इंफोपोस्ट संवाददाता, मोतिहारी। navratra :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!navratra : चिकित्सा श्रेणी संपर्क विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मोतिहारी की ओर से चंद्रा लाइफ लाइन हॉस्पिटल बेलबनवा में माता मां भवानी एवं भारत माता की आरती सह फलहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें शहर के गण्यमान्य लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ माता की आरती से किया गया जिसमें सभी श्रेणियों के प्रमुख तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अधिकारी एव स्वयं सेवक ने भाग लिया और माता के सातवे स्वरूप की पूजा अर्चना की।

navratra : इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के संबंध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रमुख रविशंकर ने बताया कि आज के दिन देश भर में लोग भक्ति भाव में रहते हुए फलों के आहार के साथ माता जगदम्बे की पूजा अर्चना करते हैं और आज इस परंपरा को सभी लोग को आगे बढ़ाने हेतु शहर के अन्य हिस्सों में भी इस परंपरा को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

navratra : इस परंपरा को कायम रखना आज की अवश्यकता हैं। इस अवसर पर डॉक्टर चन्द्र सुभाष ने बताया कि दुर्गा पूजा में भारतीय परंपरा के अनुसार माता की पूजा अर्चना के साथ सभी हिन्दुओं के साथ मिल कर फलहार कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। यह शहर के अन्य हिस्सों में भी होनी चाहिए। इस अवसर पर नगर जिला सह संघचालक श्याम सुन्दर जी नगर संघचालक अरुण कुमार सिन्हा नगर कारवाह मनोज जी जिला ववस्था प्रमुख जितेंद्र त्रिपाठी सामाजिक श्रेणी के प्रमुख अरविंद कुमार रेडक्रास के सचिव विभूति नारायण सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। डॉक्टर हेना चंद्रा ने आए अतिथियों का स्वागत किया।


