिल मनीला कांग्रेस के पास 1, एनपीपी के पास 1, एमएनएफ के पास 1 और यूपीपी के पास 1 सांसद हैं।

विपक्ष में कांग्रेस के 31 सांसद हैं। विपक्षी पार्टियों की बात करें तो कांग्रेस के अलावा टीएमसी के 1, आम आदमी पार्टी के 10, डीएमके के 10, सीपीआई एम के 5, जेडीयू के 5, शिवसेना(UBT) के 4, एनसीपी (शरद पवार गुट) के 3, जेएमएम के 2, सीपीआई के 2, आईयूएमएल केरल कांग्रेस के 1, आरएलडी के 1 और एमडीएमके के 1 सासंद हैं।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: पटना की महिलाओं में दिखी सावन की उमंग, चर्चा में रहे स्वच्छता के दो रंग
Next: Manipur Violence: मणिपुर में बीरेन सिंह सरकार से केपीए ने वापस लिया समर्थन

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.