बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोजद के वरिष्ठ नेता ने इंफोपोस्ट को दिया एक्क्लूसिव इंटरव्यू, बताया कि 2025 के बाद क्या होने वाला है
ओम वर्मा, मोतिहारी। RLJD exclusive interview :
राष्ट्रीय लोक जनता दल यानी रालोजद ने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी खत्म हो जाएगी।
बिहार में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद जनता दल यू विलुप्त हो जाएगी। बिहार की जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी। उनके कार्यों से बिहार वासी खुश नहीं हैं। रालोजद की यह प्रतिक्रिया तब आई है जब दो दिन पूर्व मोतिहारी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में आईं राट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रति नरमी दिखाई थी। उन्होंने भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा था कि जब तक वो जिंदा हैं तब तक उनकी दोस्ती बरकरार रहेगी।
रालोजद के वरिष्ठ नेता और बिहार में चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ दीपक कुमार ने इंफोपोस्ट के विशेष संंवाददाता सत्येंद्र नाथ वर्मा के साथ एक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐसे नेता हैं जिन्होंने सर्वाधिक अविश्वसनीय नेता का दर्जा प्राप्त कर लिया है। उनकी इच्छा थी कि भारत के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर सभी नेता उन्हें मनोनीत कर लें पर ऐसा नहीं हुआ। लिहाजा, वह फिर से एनडीए में आने के लिए व्याकुल हैं लेकिन उन्हें अब यहां जगह नही मिलेगी। उनकी पार्टी विलुप्त हो जाएगी।

टूट चुकी है नीतीश कुमार की उम्मीद
RLJD exclusive interview : डॉ दीपक कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार को आभास हो चुका है कि उनकी प्रधानमंत्री पद की उम्मीवारी आइएनडीआइए गठबंधन की ओर से खारिज हो चुकी है। आइएनडीआइए गठबंधन में रहने का मतलब है कि उनके जो भी 16 सांसद बिहार में हैं वह भी नहीं रहेंगे। नीतीश कुमार को डर सताने लगा है कि उनकी पार्टी टूट न जाए। लिहाजा, उनकी दिली इच्छा है कि वह कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गठबंधन में कैसे चले जाएं। नीतीश जी के लिए यह कयास नहीं, प्रयास है।
भाजपा का नेतृत्व नीतीश को स्वीकार नहीं करेगा
रालोजद नेता ने कहा कि भाजपा का बिहार नेतृत्व किसी भी स्थिति में नीतीश कुमार को स्वीकारने की स्थिति में नहीं है। वैसे आगे बहुत कुछ भाजपा पर निर्भर करेगा। नीतीश कुमार पूरी तरह से लालू प्रसाद की पार्टी राजद को धोखा देने का मन बना चुके हैं।

कुशवाहा को ठगने का काम कर रही है जदयू
RLJD exclusive interview : डॉ दीपक ने कहा कि जदयू कुशवाहा समाज को ठगने का काम कर रही है। जदयू में ऐसे कई कुशवाहा समाज से आने वाले नेता हैं जो यह उम्मीद लगाए बैठे थे कि उपेंद्र कुशवाहा के एमएलसी पद से हटने के बाद यह पद उनमें से किसी को मिल जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नीतीश कुमार की फितरत धोखा देने वाली है। उन्होंने अन्य लोगों में से यह पद दे दिया। राजवर्धन जी, जिन्हें एमएलसी बनाया गया, वे जदयू के प्राथमिक सदस्य भी नहीं थे। पद देने के बाद उन्हें सदस्य बनाया गया। अब कुशवाहा समाज के लोगों को निर्णय लेना है कि वे कब तक नीतीश जी के साथ रहेंगे। कुशवाहा समाज से आने वाले लोगों को नीतीश कुमार का साथ छोड़ कर उपेंद्र कुशवाहा के साथ आ जाना चाहिए। यहां उनका पूरा सम्मान होगा।
जेडीयू के आम कार्यकर्ता को सोचना होगा
जदयू के आम कार्यकर्ताओं को भी सोचना होगा। क्या जदयू के आम कार्यकर्ता में वे योग्यता नहीं थी कि नीतीश कुमार उनमें से किसी को एमएलसी बना सकें। जेडीयू के कार्यकर्ता फल को सींचते हैं। मेहनत करते हैं और जब फल खाने की बारी आती है तो बाहर से आया हुआ कोई मलाईदार व्यक्ति इस फल को खा जाता है। जेडीयू के आम कार्यकर्ता मुंह ताकते रह जाते हैं।
जेडीयू को कोई असितत्व नहीं बचेगा
RLJD exclusive interview : डॉ दीपक कुमार ने कहा कि जेडीयू 2025 के बाद नहीं रहेगी। आप नोट कर के रख लें। 2025 के बाद जेडीयू का नाम लेने वाला कोई नहीं होगा। यह पार्टी विलुप्त हो जाएगी।

समाज कल्याण के लिए मैं राजनीति में आया
डॉ दीपक कुमार ने कहा कि वह डॉक्टर हैं। वह चाहते हैं कि राजनीति में स्वच्छता आए। यही वजह है कि उन्होंने मेडिकल आफिसर का पद छोड़ कर राजनीति में आए। मैं राजनीति को समाज सेवा के लिए चुना है। मैं इसमें बेहतर काम कर के जनता को दिखाउंगा। 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाग्य आजमाया था। जीत तो नहीं मिली लेकिन जनता ने बहुत प्यार दिया। वह तीसरे स्थान पर रहे। 2025 में मैं फिर से विधानसभा का चुनाव लड़ूंगा। जनता ने प्यार दिया तो राजनीति में मिसाल कायम करूंगा।
अच्छा काम कर रहा है इंफोपोस्ट न्यूज
RLJD exclusive interview : डॉ दीपक कुमार ने इंफोपोस्ट न्यूज की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा राष्ट्रीय समाचार पोर्टल है जो पत्रकारिता में नए आयाम स्थापित कर रहा है। सकारात्मक पत्रकारिता से आप लोग जनता तक अच्छी खबरें और व्यूज पहुंचा रहे हैं।


