Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 5, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • आलेख
  • सत्ता की सियासत

अटल जी के विकास कार्यों की चर्चा नहीं करते प्रधानमंत्री मोदी : संजय झा

ohm verma October 28, 2023
JDU Bihar

इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। JDU Bihar :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जनता दल (यू0) मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा एवं भवन निर्माण मंत्री अशोक चैधरी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमलोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इस दौरान बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशभर का दौरा कर तमाम विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम किया और इंडिया गठबंधन के निर्माण में उनकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही उनकी यह इच्छा थी कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले सीट बंटवारे पर चर्चा हो लेकिन चुनाव में व्यस्तता के कारण यह संभव नहीं हो पाया। विधानसभा चुनाव के बाद निश्चित रूप से सीट बंटवारे पर सकारात्मक चर्चा होगी। इस संबन्ध में इंडिया गठबंधन की अलग-अलग कमिटियां अपना काम कर रही है।

संजय झा ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ने से इंडिया गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हमारी पार्टी जब एनडीए गठबंधन के साथ थी तभी कई ऐसे मौके आए थे कि हम लोगों ने अन्य राज्यों में अलग-अलग चुनाव लड़ा था।

JDU Bihar : संजय झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यों की चर्चा नहीं करते हैं। उनके कार्यकाल में विकास के जितने भी कार्य हुए इसका जिक्र तक भाजपा द्वारा नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री को यह बताना चाहिए कि 2014 के बाद से देश की आम जनता की जीवन में क्या परिवर्तन हुए। आज महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है।

उन्होंने बताया कि 2 नवंबर को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 25 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम होने वाला है।

किसी की आस्था पर सवाल उठाना ठीक नहीं : अशोक

बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चैधरी ने राजद विधायक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी धर्म की आस्था पर सवाल उठाना या टीका-टिप्पणी करना उचित नहीं है। सभी धर्मों की आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री चेहरे की विषय में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा के पास एक विराट कोहली है और इंडिया गठबंधन में दस विराट कोहली है। उपयुक्त समय आने पर हम सभी मिलकर यह तय करेंगे कि कौन और कब हमारी तरफ से बैटिंग करेगा। इंडिया गठबंधन में कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं है।

बिहार में भाजपा की स्थिति ठीक नहीं

JDU Bihar : राजस्थान में ईडी की छापेमारी पर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले विपक्षी दलों पर केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध की भावना को प्रदर्शित करती है। इस प्रकार से केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से देश में यह धारणा बन रही है कि सरकार के इशारे पर एजेंसियां कार्य करती है और यह धारणा ठीक नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा की स्थिति ठीक नहीं है इसलिए उनके तमाम शीर्ष नेता बार-बार बिहार आ रहे हैं।

इस कार्यक्रम में विधानपार्षद संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन, प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सिंह उपस्थित थे।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
Next: संविधान को आघात पहुंचा रही है भाजपा, 2024 में इनकी विदाई निश्चित : उमेश सिंह कुशवाहा

Related Stories

Socio-economic landscape
  • आलेख
  • ख़ास ख़बर

Socio-economic landscape: कैसे बदला भारत 2014 से 2026 तक

infopost June 20, 2026
Operation Tiger Politics
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Operation Tiger Politics: ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा

infopost June 19, 2026
Digital Colonialism
  • आलेख
  • ख़ास ख़बर

Digital Colonialism: मुफ्त एआई का जाल या तकनीकी क्रांति?

infopost June 19, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.